इस ऑनस्क्रीन कपल के सामने फेल थी Hema Malini-धर्मेंद्र की जोड़ी, 28 फिल्मों में फरमाया था रोमांस
हिंदी सिनेमा में कई ऐसे फिल्मी सितारे रहे हैं जिनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी हिट फिल्मों की गारंटी मानी गई है। इस मामले में धर्मेंद्र (Dharmendra) और हेमा मालिनी (Hema Malini) जैसे दिग्गज कलाकारों के नाम शामिल होते हैं। लेकिन इनके अलावा इंडस्ट्री में दो ऐसे सुपरस्टार्स भी रहे जिन्होंने 80 के दौर में फिल्मों में रोमांस की परिभाषा को बदल कर रख दिया था।
Maharashtra: रत्नागिरी में बड़ा हादसा, स्टोरेज टैंक से निकले धुएं के संपर्क में आने से 30 छात्र बीमार
महाराष्ट्र के रत्नागिरी से बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल यहां पर जेएसडब्ल्यू एनर्जी के प्लांट के स्टोरेज टैंक से निकलने वाले धुएं के संपर्क में कुछ छात्र आ गए। धुएं की चपेट में आने से करीब 30 छात्र प्रभावित हुए हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई ने गुरुवार इस बात की जानकारी पुलिस के हवाले से दी है। हादसा कैसे हुआ इसको लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
Sambhal Jama Masjid: हिंसा के बाद तीसरे जुमे भी थ्री-लेयर सुरक्षा, धारा 163 अभी तक लागू; पढ़िए संभल से लेटेस्ट अपडेट
संभल में जामा मस्जिद बनाम हरिहर मंदिर प्रकरण के बाद तीसरे जुमा की नमाज के लिए सख्त सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। मस्जिद क्षेत्र में थ्री-लेयर सुरक्षा व्यवस्था सीसीटीवी निगरानी और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है। हालात सामान्य हैं लेकिन धारा 163 लागू है। आरएएफ और खुफिया पुलिस भी सक्रिय हैं। मस्जिद कमेटी ने अफवाहों से बचने और अन्य मस्जिदों में नमाज पढ़ने की अपील की है।
Atul Subhash Case: अतुल सुभाष सुसाइड केस के बीच SC की अहम टिप्पणी, पत्नी निशा सिंघानिया के लिए बनेगी संजीवनी?
Atul Subhash suicide case एआई इंजीनियर अतुल सुभाष के आत्महत्या के मामले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है और इसके बाद पुरुषों के उत्पीड़न को लेकर एक बहस शुरू हो गई है। इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने इसी तरह के एक मामले की सुनवाई करते हुए अहम टिप्पणी की है जो कि अतुल की पत्नी निशा और उसके परिवार वालों के लिए मददगार साबित हो सकती है।
बेंगलुरू के एआई इंजीनियर अतुल सुभाष के सुसाइड केस को लेकर देशभर में चल रही बहस के बीच सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने अहम टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा है कि आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में किसी को केवल उत्पीड़न के आधार पर दोषी नहीं ठहराया जा सकता।
FBI ने राजस्थान में साइबर ठगी के नेटवर्क का किया भंडाफोड़, अमेरिकी नागरिकों को बनाते थे शिकार
राजस्थान में साइबर ठगी का बड़े नेटवर्क पकड़ गया है जो कि विदेशी नागरिकों को ऑनलाइन ठगी का शिकार बनाता था। इसका खुलासा अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई ने किया जिसके बाद राजस्थान इंटेलिजेंस और पुलिस ने मिलकर इन ठगों को ढूंढ़ निकाला। तकरीबन 40 आरोपी इस मामले में गिरफ्तार किए गए हैं और कई फर्जी कॉल सेंटर पकड़े गए हैं।
अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने राजस्थान में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। एफबीआई से मिले इनपुट के अधार पर राजस्थान इंटेलिजेंस और पुलिस ने जालसाजों को ढूंढ़ निकाला। ये साइबर ठग राजस्थान में बैठकर अमेरिकी नागरिकों को ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार बना रहे थे।
'मुझे अपना चेहरा छिपाना पड़ता है...' संसद में नितिन गडकरी ने क्यों कहा ऐसा?
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने संसद में जानकारी दी कि देश में हर साल सड़क दुर्घटनाओं में 1.78 लाख लोगों की जान जाती है और 60% पीड़ित 18-34 वर्ष की आयु के होते हैं। उन्होंने कहा कि जब मैं सड़क दुर्घटनाओं पर चर्चा करने वाले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में हिस्सा लेते हूं तो मैं अपना चेहरा छिपाने की दौरान एक सप्लीमेंट्री प्रश्न का उत्तर देते हुए केंद्रीय मंत्री ने यह कहा।
सब 4 मीटर में कौन सी SUV बनी November में लोगों की पसंद, Top-5 में शामिल हुईं Tata, Mahindra, Hyundai की गाड़ियां
भारतीय बाजार में हर महीने लाखों की संख्या में वाहनों की बिक्री होती है। जिनमें से बड़ी संख्या में एसयूवी सेगमेंट के वाहन होते हैं। बीते महीने कौन सी सब 4 मीटर SUV सबसे ज्यादा मांग (Sub 4 mtr SUV sale in November 2024) में रही है। Top-5 में कौन सी सब फोर मीटर एसयूवी (Sub 4 Mtr SUVs) शामिल हुई हैं। आइए जानते हैं।
देश में हर महीने बड़ी संख्या में सब 4 मीटर एसयूवी की बिक्री होती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते महीने के दौरान कौन सी Sub 4 Mtr SUV की मांग रही है। Top-5 sub 4 mtr SUV की लिस्ट में कौन सी कंपनी की कौन सी एसयूवी शामिली हुई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।