यूएस के 18 ई-सिम से चल रहा था बड़ा 'खेल', शातिरों ने सच्चाई उगली तो चकराया पुलिस का दिमाग
क्षेत्र के ए ब्लाक में शुक्रवार को पकड़े गए फर्जी कॉल सेंटर मामले में 76 आरोपितों से यूएस के 17-18 ई-सिम मिले हैं। इन ई-सिम से यूएस के नागरिकों को अमेजन का फर्जी पार्सल डिलीवर होने व लोन दिलाने के नाम पर ठगने वाली कॉल की जा रही थीं।
हिंदी सिनेमा के मेगा सुपरस्टार सलमान खान की अपकमिंग फिल्म सिकंदर को लेकर फैंस में काफी उत्साह है।
हिंदी सिनेमा के मेगा सुपरस्टार सलमान खान की अपकमिंग फिल्म सिकंदर को लेकर फैंस में काफी उत्साह है। अगले साल भाईजान की ये फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इससे पहले सिकंदर के टीजर को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि इस खास दिन पर सलमान की मूवी का टीजर रिलीज किया जा सकता है।
बीते साल टाइगर 3 फिल्म के बाद से सलमान खान बड़े पर्दे से दूरी बनाए हुए हैं। उनकी अगली फिल्म सिकंदर एलान इस साल के बीच में किया गया है। जिसके निर्माता साजिद नाडियाडवाला और निर्देशक ए आर मुर्गदास हैं।
आगरा में बोले थे उस्ताद, 'किस्मत वालों को मिलता है ताजमहल...' स्मारक को बताया था रूमानियत वाली जगह
उस्ताद जाकिर हुसैन का मानना था कि शास्त्रीय संगीत का भविष्य डिस्को हिप-हॉप आदि से बेहतर है। शास्त्रीय संगीत पहले केवल राजा-महाराजा के दरबारों तक सीमित था लेकिन अब बड़े-बड़े उत्सवों में इसके कार्यक्रम होते हैं। वे सूफी संगीत को शास्त्रीय संगीत का ही एक रूप मानते हैं और उनका कहना है कि जो लोग सूफी संगीत को शास्त्रीय संगीत नहीं मानते वे संगीत का अपमान करते हैं।
आज का राशिफल
मेष राशि
आज का दिन रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपने किसी परिजन की याद सता सकती है। बिजनेस में आप किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखा सकते हैं, जिसमें आपसे गड़बड़ी होने की संभावना है। आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपकी चुगगा सकते हैं। आप अपने वाणी और व्यवहार पर संयम बनाए रखें, जिससे आपके आपसी रिश्ते भी अच्छे रहेंगे।
- Read more about आज का राशिफल
- Log in to post comments
Bihar Politics: '...सब पार्टी ठीक रहेगी, लेकिन जदयू गड़बड़ा जाएगा'; नीतीश के करीबी नेता ने क्यों कह दी ऐसी बात
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सांसद संजय कुमार झा ने कहा है कि नीतीश कुमार की मजबूत नेतृत्व और जदयू की मजबूती के कारण बिहार को केंद्र से अधिक धन मिला है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ईमानदार मुख्यमंत्री हैं और उनके नेतृत्व में बिहार ने विकास की नई दिशा प्राप्त की है। इसके साथ जदयू नेता ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।
दरभंगा। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सांसद संजय कुमार झा ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में यह कहा जा रहा था कि और सब पार्टी ठीक रहेगी, लेकिन जदयू गड़बड़ा जाएगा। जदयू का क्या प्रदर्शन रहा, आप सभी लोगों ने देखा है।
Maharashtra: कैबिनेट विस्तार से पहले रार! शिवसेना के उपनेता ने पद से दिया इस्तीफा, मंत्री पद ना मिलने से थे नाराज
महाराष्ट्र में कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह आज नागपुर में हो रहा है। नई कैबिनेट की शपथ से पहले बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों की मानें तो अनुसार कैबिनेट में जगह ना मिलने की वजह से नाराज भंडारा के विधायक नरेंद्र भोंडेकर ने शिवसेना के उपनेता के पद से त्यागपत्र दे दिया है। आज नागपुर में महाराष्ट्र की नई सरकार के कैबिनेट का शपथ ग्रहण चल रहा है।
राम और रावण में क्या फर्क है?, Varun Dhawan ने अमित शाह से पूछा बड़ा सवाल, जवाब से गदगद हुए Baby John
Varun Dhawan एक हालिया इवेंट में देश के होम मिनिस्टर अमित शाह (Amit Shah) से मिले जहां उन्होंने उनसे कुछ गहरे सवाल पूछे। एक सवाल में उन्होंने राम और रावण के बीच का अंतर पूछा और अमित शाह का जवाब सुनकर इतना इंप्रेस हो गए कि बेबी जॉन (Baby John) एक्टर ने उन्हें देश का हनुमान बता दिया। जानिए इस बारे में।
आगामी फिल्म बेबी जॉन को लेकर सुर्खियां बटोर रहे वरुण धवन (Varun Dhawan) हाल ही में होम मिनिस्टर अमित शाह से मिले और उनसे रामायण से जुड़ा सवाल किया। वरुण धवन ने अमित शाह से पूछा कि राम और रावण में क्या अंतर है। अमित शाह के जवाब ने वरुण धवन को बहुत इंप्रेस किया।