जमीन दाखिल खारिज को लेकर विभाग ने जारी किया नया आदेश, CO साहब की बढ़ गई ड्यूटी
दाखिल खारिज आवेदनों को बिना कारण बताए अस्वीकृत करने की शिकायतों पर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने सख्ती दिखाई है। संयुक्त सचिव ने सभी समाहर्ताओं को पत्र लिखकर अस्वीकृति का कारण रैयत को बताने का निर्देश दिया है। जिले में 50 हजार से अधिक आवेदन लंबित हैं और बिना ठोस कारण के अस्वीकृत करने पर कार्यवाही की चेतावनी दी गई है।
मुजफ्फरपुर। दाखिल खारिज के आवेदनों को अभी बिना कारण बताए बड़े पैमाने पर अस्वीकृत कर दिया जा रहा है। राज्य के सभी अंचलों से इसकी शिकायत विभाग तक पहुंची है। इस पर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के संयुक्त सचिव ने इसमें पारदर्शिता लाने की पहल की है
मां वैष्णो देवी के दर्शन करने का अभी सबसे अच्छा मौका, बिल्कुल भी नहीं है भीड़; आसानी से मिल रही घोड़े और पालकी की सेवा
वीरवार को कटड़ा में मां वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं के लिए सुखद अनुभव रहा। मौसम साफ रहने से दोपहर तक हेलीकॉप्टर सेवा जारी रही हालांकि बाद में स्थगित कर दी गई। भवन मार्ग पर ठंडी हवाओं और धुंध के बावजूद श्रद्धालु उत्साहपूर्वक आगे बढ़ते रहे। बुधवार को 20383 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए और वीरवार शाम तक 12600 पंजीकरण करवा चुके थे।
कटड़ा। वीरवार का दिन श्रद्धालुओं के लिए सुखद अनुभव लेकर आया। दोपहर तक मौसम साफ रहा। करीब एक बजे तक श्रद्धालुओं के लिए हेलीकॉप्टर सेवा भी उपलब्ध रही।
राहुल के आने से पहले ही तेजस्वी ने लूट ली महफिल, शेखपुरा में राजद का शक्ति प्रदर्शन
तेजस्वी यादव ने वोटर अधिकार यात्रा में राजद के दबदबे को बनाए रखने का प्रयास किया। शेखपुरा में राजद ने महागठबंधन में अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। कांग्रेस की कम उपस्थिति और मतदाता पुनरीक्षण जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई। राहुल गांधी ने बिहार में बदलाव का आग्रह किया और भाजपा को वोट चोर बताया। गंगा के पानी से फसलें नष्ट होने की समस्या भी सामने आई।
यमुना के रौद्र रूप से यूपी में दहशत, चार फीट भरा पानी; 200 से अधिक मकान करने पड़े खाली
मथुरा में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से खादर इलाके में बाढ़ जैसे हालात हैं। गलियों में चार फीट तक पानी भरने से दो सौ से अधिक लोगों ने घर खाली कर दिए हैं। सैकड़ों बीघा फसलें डूब गई हैं जिससे लोग सरकारी मदद की आस लगाए हैं। जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है जिससे लोगों में दहशत है और घरों में सांप-बिच्छू निकलने से खतरा बढ़ गया है।
अपने ऊपर हुए हमले के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का फैसला, अब दिल्ली की हर विधानसभा क्षेत्र में करेंगी जनसुनवाई
दिल्ली की मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि वह प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में आपकी मुख्यमंत्री आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जनसुनवाई करेंगी। हाल ही में उन पर हुए हमले के बावजूद उन्होंने कहा कि वह दिल्लीवासियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और डरकर पीछे नहीं हटेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि वह दिल्ली के विकास के लिए काम करती रहेंगी।
क्या राजस्थान में था जुरासिक वर्ल्ड? जैसलमेर में खुदाई करते समय मिले उड़ने वाले डायनासोर के जीवाश्म
जैसलमेर के मेघा गांव में झील के पास खुदाई करते समय स्थानीय लोगों को जीवाश्म जैसे अवशेष मिले हैं जिनमें एक बड़ी हड्डी के आकार की संरचना भी शामिल है। विशेषज्ञों का मानना है कि ये अवशेष डायनासोर के जीवाश्म हो सकते हैं क्योंकि जैसलमेर की चट्टानी संरचनाएं जुरासिक युग की हैं जो 180 मिलियन वर्ष पुरानी हैं।
राजस्थान के जैसलमेर जिले के एक गांव में बुधवार को एक बड़ी हड्डी के आकार की संरचना सहित जीवाश्म जैसे अवशेष मिले, जिससे इस जगह के प्रागैतिहासिक डायनासोर युग से जुड़े होने की संभावना बढ़ गई है।
सिर्फ 37 घंटे चर्चा, एक महीने में 12 बिल पास... हंगामे की भेंट चढ़ा मानसून सत्र; लोकसभा स्पीकर ने जताई चिंता
संसद का मानसून सत्र विपक्ष और सत्ता पक्ष के टकराव में हंगामे की भेंट चढ़ गया। लोकसभा में कामकाज मुश्किल से 37 घंटे और राज्यसभा में लगभग 39 प्रतिशत ही हो पाया। ऑपरेशन सिंदूर पर गरमागरम चर्चा हुई। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की गरिमा पर चिंता जताई। सांसदों से आत्ममंथन करने की अपील की गई कि भविष्य में ऐसी स्तिथि न आये।
संसद का मानसून सत्र इस बार विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच टकराव और हंगामे की भेंट चढ़ गया। जुलाई के अंतिम सप्ताह से लेकर अगस्त के तीसरे सप्ताह तक चले इस सत्र से उम्मीद थी कि दोनों सदनों में कई अहम मुद्दों पर गंभीर विमर्श होगा, मगर नतीजा निराशाजनक रहा।