'EC के क्रूर हमले से बच गया लोकतंत्र', SIR पर SC के फैसले का कांग्रेस ने किया स्वागत
कांग्रेस ने बिहार मतदाता सूची पुनरीक्षण विवाद में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का स्वागत किया और कहा कि अदालत के हस्तक्षेप से लोकतंत्र चुनाव आयोग के हमले से बच गया। जयराम रमेश ने मतदाता सूची में आधार को मान्य बनाने के फैसले को चुनाव आयोग को बेनकाब करने वाला बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर के दौरान आयोग का रवैया मतदाता विरोधी था।
कांग्रेस ने बिहार में मतदाता सूची विशेष सघन पुनरीक्षण (SIR) विवाद में सुप्रीम कोर्ट के शुक्रवार को दिए ताजा आदेश का स्वागत करते हुए दावा किया कि सर्वोच्च अदालत के हस्तक्षेप के चलते देश का लोकतंत्र चुनाव आयोग के क्रूर हमले से बच गया है।
'अगर केजरीवाल ने इस्तीफा दे दिया होता...' मंत्रियों की बर्खास्तगी से जुड़े विधेयक को लेकर अमित शाह का बड़ा बयान
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जेल में बंद मंत्रियों को बर्खास्त करने वाले विधेयक का बचाव करते हुए कहा कि अगर अरविंद केजरीवाल ने गिरफ्तारी के बाद इस्तीफा दे दिया होता तो इस नए विधेयक की आवश्यकता ही नहीं पड़ती। उन्होंने विपक्ष से संवैधानिक नैतिकता का पालन करने का आग्रह किया।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जेल में बंद मंत्रियों को बर्खास्त करने संबंधी विधेयक का बचाव करते हुए कहा कि अगर अरविंद केजरीवाल ने गिरफ्तारी के बाद इस्तीफा दे दिया होता, तो इस नए विधेयक की जरूरत नहीं पड़ती। अमित शाह ने कहा कि संवैधानिक नैतिकता का पालन विपक्ष और सत्ता पक्ष दोनों को करना चाहिए।
'आजादी चाहिए तो शादी क्यों करनी?' तलाक के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे पति-पत्नी; जज बोले- 'हमें खुशी होगी कि...'
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि विवाह के बाद पति या पत्नी यह नहीं कह सकते कि वे अपने जीवनसाथी से स्वतंत्र होना चाहते हैं। जस्टिस बीवी नागरत्ना और आर महादेवन की पीठ ने कहा कि अगर कोई स्वतंत्र रहना चाहता है तो उसे विवाह नहीं करना चाहिए। कोर्ट ने एक दंपती के मामले की सुनवाई करते हुए यहनई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि यह असंभव है कि विवाह के बाद पति या पत्नी यह कह सकें कि वे अपने जीवनसाथी से स्वतंत्र होना चाहते हैं। जस्टिस बीवी नागरत्ना और आर महादेवन की पीठ ने आगाह किया कि अगर कोई स्वतंत्र रहना चाहता है, तो उसे विवाह नहीं करना चाहिए।
BCCI अध्यक्ष रोजर बिन्नी का खत्म हुआ कार्यकाल, खेल मंत्रालय ने नए नियम से चुनाव कराने की दी सलाह
खेल मंत्रालय चाहता है कि बीसीसीआई सितंबर में होने वाले अपने चुनाव राष्ट्रीय खेल प्रशासन कानून के तहत कराए। हालांकि जब तक अधिसूचना नहीं जारी हो रही है तब तक लोढा समिति की सिफारिशों के अनुसार चुनाव करा सकते हैं। नियमों की अधिसूचना जारी होने पर बीसीसीआई समेत सभी राष्ट्रीय महासंघों को राष्ट्रीय खेल प्रशासन कानून के तहत चुनाव कराने होंगे।
राधारानी मंदिर में प्रवेश को लेकर हुआ बड़ा बदलाव, अब 2KM चलना होगा पैदल
बरसाना में राधाष्टमी के अवसर पर लगभग 15 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। प्रशासन ने मंदिर तक पहुंचने के लिए एकल मार्ग व्यवस्था की है जिसमें श्रद्धालुओं को दो किलोमीटर पैदल चलना होगा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यातायात व्यवस्था में बदलाव किए गए हैं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। राधारानी मंदिर जाने वाले मार्ग पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
- Read more about राधारानी मंदिर में प्रवेश को लेकर हुआ बड़ा बदलाव, अब 2KM चलना होगा पैदल
- Log in to post comments
- 2 views
जमीन दाखिल खारिज को लेकर विभाग ने जारी किया नया आदेश, CO साहब की बढ़ गई ड्यूटी
दाखिल खारिज आवेदनों को बिना कारण बताए अस्वीकृत करने की शिकायतों पर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने सख्ती दिखाई है। संयुक्त सचिव ने सभी समाहर्ताओं को पत्र लिखकर अस्वीकृति का कारण रैयत को बताने का निर्देश दिया है। जिले में 50 हजार से अधिक आवेदन लंबित हैं और बिना ठोस कारण के अस्वीकृत करने पर कार्यवाही की चेतावनी दी गई है।
मुजफ्फरपुर। दाखिल खारिज के आवेदनों को अभी बिना कारण बताए बड़े पैमाने पर अस्वीकृत कर दिया जा रहा है। राज्य के सभी अंचलों से इसकी शिकायत विभाग तक पहुंची है। इस पर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के संयुक्त सचिव ने इसमें पारदर्शिता लाने की पहल की है
मां वैष्णो देवी के दर्शन करने का अभी सबसे अच्छा मौका, बिल्कुल भी नहीं है भीड़; आसानी से मिल रही घोड़े और पालकी की सेवा
वीरवार को कटड़ा में मां वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं के लिए सुखद अनुभव रहा। मौसम साफ रहने से दोपहर तक हेलीकॉप्टर सेवा जारी रही हालांकि बाद में स्थगित कर दी गई। भवन मार्ग पर ठंडी हवाओं और धुंध के बावजूद श्रद्धालु उत्साहपूर्वक आगे बढ़ते रहे। बुधवार को 20383 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए और वीरवार शाम तक 12600 पंजीकरण करवा चुके थे।
कटड़ा। वीरवार का दिन श्रद्धालुओं के लिए सुखद अनुभव लेकर आया। दोपहर तक मौसम साफ रहा। करीब एक बजे तक श्रद्धालुओं के लिए हेलीकॉप्टर सेवा भी उपलब्ध रही।