मनरेगा कर्मियों की मजदूरी को लेकर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने मुख्य विकास अधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा
बरेली: महानगर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट के नेतृत्व में तमाम कांग्रेसियों सहित आज बरेली मुख्य विकास अधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल महोदय उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश में मनरेगा कर्मियों की मजदूरी का 75 दिनों से भुगतान नहीं किया गया है और इस प्रकार प्रदेश में लगभग दो हजार करोड रुपए का भुगतान लंबित है। साथ ही इस योजना को जमीनी स्तर पर लागू करने वाले रोजगार सेवकों सहित 40000 संविदा कर्मियों का पिछले आठ माह से औसतन मानदेय नहीं दिया गया है उक्त सभी का समय से भुगतान न्यायोचित रहेगा।
अतः जिला एवं महानगर कांग्रेस जन बरेली के मुख्य विकास अधिकारी के माध्यम से पुरजोर मांग करते हुए उक्त समस्त कर्मियों का मानदेय वेतन तुरंत भुगतान किया जावे हम आपके आभारी रहेंगे।
अन्यथा आंदोलन आत्मक कार्यवाही को बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश शासन की होगी।
दिनेश दद्दा एडवोकेट महानगर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष रमेश चंद्र सक्सेना, रविंद्र सहारा, ज्ञानेश साहू, योगेश जायसवाल, मनोज शर्मा, तीर्थ कुमार, आशीष रुस्तम, जितेंद्र बाबू, मोइन अंसारी, पीयूष, डॉ सरताज हुसैन नूरी, सुरेश दिवाकर, मोहम्मद शाकिर खान, नजमी जोया खान, एवं महानगर मीडिया प्रभारी प्रवीण उपाध्याय सहित कांग्रेस जन मौजूद रहे।
- Log in to post comments
- 2 views