श्रावस्ती में लूट-हत्या का सनसनीखेज खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में लगी गोली
उ०प्र०: श्रावस्ती जनपद के हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुई लूट और हत्या की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार 15 और 16 फरवरी की रात थाना हरदत्त नगर गिरंट क्षेत्र में लूट और हत्या की गंभीर घटना को अंजाम दिया गया था.घटना के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना हरदत्त नगर गिरंट पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीमों का गठन कर लगातार जांच की जा रही थी।
इसी क्रम में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि इस वारदात में शामिल दो आरोपी क्षेत्र में मौजूद हैं.सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपियों को रोकने का प्रयास किया.इस दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की
पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी गन्नू लोनिया पुत्र राजित राम निवासी लोनियन पुरवा लालपुर महरी थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती के पैर में गोली लग गई. पुलिस ने घायल आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ मौजूद ओमप्रकाश वर्मा पुत्र मथुरा प्रसाद निवासी लखनऊवा कोठरा थाना रिसिया जनपद बहराइच को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर मामले की आगे की जांच कर रही है।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने बताया कि पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और घटना के संबंध में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही अन्य संभावित आरोपियों की तलाश भी जारी है।
- Log in to post comments
- 1 view