Skip to main content

सरकार मतदाताओं को चुन रही', बिहार वोटर सूची संशोधन पर बोले तेजस्वी यादव

बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन को लेकर सियासत गरमाई हुई है। तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग और एनडीए सरकार पर मतदाताओं को खत्म करने का आरोप लगाया है साथ ही चुनावों के बहिष्कार पर विचार करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग बीजेपी के इशारे पर काम कर रहा है और एनडीए लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश कर रही है।

पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले वोटर लिस्ट रिवीजन (SIR) को लेकर सियासी पारा हाई है। विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग और एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला है।

हाजीपुर में ट्रक और हाइवा की टक्कर, आग लगने से चालक पिता-पुत्र सहित 3 की मौत; सड़क पर जाम

हाजीपुर में रंगीला चौक के पास हाइवा और ट्रक की टक्कर में आग लगने से दो ट्रक चालकों समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। महुआ से गेहूं लेकर आ रहे ट्रक और बालू लेकर जा रहे हाइवा में टक्कर हुई जिसके बाद ट्रक में आग लग गई। दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस हादसे के कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया।

हाजीपुर। हाजीपुर महुआ रोड सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत रंगीला चौक के निकट हाइवा और ट्रक की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ट्रक में आग लग गई और जलकर दो ट्रक चालक सहित तीन की मौत हो गई। मौके पर अफरातफरी मच गई। हादसे की सूचना पर आसपास के लोग जुट गए।

इस्तीफे के बाद ही सामान पैक करने लगे जगदीप धनखड़, जानिए अब कहां रहने जा रहे पूर्व उपराष्ट्रपति

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद अपना सामान पैक करना शुरू कर दिया है और जल्द ही उपराष्ट्रपति एन्क्लेव से बाहर जाने की तैयारी कर रहे हैं। एक पूर्व उपराष्ट्रपति के नाते उन्हें एक सरकारी बंगला अलॉट होगा। धनखड़ पिछले साल अप्रैल में ही उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में स्थानांतरित किए गए थे।

उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देकर सभी को चौंकाने वाले जगदीप धनखड़ ने अपने सामान को पैक करना शुरू कर दिया है और वे जल्द ही उपराष्ट्रपति एन्क्लेव से बाहर जाने की तैयारी कर रहे हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

IND U19 Vs ENG U19: वैभव सूर्यवंशी का गोल्डन डक, ताकत ही बनी कमजोरी; आउट होने के बाद अफसोस में निहारते रहे विकेट

भारत अंडर-19 टीम दूसरे यूथ टेस्ट मैच में मुसीबत में फंस गई है। 356 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने धाकड़ बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा विकेट गंवा दिया है। वैभव सूर्यवंशी दूसरी पारी में गोल्डन डक पर आउट हुए। वैभव के आउट होने के बाद इंग्लैंड ने राहत की सांस ली।

अंडर-19 यूथ टेस्ट मैच में भारतीय टीम का सामना इंग्लैंड से है। दूसरा यूथ टेस्ट मैच चेम्सफोर्ड में खेला जा रहा है। भारत को जीत के लिए 356 रन का लक्ष्य मिला है। हालांकि, लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को बड़ा झटका लगा। वैभव सूर्यवंशी गोल्डन डक पर आउट हुए।

रुक जा रे सैयारा रे! छठे दिन भी जारी रहा ताबड़तोड़ कमाई का सिलसिला

अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक फिल्म सैयारा की धांसू कमाई का सिलसिला वीक डे में भी जारी है। रिलीज के छठे दिन भी सैयारा ने धुआंधार कमाई करके दिखाई है। आइए जानते हैं कि बुधवार को इस मूवी का कलेक्शन कितना रहा है।

निर्देशक मोहित सूरी की रोमांटिक फिल्म सैयारा का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर इस फिल्म ने अपनी शानदार कहानी से हर किसी का दिल जीत लिया है। यही कारण है, जो बॉक्स ऑफिस पर सैयारा की धमाल वीक डे में भी जारी है।

'वो मुझे...', तमिलनाडु में महिला ने खुद को जिंदा जलाया, ससुर पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले में 32 वर्षीय रंजीता ने ससुराल वालों द्वारा दहेज उत्पीड़न और ससुर द्वारा यौन उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने एक वीडियो में अपने ससुर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। रंजीता के बेटे ने भी इस बात की पुष्टि की है।

तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले की एक 32 साल की महिला ने खुद को आग लगा ली। महिला कथित तौर पर अपने ससुर की ओर से लगातार यौन उत्पीड़न और ससुराल वालों की ओर से दहेज उत्पीड़न को लेकर परेशान थी।

हाईकोर्ट के फैसले को SC में चुनौती, लेकिन ATS की ये गलतियां पड़ेंगी भारी

महाराष्ट्र सरकार ने 2006 के मुंबई ट्रेन विस्फोट कांड में उच्च न्यायालय के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। अदालत ने एटीएस की जांच में कई खामियां पाईं जैसे कॉल डिटेल रिकॉर्ड पेश न करना और इकबालिया बयानों में कट-पेस्ट तकनीक का इस्तेमाल करना। बचाव पक्ष ने इन्हीं गलतियों पर ध्यान केंद्रित किया।