Salman Khan की वॉर ड्रामा में हुई इस बॉलीवुड एक्ट्रेस की एंट्री, पहली बार 10 साल छोटी हीरोइन संग करेंगे रोमांस
सिकंदर के बाद सलमान इन दिनों अपनी अपकमिंग वॉर ड्रामा मूवी के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन अपूर्व लखिया कर रहे हैं। अब इस वॉर ड्रामा में एक बॉलीवुड एक्ट्रेस की एंट्री हुई है। सलमान 10 साल छोटी इस एक्ट्रेस के साथ पहली बार दिखाई देंगे।
मुंबई से आया मेरा दोस्त, शूटआउट एट लोखंडवाला और हसीना पारकर जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके अपूर्व लखियाअब बड़े पर्दे पर एक वॉर स्टोरी लेकर आ रहे हैं जिसमें मुख्य भूमिका सलमान खान निभा रहे हैं। अब इस फिल्म में एक बॉलीवुड एक्ट्रेस की एंट्री होने की चर्चा हो रही है।
'भैय्या... बचा लो प्लीज, ये लोग मुझे मार डालेंगे', फिर चंद घंटों बाद ही मिली ऐसी खबर; परिजनों के उड़ गए होश
हापुड़ के काठीखेड़ा गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता राखी की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को फांसी पर लटका दिया। मृतका के भाई जितेश ने ससुराल पक्ष पर 11 लाख रुपये और दो कार की मांग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हापुड़। अतिरिक्त दहेज में 11 लाख रुपये व दो कार की मांग पूरी न होने पर थाना देहात क्षेत्र के गांव काठीखेड़ा में ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी। जिसके बाद उसके शव को फंदे से लटका दिया।
प्रिय नेता राहुल गांधी जी का जन्मदिन मनाया गया
बरेली समाचार
बरेली आज भारत के नेता प्रतिपक्ष महानायक माननीय राहुल गांधी जी के जन्म दिवस जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी के द्वारा भव्य रूप से कांग्रेस कार्यालय, रामपुर गार्डन, धनवंतरी तोमर अस्पताल के सामने कांग्रेस जनों ने मनाया और मा. राहुल गांधी को दीर्घायु होने और भविष्य में प्रधानमंत्री पद पर सुशोभित होने की कामना भी की।
बाद में अपने प्रिय नेता राहुल गांधी जी के जन्म दिवस पर पौधों का भी रोपण किया गया । लीची और आडू के पौधे रोपे गये।
- Read more about प्रिय नेता राहुल गांधी जी का जन्मदिन मनाया गया
- Log in to post comments
- 55 views
पहाड़ों की रानी शिमला तक चलेंगी AC वाली ट्रेनें, पर्यटकों के लिए शानदार होगा ये एक्सपीरियंस; कब होगी शुरुआत?
शिमला तक चलने वाले विस्टाडोम कोच में मिली खामियों को दूर करने के लिए कपूरथला से इंजीनियर आ रहे हैं। कोच में एसी कूलिंग और खिड़कियों में कमियां पाई गई हैं जिसके कारण यात्रियों को परेशानी हो सकती है। रेलवे इन कोचों के किराए में बढ़ोतरी पर भी विचार कर रहा है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए कोचों में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।
एक्सप्रेसवे पर बस में घुसी कार, अमेठी में तैनात दारोगा की मौत; पांच घायल
उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक हादसे में दारोगा की मौत हो गई। पुलिस टीम एक युवती को बरामद करके लौट रही थी तभी उनकी कार एक स्लीपर बस से टकरा गई। इस दुर्घटना में हेड कांस्टेबल समेत पांच लोग घायल हो गए। मृतक दारोगा मंजीत सिंह 2015 बैच के थे और अमेठी में तैनात थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- Read more about एक्सप्रेसवे पर बस में घुसी कार, अमेठी में तैनात दारोगा की मौत; पांच घायल
- Log in to post comments
- 3 views
कुएं की जहरीली गैस से गई मासूम समेत तीन की जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया घेराव
वाराणसी के गुड़िया गांव में एक दुखद घटना घटी। चार साल की बच्ची के कुएं में गिरने पर उसे बचाने उतरे दो युवकों की जहरीली गैस से मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों और एनडीआरएफ टीम पर देरी से पहुंचने का आरोप लगाते हुए घेराव किया। मृतकों में ऋषिकेश बिंद रामकेश बिंद और मासूम माही शामिल हैं जिससे पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।
मिर्जामुराद। कुएं मेंं गिरी बच्ची को निकालने उतरे दो युवकों की जहरीली गैस से मौत हो गई। मासूम को भी नहीं बचाया जा सका। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के गुड़िया गांव में गुरुवार शाम हुई घटना से कोहराम मच गया।
राजा के कत्ल में सोनम के परिवार वालों का भी हाथ! भाई सचिन ने आरोप लगाते हुए कर दी बड़ी मांग
इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में मृतक के भाई सचिन रघुवंशी ने राजा की पत्नी सोनम पर पुलिस को गुमराह करने का आरोप लगाया है। सचिन ने सोनम और अन्य आरोपियों को गहन जांच के लिए इंदौर लाने की मांग की है। उन्होंने सोनम के पूरे परिवार की नार्कोएनेलिसिस जांच की मांग की है जिससे हत्या के पीछे की सच्चाई सामने आ सके।
इंदौर। इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर मृतक के भाई सचिन रघुवंशी ने राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सोनम बार-बार पुलिस को गुमराह कर रही है।