Skip to main content

बरेली: सपा के जिला उपाध्यक्ष समर्थ मिश्रा पर, सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष पर जानलेवा हमले के मामले में एफआईआर

बरेली समाचार
बरेली: समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष समर्थ मिश्रा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके खिलाफ उनकी ही पार्टी के कैंट विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रोहित राजपूत ने जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए बारादरी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में दस अज्ञात लोगों पर भी प्राथमिकी दर्ज की गई है।

संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत समीक्षा बैठक एवं कार्यशाला का आयोजन

बरेली समाचार

अविनाश पांडे  (प्रभारी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस), प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी, राष्ट्रीय सचिव  प्रदीप नरवाल, पूर्व सांसद दानिश अली एवं वरिष्ठ नेता संजय कपूर  की गरिमामयी उपस्थिति में पश्चिम ज़ोन संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया।

यूपी में कुछ स्कूलों पर लटकेगा ताला तो कुछ को बनाया जाएगा 'आदर्श', मिलेगा 2000 करोड़ का फायदा

उत्तर प्रदेश सरकार 500 से अधिक नामांकन वाले प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों को आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित करेगी। इसके लिए 2000 करोड़ रुपये की योजना को स्वीकृति दी गई है। इन विद्यालयों में आधुनिक सुविधाएं जैसे स्मार्ट क्लास कंप्यूटर लैब और लाइब्रेरी आदि उपलब्ध कराई जाएंगी। योजना का उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाना और छात्रों को तकनीकी रूप से मजबूत बनाना है।

कम नहीं हो रहीं लालू की मुश्किलें, अब इस मामले में पहुंच गए सुप्रीम कोर्ट; कार्यवाही पर रोक की मांग

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने सीबीआई के जमीन के बदले नौकरी मामले में निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक लगाने की अपनी याचिका खारिज करने के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। जस्टिस एम एम सुंदरेश और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की पीठ इस मामले की सुनवाई 18 जुलाई को कर सकती है।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने जमीन के बदले नौकरी घोटाले में ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस एन कोटिश्वर ¨सह की पीठ इस मामले की 18 जुलाई को सुनवाई कर सकती है।