Skip to main content

वॉक पर पत्नी अकेली गई तो पति ने दे दिया तीन तलाक, फोन पर ही बोला- 'अब नहीं रह सकता साथ', केस दर्ज

महाराष्ट्र के ठाणे से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बता दें कि ठाणे में एक पत्नी वॉक पर अकेली चली गई जिस पर उसका पति भड़क उठा। इतना ही नहीं पति ने पत्नी के पिता को फोन कर कहा कि वह अपनी पत्नी को तीन तलाक दे रहा है क्योंकि वह अकेले ठहलने चली गई थी।

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक दंग कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी को सिर्फ इसलिए तलाक दिया क्योंकि वह अकेले वॉक पर चली गई थी। जी हां, आपने सही सुना...। पत्नी के महज अकेले वॉक पर जाने को लेकर पति भड़क उठा और फिर तलाक दे दिया। 

MP News: भिखारी के पास 75 हजार कैश देखकर दंग रह गए अधिकारी, बोली- एक हफ्ते की कमाई है

इंदौर में एक महिला भिखारी का रेस्क्यू करने गई टीम तब चौंक गई जब उसके पास से 75 हजार रुपये कैश मिला। महिला के पास 500 और 100 रुपये के कई नोट थे। उसने टीम को बताया कि इतनी रकम उसने महज एक हफ्ते में भीख मांगकर कमाई है। इंदौर को भिखारी मुक्त शहर बनाने के क्रम में टीम ने उसे रेस्क्यू कर सेवाधाम आश्रम भेज दिया है।

मध्य प्रदेश का इंदौर शहर हमेशा देश के स्वच्छ शहरों की लिस्ट में टॉप पर होता है। लेकिन इस बार इंदौर के सुर्खियों में आने की वजह स्वच्छता नहीं है।

IND vs AUS: ऑस्‍ट्रेलिया ने एक दिन पहले ही कर दिया अपनी प्‍लेइंग 11 का एलान, इस खतरनाक खिलाड़ी की हुई वापसी

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच ब्रिस्बेन में 14 दिसंबर यानी शनिवार से शुरू हो रहा है। इस मैच के लिए ऑस्ट्रेलियाई ने अपनी प्लेइंग-11 का एलान कर दिया है। दूसरे टेस्ट मैच में चोट के कारण बाहर रहे जोस हेजलवुड की टीम में वापसी हुई है। स्कॉट बोलैंड को बाहर जाना पड़ा है। इसके अलावा कोई और बदलाव नहीं हुआ है।

'...तो उसकी खैर नहीं', सपा सांसद के मोहल्‍ले में घरों को खंगालने के बाद SP विश्नोई ने क‍िसे दी चेतावनी?

सांसद जियाउर्रहमान के मुहल्ला दीपा सराय में बुधवार को चले सर्च अभियान के दौरान बिजली चोरी के मामले सामने आने पर पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने दो टूक चेतावनी दी है। बीती हिंसा के बाद बीते सोमवार और बुधवार को दीपा सराय में डीएम व एसपी के नेतृत्व में सर्च अभियान चलाया गया था। पहले 13 और बाद में बीस घरों में तलाशी ली गई थी। 

Pushpa 2 की मुकेश खन्ना ने उड़ाई धज्जियां, फिर भी Allu Arjun को ही क्यों 'शक्तिमान' के लिए बताया परफेक्ट?

तेलुगु फिल्म पुष्पा 2 द रूल इस वक्त चर्चाओं में है। ताबड़तोड़ कमाई के बीच अभिनेता मुकेश खन्ना ने अल्लू अर्जुन स्टारर मूवी का रिव्यू किया है। उन्होंने जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस के साथ पुष्पा 2 की एक चीज की जमकर आलोचना की है। महाभारत एक्टर ने बताया कि आखिर उन्हें फिल्म की कौन सी चीज ने निराश किया है।

'अभी हमारे पास टाइम...' प्रेग्नेंट हैं Sonakshi Sinha ? जहीर इकबाल को मिल रही बधाई

सोनाक्षी सिन्हा ने कुछ महीने पहले लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी की थी। एक्ट्रेस की शादी में परिवार के अलावा क्लोज फ्रेंड्स शामिल हुए थे। वहीं पिछले कुछ दिनों पहले सोनाक्षी ने अपने डॉगी के साथ फोटो शेयर की थी जिसके बाद से उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर अफवाह उड़ाई जाने लगी थी। अब फाइनली एक्ट्रेस ने इस पर 

Jharkhand: 'चंपई को कौन-सा भूत लगा...', ये क्या बोल गए हेमंत के MLA; महिला विधायक भड़कीं

झारखंड विधानसभा के अंतिम दिन गुरुवार को सदन में हंगामा हो गया। झामुमो विधायक हेमलाल मुर्मू ने कुछ ऐसा कह दिया जिससे भाजपा की महिला विधायक नाराज हो गईं। उन्होंने हेमलाल मुर्मू को सदन में माफी मांगने के लिए कहा। स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने हेमलाल मुर्मू की टिप्पणी को कार्यवाही से हटाने के निर्देश दिए जिसके बाद मामला शांत हुआ।