Skip to main content

सैमसंग से पहले अब इस कंपनी ने पेश किया अपना ट्राई-फोल्ड फोन, ऐसा है डिजाइन

Tecno ने Phantom Ultimate G Fold Concept ट्राई-फोल्ड फोन लॉन्च किया है जिसमें डुअल-हिंज मैकेनिज्म और 9.94-इंच डिस्प्ले है। ये G-स्टाइल फोल्डिंग डिजाइन ट्रिपल कैमरा सेटअप और 5000mAh से बड़ी बैटरी के साथ आता है। इसके बारे में दावा किया गया है कि ये दुनिया का सबसे पतला ट्राई-फोल्ड फोन है अनफोल्डेड स्टेट में इसकी थिकनेस 3.49mm है।

सावन में समर्थकों को मटन खिलाकर चर्चा में ललन सिंह, RJD ने कहा- एनडीए का धर्म सिर्फ वोट के लिए

जदयू नेता ललन सिंह सावन में मटन पार्टी को लेकर विवादों में हैं। विपक्ष भाजपा पर सनातन धर्म का सम्मान न करने का आरोप लगा रहा है। ललन सिंह ने मुंगेर में भोज का आयोजन किया जिसमें शाकाहारी और मांसाहारी दोनों भोजन थे। राजद ने कहा कि एनडीए वोट के लिए धर्म का इस्तेमाल करता है।

'सरकार बनेगी, चाहें AIADMK के साथ या फिर...', तमिलनाडु में चुनाव से पहले भाजपा का पलानीस्वामी को चैलेंज

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और एआईएडीएमके के बीच गठबंधन को लेकर तकरार बढ़ रही है। अन्नाद्रमुक नेता पलानीस्वामी ने भाजपा के साथ गठबंधन सरकार की संभावनाओं से इनकार किया है वहीं भाजपा नेता अन्नामलाई ने गठबंधन पर बड़ा बयान दिया है। अन्नामलाई ने कहा कि भाजपा तमिलनाडु में गठबंधन सरकार बनाएगी।

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और एआईएडीएमके के बीच की तकरार खुलकर सामने आ रही है। पहले अन्नाद्रमुक के नेता पलानीस्वामी ने भाजपा के साथ गठबंधन सरकार बनाने की संभावनाओं से इनकार किया और अब भाजपा नेता अन्नामलाई ने भी गठबंधन पर बड़ा बयान दे दिया है।

सांसद इकरा हसन के साथ अभद्रता पर सपाइयों में आक्रोश, एडीएम प्रशासन पर तत्काल कार्रवाई की मांग

सहारनपुर में समाजवादी पार्टी ने कैराना सांसद इकरा हसन के साथ एडीएम के कथित दुर्व्यवहार पर आक्रोश व्यक्त किया है। जिलाध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपकर अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सपा नेताओं ने इसे सांसद के विशेषाधिकारों का उल्लंघन बताया और कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

OMG! 390 का स्‍ट्राइक रेट... वेस्‍टइंडीज के खिलाड़ी ने टी20 मैच में मचाई तबाही; IPL में Vaibhav Suryavanshi से है कनेक्‍शन

वेस्‍टइंडीज के विस्‍फोटक बल्‍लेबाज ने ग्‍लोबल सुपर लीग में अपने बल्‍ले से तबाही मचा दी। बाएं हाथ के बल्‍लेबाज ने केवल 10 गेंदों में छह छक्‍के की मदद से 39 रन बनाए। उनका स्‍ट्राइक रेट 390 का रहा। इस मुकाबले की खास बात यह रही कि बल्‍लेबाज ने एक ही ओवर में पांच छक्‍के जड़े। इस बल्‍लेबाज का आईपीएल में वैभव सूर्यवंशी के साथ जानें क्‍या है कनेक्‍शन।

शिमरोन हेटमायर ने 10 गेंदों में 39 रन की विस्‍फोटक पारी खेली, जिसमें एक ओवर में पांच छक्‍के जड़ना शामिल है। हेटमायर की पारी की मदद से गयाना अमेजन वॉरियर्स ने ग्‍लोबल सुपर लीग 2025 के सेमीफाइनल में होबार्ट हरिकेन्‍स को 4 विकेट से मात दी।

ADG STF कुंदन कृष्णन के बयान पर भड़के तेजस्वी, कहा- दोष मौसम का नहीं अपने में सुधार की जरूरत

तेजस्वी यादव ने बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर ADG STF कुंदन कृष्णन के बयान को अतार्किक बताया है। उन्होंने कहा कि इससे पुलिस का मनोबल गिरता है। उन्होंने राज्य में कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति पर नीतीश कुमार को जिम्मेदार ठहराया है।दोष मौसम का नहीं है अपने का सुधार की जरूरत है।

फडणवीस के ऑफर के बाद उद्धव ने की मुलाकात, क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला?

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को सत्तापक्ष में आने का ऑफर दिया था। फडणवीस ने मजाकिया लहजे में कहा कि 2029 तक उनके विपक्ष में आने की कोई संभावना नहीं है इसलिए उद्धव ठाकरे चाहें तो सत्तापक्ष में आ सकते हैं लेकिन इसके लिए कुछ अलग तरीके से सोचना होगा। इसके बाद दोनों नेताओं ने मुलाकात की है।

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बीते दिन पूर्व मुख्यमंत्री एवं शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को सत्तापक्ष में आने का ‘ऑफर’ दिया था। इसके बाद दोनों नेताओं ने गुरुवार यानी 17 जुलाई को मुलाकात की है।