Skip to main content

सिकंदर के बाद सलमान इन दिनों अपनी अपकमिंग वॉर ड्रामा मूवी के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन अपूर्व लखिया कर रहे हैं। अब इस वॉर ड्रामा में एक बॉलीवुड एक्ट्रेस की एंट्री हुई है। सलमान 10 साल छोटी इस एक्ट्रेस के साथ पहली बार दिखाई देंगे।

मुंबई से आया मेरा दोस्त, शूटआउट एट लोखंडवाला और हसीना पारकर जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके अपूर्व लखियाअब बड़े पर्दे पर एक वॉर स्टोरी लेकर आ रहे हैं जिसमें मुख्य भूमिका सलमान खान निभा रहे हैं। अब इस फिल्म में एक बॉलीवुड एक्ट्रेस की एंट्री होने की चर्चा हो रही है।

सलमान खान पिछले तीन दशकों से सिनेमा पर राज कर रहे हैं। इसी साल वह सिकंदर में नजर आए थे जो बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। सिकंदर की असफलता के बाद सलमान खान जोर-शोर से अपनी आगामी फिल्म की तैयारियों में जुट गए हैं। वह पहली बार बड़े पर्दे पर किसी आर्मी ऑफिसर का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे। 

इस अभिनेत्री की सलमान खान की मूवी में एंट्री

अब एक हालिया रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि सलमान खान के अपोजिट वॉर ड्रामा में कौन सी अभिनेत्री मुख्य भूमिका निभाएंगी। इंडिया टुडे के मुताबिक, सलमान खान के अपोजिट जो अभिनेत्री मुख्य भूमिका निभाने जा रही हैं, वो कोई और नहीं बल्कि चित्रांगदा सिं हैं। 10 साल छोटी चित्रांगदा पहली बार सलमान के साथ कोई फिल्म करने जा रही हैं। हालांकि, अभी तक मेकर्स या फिर स्टार्स की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। 

20 सालों से इंडस्ट्री में कर रही हैं काम

चित्रांगदा सिंह ने साल 2005 में हजारों ख्वाहिशें ऐसी मूवी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि, उन्हें असली पहचान अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम स्टारर मूवी देसी ब्वॉयज से मिली थी। वह बाजार, बॉब बिस्वास, गैसलाइट, मॉडर्न लव मुंबई और खाकी- द बंगाल चैप्टर जैसी फिल्मों और सीरीज में भी काम कर चुकी हैं। हाल ही में, उन्हें अक्षय कुमार मल्टीस्टारर मूवी हाउसफुल 5 में देखा गया।

अपूर्व लखिया की आगामी फिल्म में सलमान खान कर्नल संतोष बाबू का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे। फिल्म की कहानी गलवान घाटी की घटना पर आधारित है।

News Category