'व्हाइट हाउस' के नाम से मशहूर कोठी का रुतबा... गेट पर खड़े रहते थे बाउंसर, STF नहीं दे सकी इन सवालों के जवाब
गाजियाबाद के कवि नगर में एक कोठी जो व्हाइट हाउस के नाम से मशहूर थी वहां पिछले 10 सालों से एक फर्जी दूतावास चल रहा था। स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी थी लेकिन पुलिस अनजान बनी रही। कोठी के पास ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यालय होने के बावजूद पुलिस ने कभी इस पर ध्यान नहीं दिया।
गाजियाबाद। गाजियाबाद जनपद के कवि नगर में कोठी नंबर केबी 35 व्हाइट हाउस के नाम से मशहूर हो गई थी। इस कोठी का इलाके में अलग ही रुतबा था। गेट पर काले रंग के सफारी सूट में बाउंसर खड़े रहते थे। हर्षवर्धन ने दूतावास चोरी-छिपे नहीं चला रखा था।
'पापों का प्रायश्चित करना हो तो...', उपराष्ट्रपति पद के लिए रेवंत रेड्डी ने एनडीए से की इस नाम की मांग
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने केंद्र सरकार से बंडारू दत्तात्रेय को भारत का उपराष्ट्रपति बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि तेलंगाना को यह पद मिलना चाहिए क्योंकि तेलुगु देश में दूसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। रेड्डी ने दत्तात्रेय का नाम इसलिए प्रस्तावित किया क्योंकि वे ओबीसी समुदाय से हैं।
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने बुधवार (23 जुलाई, 2025) को मांग की है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री, पूर्व राज्यपाल और तेलंगाना के ओबीसी नेता बंडारू दत्तात्रेय को भारत का उपराष्ट्रपति बनाया जाना चाहिए।
अब 45 से ज्यादा बच्चों को नहीं मिलेगा एडमिशन, जानिए बोर्ड ने क्यों लिया यह फैसला
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने स्कूलों को कक्षा में अधिकतम 45 छात्रों तक दाखिला देने की सशर्त अनुमति दी है। सामान्य स्थिति में 40 छात्रों की सीमा है पर विशेष परिस्थितियों में यह संख्या बढ़ाई जा सकती है। यह फैसला मुख्य रूप से उन छात्रों के लिए है जिनके अभिभावकों का स्थानांतरण होता रहता है। स्कूलों को दाखिलों का रिकॉर्ड रखना होगा।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने स्कूलों को कक्षा में अधिकतम 45 छात्रों तक दाखिला देने की सशर्त अनुमति दी है।
बड़े पद पर हैं तो झुकना...', 31 महीने बाद CM योगी से मिलकर बृजभूषण सिंह ने दिया ये रिक्शन
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने 31 महीने बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि वे बड़े पद पर हैं इसलिए उन्हें झुकना पड़ा। सिंह ने बताया कि 55 मिनट की मुलाकात में राजनीति पर कोई चर्चा नहीं हुई बल्कि गिले-शिकवे दूर हुए। बेटे प्रतीक भूषण सिंह को मंत्री बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री और पार्टी का निर्णय है
धनखड़ के इस्तीफे का रहस्य बहुत गहरा', कांग्रेस पूर्व उपराष्ट्रपति के लिए क्यों दिखा रही सहानभूति?
विपक्षी दल उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर संदेह कर रहे हैं। कांग्रेस का मानना है कि स्वास्थ्य संबंधी कारणों से नहीं बल्कि इसके पीछे गहरी वजहें हैं। जयराम रमेश ने कहा कि धनखड़ ने राज्यसभा की बैठक की अध्यक्षता की लेकिन बाद में नड्डा और रिजिजू के अनुपस्थित रहने से स्थिति गंभीर हो गई। खरगे ने इसे भाजपा और उपराष्ट्रपति के बीच का मामला बताया।
Two Much OTT: ट्विकंल और Kajol की जोड़ी का ओटीटी पर होगा राज, नए टॉक शो का हुआ एलान
Two Much On OTT 90 के दशक की दो टॉप की अदाकाराओं में काजोल और ट्विंकल खन्ना का नाम शामिल होता है। अब इन दोनों की जोड़ी आपको नए टॉक शो टू मच में दिखाई देने वाली है जिसकी अनाउंसमेंट कर दी गई है। आइए इसके बारे में थोड़ा और विस्तार से जानते हैं।
ओटीटी के दौर पर मनोरंजन का माध्यम काफी हद तक बदल गया है। फिल्मों के अलावा सिनेप्रेमियों को वेब सीरीज और रोमांचक शोज देखने को मिलते हैं। अब इस कड़ी में एक और नए टॉक शो का नाम शामिल हो रहा है, जिसका नाम टू मच (Two Much) है। बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियां काजोल (Kajol) और ट्विंकल खन्ना इसे होस्ट करती हुई नजर आएंगे।
AMU सहित देशभर के उच्च शिक्षण संस्थानों को आतंकी खतरा, खुफिया एजेंसी की रिपोर्ट के बाद शिक्षा मंत्रालय ने सभी को किया अलर्ट
खुफिया एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार आतंकवादी समूह उच्च शिक्षण संस्थानों को निशाना बना सकते हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) सहित देशभर के शिक्षण संस्थानों को सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के लिए पत्र लिखा है। परिसर में संदिग्ध लोगों का प्रवेश रोकने और स्कैनर से बैग की चेकिंग कराने की सलाह दी गई है।