5 साल का रिलेशनशिप, शादी की तमन्ना और फिर मौत... गर्लफ्रेंड का बेरहमी से रेत दिया गला, इस गलती से पकड़ा गया आरोपी
कर्नाटक के संजय केविन एम ने अपनी प्रेमिका रोशनी मोसेस एम की गोवा में चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस को रोशनी के पर्स में हुबली से गोवा का बस टिकट मिला जिससे संजय तक पहुंचने में मदद मिली। संजय और रोशनी बेंगलुरु साउथ के रहने वाले थे और शादी करने गोवा आए थे।
आज का राशिफल
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के रिश्ते में एक नया मोड़ आएगा, जिसमें उन्हें थोड़ा समझदारी दिखाने की आवश्यकता है। जीवनसाथी को किसी नई नौकरी की प्रप्ति हो सकती है। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं काफी हद तक दूर होंगी। आप लेनदेन से संबंधित कामों पर पूरा ध्यान दें। आपकी कोई डील बनते-बनते बिगड़ सकती हैं। आपकी कुछ विशेष व्यक्तियों से मुलाकात होगी।
- Read more about आज का राशिफल
- Log in to post comments
- 2 views
Sahitya Akademi Award: हिंदी में पार्वती तिर्की को युवा व सुशील शुक्ल को बाल साहित्य पुरस्कार
साहित्य अकादमी ने वर्ष 2025 के युवा और बाल साहित्य पुरस्कारों की घोषणा की है। हिंदी में पार्वती तिर्की को फिर उगना के लिए युवा साहित्य पुरस्कार और सुशील शुक्ल को एक बटे बारह के लिए बाल साहित्य पुरस्कार मिलेगा। अकादमी अध्यक्ष माधव कौशिक ने इन पुरस्कारों को रचनाकारों के लिए प्रोत्साहन बताया है। विजेताओं को दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा।
देश की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था साहित्य अकादमी ने वर्ष 2025 के लिए युवा साहित्य पुरस्कार और बाल साहित्य पुरस्कार की घोषणा कर दी है।
तेजप्रताप की पत्नी ऐश्वर्या और बहन रोहिणी पर बड़ी बात बोल गए मांझी, अब आएगा सियासी बवंडर!
जीतन राम मांझी ने तेजस्वी यादव के दामाद आयोग वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें लालू परिवार का ही आयोग बना देना चाहिए। श्रवण कुमार ने विपक्ष पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। संतोष सुमन ने राजद और कांग्रेस को आरक्षण विरोधी बताया और कहा कि वे दलितों पिछड़ों को धोखा नहीं दे सकते। उन्होंने राहुल गांधी से कर्नाटक में आरक्षण कटौती पर स्पष्टीकरण मांगा।
पटना। हम के संरक्षक एवं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने तेजस्वी यादव के 'दामाद आयोग' वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह बेवजह दलील दे रहे हैं, उनसे ज्यादा की अपेक्षा नहीं की जा सकती।
SC में शादी रद करने की मांग लेकर पहुंची नाबालिग, बोली- ससुराल वाले चाहते हैं बच्चा; कोर्ट ने पुलिस को दिया ये आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के पुलिस महानिदेशक और दिल्ली पुलिस आयुक्त को नाबालिग लड़की जो अपनी शादी को रद्द करने की मांग कर रही है को सुरक्षा प्रदान करने का निर्देश दिया है। अदालत ने कहा कि लड़की और उसके दोस्त को जान का खतरा है। नाबालिग लड़की ने दावा किया कि उसकी जबरन शादी कर दी गई थी।
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बिहार के पुलिस महानिदेशक और दिल्ली पुलिस आयुक्त को निर्देश दिया कि अपनी शादी को रद करने की मांग कर रही नाबालिग लड़की को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करें।
बिहार में भी सोनम रघुवंशी जैसा मामला, पत्नी ने काटा पति का गला; फिर फंदे से लटकाया शव
मधेपुरा जिले के भर्राही थाना क्षेत्र में एक पत्नी ने अपने पति की गला काटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान रंजीत राम के रूप में हुई है। पुलिस ने पत्नी सविता देवी को हिरासत में ले लिया है। मृतक के परिजनों ने सविता पर प्रेम-प्रसंग का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मधेपुरा। सोनम रघुवंशी की तरह का एक मामला मधेपुरा जिले में भी सामने आया है। भर्राही थाना क्षेत्र के बूढ़ी गांव में मंगलवार की रात पत्नी ने पति की गला काट कर हत्या कर दी। मृतक रंजीत राम (24) हैं। मृतक के गले में फंदा लगा हुआ था और कनपटी से खून निकल रहा था।
SL vs BAN: Mushfiqur Rahim ने बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड, एडम गिलक्रिस्ट को छोड़ा पीछे
बांग्लादेश के मुश्फिकुर रहीम ने एक विश्व कीर्तिमान रच दिया है। उनका यह वर्ल्ड रिकॉर्ड बड़ा ही अनोखा है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड ध्वस्त किया है। इसलिए ये और भी खास हो जाता है। श्रीलंका के खिलाफ पहली पारी में रहीम ने 164 रन की पारी खेली।
बांग्लादेश के अनुभवी क्रिकेटर मुश्फिकुर रहीम ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान एक खास उपलब्धि हासिल की। रहीम ने गाले में अपने टेस्ट करियर का 12वां टेस्ट शतक जड़ा। मुश्फिकुर रहीम 164 रन बनाकर आउट हुए।