दो चरणों में होगा पंचायत चुनाव, 10 व 15 जुलाई को मतदान
9 जून को पंचायतों में आरक्षण की सूची राज्य निर्वाचन आयोग को भेजी गई। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही थी कि चुनाव की अधिसूचना जल्द जारी की जाएगी। इस बीच शनिवार को शासन की ओर से अगले माह पंचायत चुनाव के दृष्टिगत प्रस्तावित कार्यक्रम आयोग को भेजा गया।
देहरादून। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का शनिवार को ऐलान कर दिया गया। हरिद्वार को छोड़ राज्य के शेष 12 जिलों में अगले माह दो चरणों में चुनाव होंगे। चुनाव की प्रक्रिया 25 जून से नामांकन के साथ शुरू होगी। पहले चरण में 10 जुलाई को 49 और द्वितीय चरण में 15 जुलाई को 40 विकासखंडों में वोट डाले जाएंगे।
- Read more about दो चरणों में होगा पंचायत चुनाव, 10 व 15 जुलाई को मतदान
- Log in to post comments
- 48 views
आज का राशिफल
मेष राशि
आज आपको अपने कामों को धैर्य और साहस से निपटाने की आवश्यकता है। आप अपने आत्मविश्वास को भी मजबूत करने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपको अपने निजी मामलों पर पूरा ध्यान देना होगा। कोई कानूनी मामला यदि लंबे समय से विवादित था, तो वह भी दूर होगा। आपको अपने जीवनसाथी से कोई भी बात छुपाकर कोई काम नहीं करना है, नहीं तो आप दोनों के रिश्ते में कड़वाहट उत्पन्न हो सकती है। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है।
- Read more about आज का राशिफल
- Log in to post comments
- 3 views
IND vs ENG: नए नाम से लेकर नए कप्तान तक, टेस्ट सीरीज में बदल गईं कई चीजें; आपने ध्यान दिया क्या?
हेडिंग्ले में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला दिन भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा। भारतीय टीम भले ही टॉस हार गई हो, लेकिन इसके बाद पूरे दिन भारतीय बल्लेबाजों का कहर देखने को मिला। पहले दिन यशस्वी जायसवाल और कप्तान शुभमन गिल ने शतक लगाया। साथ ही विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने दूसरे दिन अपना शतक पूरा किया।
गोदभराई की रस्म के लिए आए थे भारत और फिर लौट ना सके... अहमदाबाद विमान हादसे की ये कहानी जान आंखें हो जाएंगी नम
12 जून को अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया विमान हादसे में कई परिवार उजड़ गए। इस विमान एक दंपती भी सवार था, जो जल्द ही माता- पिता बनने वाला था। गोद भराई के लिए यह दंपती लंदन से अहमदाबाद आया था। यहां पर कार्यक्रम में शामिल होने के बाद परिवार वापस जा रहा था। हालांकि, विमान हादसे में इस दंपती की जान चली गई। पिछले दिनों वैभव और जिनल का अंतिम संस्कार किया गया।
8000 रुपये से कम मिलेगा iPhone 16 जैसा डिजाइन, 24 जून को होगा लॉन्च, जानें सभी खूबियां
Tecno Spark Go 2 स्मार्टफोन भारत में 24 जून को लॉन्च होगा। टेक्नो के इस फोन को फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा। यह फोन Unisoc T615 चिप और 4जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। यह फोन 5000mAh की बैटरी के साथ 15W फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च होगा।
शादी के 15 साल बाद पति से अलग हुईं Lata Saberwal, टूट गई 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक्ट्रेस की जोड़ी
वो रहने वाली महलों की, मैं तेरी परछाई हूं और ये रिश्ते हैं प्यार के जैसे टीवी सीरियल में नजर आई अभिनेत्री लता सबरवाल को कौन नहीं जानता। चेहरे पर वो मासूमियत, एक शांत चेहरा लता सबरवाल ने अपनी एक्टिंग से लोगों को दीवाना बना दिया। वहीं फिल्म विवाह में उन्होंने शाहिद कपूर की भूमिका निभाई थी। पति संजीव सेठ से लिया अलग होने का फैसला लेकिन अब एक्ट्रेस ने अपनी जिंदगी से जुड़ा जो फैसला लिया है उससे उनके फैंस जरूर चौंक जाएंगे। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की है जिसमें उन्होंने बताया कि वह 15 साल की शादी के बाद आधिकारिक तौर पर अपने पति, अभिनेता संजीव सेठ से अलग हो गई हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता
SBI CBO 2025: आवेदन विंडों 30 जून तक दोबारा एक्टिव, इस sbi.co.in लिंक से करें जल्द आवेदन
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से 'सर्कल बेस्ड ऑफिसर' के पद पर आवेदन करने के लिए विंडों 30 जून तक दोबारा खोल दी गई है। अगर आप सर्कल बेस्ड ऑफिसर के पद पर आवेदन करना चाहते हैं, तो आप 21 जून से 30 जून तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर विजिट करना होगा।