Skip to main content

बड़े अच्छे लगते हैं सीजन 4 के पहले एपिसोड को देखकर क्यों रोने लगे दर्शक? इस चैनल पर देख सकते हैं शो

एकता कपूर के बेस्ट शोज में से एक बड़े अच्छे लगते हैं सीजन 4 के साथ लौट आया है। इस बार शो में हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी की जोड़ी नजर आ रही है। बड़े अच्छे लगते हैं का पहला एपिसोड ऑनएयर हो चुका है। पहले एपिसोड ने क्यों किया लोगों को भावुक स्टोरी में पढ़ें डिटेल्स 

एकता कपूर को डेली सोप की क्वीन यूं ही नहीं कहा जाता है। क्योंकि सास भी कभी बहू थी से लेकर कसौटी जिंदगी की और कसम से तक उन्होंने कई ऐसे शोज बनाए हैं, जो आज के समय में टीवी इंडस्ट्री के कल्ट शोज में से एक हैं। 

अब एअरपोर्ट के आसपास विमान सुरक्षा और होगी सख्त, ऊंची इमारतों पर सरकार की नजर; होगा बड़ा एक्शन

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने विमान सुरक्षा को बढ़ाने के लिए नए नियम जारी किए हैं। एअरक्राफ्ट 2025 के तहत हवाई अड्डों के पास ऊंचाई सीमा से अधिक भवनों पर कार्रवाई होगी। भवन मालिकों को नोटिस का जवाब देना होगा अन्यथा इमारत गिराई जा सकती है। नियमों का पालन न करने वालों को मुआवजा नहीं मिलेगा।

12 जून को अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे के बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने विमान सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाली संरचनाओं पर कंट्रोल करने के लिए बुधवार को नए नियम जारी किए हैं।

फांसी पर लटका मिला बसपा के पूर्व विधायक के बेटे का शव, परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से किया इनकार

मुजफ्फरनगर में बसपा के पूर्व विधायक मौलाना जमील कासमी के बेटे अबुजर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अबुजर का शव घर के बाथरूम में लटका मिला जिससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। आत्महत्या का कारण अज्ञात है और परिवार ने कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया है। अबुजर खेती में अपने भाइयों का हाथ बंटाते थे।

पहले से है फास्टैग, तो क्या करें? 'पास' से जुड़े हर सवाल का जवाब है यहां

केंद्र सरकार ने मध्यम वर्ग को राहत देते हुए राष्ट्रीय राजमार्गों पर 3000 रुपये में फास्टैग आधारित वार्षिक टोल पास की घोषणा की है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इसकी घोषणा की। मौजूदा फास्टैग को अपडेट करके और राजमार्ग यात्रा एप से भुगतान करके पास सक्रिय किया जा सकता है।

केंद्र सरकार ने मध्य वर्ग के लोगों को राहत देते हुए बड़ा एलान किया है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पर घोषणा करते हुए कहा कि जल्द ही राष्ट्रीय राजमार्गो पर तीन हजार रुपये मे फास्टैग आधारित वार्षिक टोल पास बनेगा। 

यूपी के इस जिले की पांच तहसीलों के 48 गांव से होकर निकलेगा लिंक एक्सप्रेस-वे

बुलंदशहर जिले की पांच तहसीलों के 48 गांवों से जेवर एयरपोर्ट को गंगा एक्सप्रेस-वे से जोड़ने वाला लिंक एक्सप्रेस-वे गुजरेगा। इसके लिए 900 एकड़ जमीन का अधिग्रहण होगा। यह यमुना और गंगा एक्सप्रेस-वे को जोड़ेगा। यूपीडा ने सर्वे कर भू-उपयोग रिपोर्ट ले ली है। जल्द ही जमीन अधिग्रहण शुरू होगा। लिंक एक्सप्रेस-वे से यातायात सुगम होगा और जिले के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

सावन के प्रथम सोमवार को यादव बंधु करेंगे सर्वप्रथम बाबा का अभिषेक, निभाई जाएगी प्राचीन परंरपरा

सावन के पहले सोमवार को काशी में यादव बंधुओं द्वारा बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक की परंपरा गरिमापूर्ण ढंग से मनाई जाएगी। मंदिर प्रबंधन ने पुलिस-प्रशासन के साथ बैठक कर यात्रा मार्ग सुरक्षा जल व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण पर चर्चा की। प्रशासन ने यादव बंधुओं की धार्मिक आस्था का सम्मान करते हुए उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया ताकि आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

पेपर लीक मामले में संजीव मुखिया के घर पर ED की रेड, ग्रामीणों ने अधिकारी का छीना मोबाइल

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नीट पेपर लीक मामले में नालंदा जिले के नगरनौसा में संजीव मुखिया के घर पर छापामारी की। छापामारी की खबर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और ईडी के एक अधिकारी का फोन छीन लिया। पुलिस ने हस्तक्षेप कर मोबाइल वापस दिलवाया। यह कार्रवाई बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई की जांच के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले के तहत की जा रही है।

नालंदा। नीट पेपर लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को नालंदा जिले के नगरनौसा में संजीव मुखिया के घर छापेमारी कर तलाशी ले रही है।