Skip to main content

बरेली समाचार

अविनाश पांडे  (प्रभारी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस), प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी, राष्ट्रीय सचिव  प्रदीप नरवाल, पूर्व सांसद दानिश अली एवं वरिष्ठ नेता संजय कपूर  की गरिमामयी उपस्थिति में पश्चिम ज़ोन संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस बैठक में कांग्रेस के जिला अध्यक्षों, विधानसभा एवं ब्लॉक अध्यक्षों, प्रभारियों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश पश्चिम युवा कांग्रेस के 13 ज़िलों के अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया।
आदरणीय श्री अविनाश पांडे जी ने सभी संगठन पदाधिकारियों को कार्यशैली, जनसंपर्क और संगठन विस्तार को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में संगठन की मजबूती, नवाचारपूर्ण कार्यशैली और जनता से संवाद को प्रभावी बनाने के विषयों पर गहन और सार्थक चर्चा हुई। युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय नेतृत्व के दिशा-निर्देशन को ध्यान से सुना और संगठन के प्रति अपने पूर्ण सहयोग और प्रतिबद्धता का आश्वासन दिया।

यह आयोजन न केवल संगठनात्मक दृढ़ता को बल देने वाला रहा, बल्कि भविष्य की रणनीतियों को लेकर भी स्पष्टता और ऊर्जा से भरपूर रहा।

धन्यवाद।
पारस शुक्ला
प्रदेश अध्यक्ष
उत्तर प्रदेश पश्चिम युवा कांग्रेस

News Category