भारत की सबसे सस्ती MPV, Renault Triber कई खुबियों से लैस, जानें वेरिएंट और फीचर्स की पूरी जानकारी
2025 Renault Triber Facelift भारत में लॉन्च हो गई है जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.3 लाख रुपये है। इस 7-सीटर में एक्सटीरियर और इंटीरियर में बदलाव किए गए हैं और इसे नए वेरिएंट के साथ पेश किया गया है। यह चार वेरिएंट में उपलब्ध है और इसमें 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। टॉप मॉडल में एएमटी का विकल्प भी है। इसमें कई नए कलर ऑप्शन भी मिलते हैं।
कौन है Saiyaara का 'कीवी'? 6 ऑडिशन के बाद Alam Khan को मिली मोहित सूरी की फिल्म
फिल्म सैयारा की चर्चा इस वक्त हर तरफ हो रही है। ये लाजिमी भी है क्योंकि 6 दिन के भीतर इस रोमांटिक मूवी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करके दिखाया है। इस बीच सैयारा में अहान पांडे के अजीज दोस्त का भूमिका निभाने वाले अभिनेता आलम खान ने हाल ही में जागरण से खास बातचीत की है।
फिल्म सैयारा इस वक्त हर किसी की पहली पसंद बनी हुई है। मूवी की कहानी और स्टार कास्ट की कमाल की एक्टिंग की हर कोई तारीफ कर रहा है। अभिनेता अहान पांडे और अनीत पड्डा के अलावा इस रोमांटिक मूवी एक्टर आलम खान भी अहम किरदार निभाया है, जोकि क्रिस कपूर के दोस्त कीवी का है।
हमीरपुर में दस रुपये के लिए दारोगा और सिपाही लाइन हाजिर, दी थी जेल भेजने की धमकी
दारोगा शिवमदत्त और सिपाही अमित कुमार उसकी दुकान पर आए और दोनों लोगों ने पांच-पांच रुपये के गोलगप्पे खाए। जब गोलगप्पे के दस रुपए मांगे तो आक्रोशित दारोगा और सिपाही ने गाली गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। पिटाई के बाद दुकानदार के चेहरे में सूजन आ गई है और उसका कान भी दर्द कर रहा है।
हमीरपुर : राठ में सोमवार को गोलगप्पे खाने के बाद दुकानदार को महज दस रुपये न देकर उसके साथ मारपीट करने वाले दारोगा और सिपाही को सजा मिल ही गई। इनके के खिलाफ दो दिन बाद ही एक्शन हो गया।
50 मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ RSS चीफ की अहम बैठक, इन बड़े मुद्दों पर चल रही है चर्चा
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत 50 मुस्लिम धर्मगुरुओं और बुद्धिजीवियों के साथ हरियाणा भवन में बैठक कर रहे हैं। अखिल भारतीय इमाम संगठन द्वारा आयोजित इस बैठक का मुख्य उद्देश्य इमामों के बीच एकता सहयोग को बढ़ावा देना मुसलमानों के धार्मिक और सामाजिक मुद्दों पर मार्गदर्शन करना अंतरधार्मिक संवाद को बढ़ाना और सांस्कृतिक विकास के लिए काम करना है।
मुस्लिम बुद्धिजीवियों के साथ सरसंघचालक मोहन भागवत की बैठक चल रही है। यह बैठक हरियाणा भवन में है, जिसका आयोजन अखिल भारतीय इमाम संगठन द्वारा किया गया है।
IND vs ENG: भारत के लिए टेंशन वाली खबर, Rishabh Pant को छह सप्ताह आराम की दी सलाह
भारतीय टीम के लिए मैनचेस्टर टेस्ट में मुसीबतें बढ़ गई हैं। ऋषभ पंत के पैर के पंजे में फ्रैक्चर है और उन्हें छह सप्ताह के आराम की सलाह दी गई है। पंत अगर चाहे तो बल्लेबाजी कर सकते हैं लेकिन बीसीसीआई सूत्रों से जानकारी मिली है कि उनका बल्लेबाजी करना मुश्किल है। ईशान किशन को पंत की जगह पांचवें टेस्ट में शामिल किया जा सकता है।
भारतीय टीम को मैनचेस्टर टेस्ट में जोरदार झटका लगा है। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत जो पहले दिन रिटायर्ड हर्ट हुए थे, उनके पैर के पंजे में फ्रैक्चर है और इसके लिए उन्हें छह सप्ताह के आराम की सलाह दी गई है।
...तो बिहार सरकार को एक्सटेंशन दे दो, तेजस्वी ने दोहराई चुनाव बहिष्कार की बात; राहुल बोले- मेरे पास धांधली के सबूत
बिहार में चुनाव से पहले ही राजनीतिक माहौल गरमा गया है। चुनाव आयोग द्वारा वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण के एलान के बाद विपक्षी दलों ने धांधली का आरोप लगाया है। राजद नेता तेजस्वी यादव ने चुनाव बहिष्कार की बात कही है। राहुल गांधी ने भी चुनावी धांधली को लेकर बयान दिया है और चुनाव आयोग पर स्वतंत्र रूप से काम न करने का आरोप लगाया है।
सोशल मीडिया पर सनसनी फैलाने एवं हथियार लहराने की हरकतें नहीं थम रही थाने में बनाई रील
बरेली मुदित प्रताप सिंह