'कई बार सब कुछ भी काफी नहीं होता...', अश्विन की पत्नी हुईं भावुक, इंस्टाग्राम पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट, दिल की पूरी कहानी बता दी
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन के गाबा में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के बाद रविचंद्रन अश्विन ने संन्यास ले लिया था। अश्विन अचानक से ये फैसला लेंगे इसकी उम्मीद बहुत ही कम लोगों की थी। अश्विन के रिटायरमेंट के दो दिन बाद उनकी पत्नी प्रीति ने एक इमोशनल लेटर लिखा है और अपने पति के साथ अपने सफर को याद किया है।
'मुझे हार्ट अटैक आ जाता!', R Ashwin अपना फोन लॉग देखकर रह गए दंग; दो महान क्रिकेटरों का नाम देखकर नहीं कर पा रहे यकीन
भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज रविचंद्रन अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। अश्विन के इस फैसले से कई लोगों को हैरानी थी। किसी ने इसकी उम्मीद नहीं की थी। संन्यास के बाद अश्विन के पास विश्व क्रिकेट के दो दिग्गजों के फोन आए और इसकी उम्मीद अश्विन ने नहीं की थी।
R Ashwin को संन्यास लेने के लिए किया गया मजबूर? 'अन्ना' के पिता का सनसनीखेज खुलासा
ब्रिसबेन के गाबा टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद भारत के दिग्गज स्पिनर आर अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का एलान किया। उन्होंने गाबा टेस्ट मैच खत्म होने के बाद ये फैसला प्रेस कॉन्फ्रेंस में लिया। संन्यास लेने के बाद अश्विन चेन्नई पहुंच चुके हैं लेकिन उनके अचानक संन्यास लेने के फैसले को लेकर हाल ही में उनके पिता ने बड़ा चौंकाने वाला खुलासा किया हैं।
गाबा टेस्ट मैच के ड्रॉ पर खत्म होने के बाद जहां भारतीय फैंस खुशी मना रहे थे, तो वहीं, प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान रोहित शर्मा के साथ पहुंचे आर अश्विन ने एक बड़ा एलान किया।
R Ashwin की ड्रेसिंग रूम में आखिरी एंट्री जीत लेगी दिल! ‘कंगारुओं’ का खास तोहफा संभालकर रखेंगे ‘अन्ना
’R Ashwin बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखने को मिला कि जब आखिरी बार अश्विन ने ड्रेसिंग रूम में एंट्री की तो ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पैट कमिंस और नाथन लियोन ने उन्हें ऑस्ट्रेलियाई द्वारा साइन की हुई जर्सी थमाई। इन दोनों ने उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। अश्विन की वीडियो पर फैंस खूब रिएक्शन दे रहे हैं।
भारतीय टीम के अनुभवी ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने 38 साल की उम्र में 18 दिसंबर को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया। अश्विन ने ये फैसला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए गाबा टेस्ट के बाद लिया। अश्विन के रिटायरमेंट की खबर जानकर हर किसी की आंखें नम हो गई।
'मैं 618 विकेट ले लेता तो मेरा...', अपना वादा नहीं पूरा कर पाए आर अश्विन? अनिल कुंबले के सम्मान में कही यह बात
आर अश्विन ने मौजूदा बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज के बीच में ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। अश्विन अनिल कुंबले के बाद टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सर्वधिक विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज हैं। पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले ने 619 टेस्ट विकेट लिए हैं। वहीं आर अश्विन ने 537 टेस्ट विकेट लिए हैं। साल 2017 में अश्विन ने अपने रिटायरमेंट प्लान के बारे में बात की थी।
आप लोग मेरे को मरवाओगे यार... प्रेस कॉन्फ्रेंस में Rohit Sharma का मजाकिया अंदाज, रहाणे-पुजारा को लेकर कही ये बात
रोहित शर्मा ने रिपोटर्स से मजाकिया अंदाज में बातचीत की। उन्होंने साफ किया कि चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे ने अभी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास नहीं लिया है।
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट ड्रॉ हो गया। गाबा टेस्ट ड्रॉ होने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आए। रोहित शर्मा के साथ आए रविचंद्रन अश्विन ने संन्यास का एलान किया। इसके बाद वह चले गए। प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित शर्मा ने रिपोटर्स से मजाकिया अंदाज में बातचीत की। उन्होंने साफ किया कि चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे ने अभी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास नहीं लिया है।
IND vs AUS: स्टीव स्मिथ ने खत्म किया 25 पारी और डेढ़ साल का इंतजार, गाबा में गरजा बल्ला, जमाया 33वां शतक
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने ब्रिस्बेन टेस्ट मैच में भारत के खिलाफ शतक जमा दिया है। गाबा में जमाए गए इस शतक के साथ स्मिथ ने डेढ़ साल और 25 पारियों से चले आ रहे शतकीय सूखे को खत्म किया है। स्टीव स्मिथ लगातार फेल हो रहे थे और कुछ दफा शतक के करीब आने के बाद भी 100 के आंकड़े से दूर रह रहे थे।
गिल और सारा में सब ठीक हो गया? गाबा स्टेडियम पहुंची सचिन की लाडली, सोशल मीडिया पर मचा हो-हल्ला
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच ब्रिस्बेन में आयोजित है। पहले दिन भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मैच के दौरान महान सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा शनिवार को ब्रिस्बेन के गाबा में तीसरे टेस्ट के लिए उपस्थित थीं। सारा की उपस्थिति ने सोशल मीडिया पर महफिल लूट ली। फैंस ने खूब कमेंट किए।
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने एक दिन पहले ही कर दिया अपनी प्लेइंग 11 का एलान, इस खतरनाक खिलाड़ी की हुई वापसी
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच ब्रिस्बेन में 14 दिसंबर यानी शनिवार से शुरू हो रहा है। इस मैच के लिए ऑस्ट्रेलियाई ने अपनी प्लेइंग-11 का एलान कर दिया है। दूसरे टेस्ट मैच में चोट के कारण बाहर रहे जोस हेजलवुड की टीम में वापसी हुई है। स्कॉट बोलैंड को बाहर जाना पड़ा है। इसके अलावा कोई और बदलाव नहीं हुआ है।
एक साल में चार शतक, विमेंस क्रिकेट में Smriti Mandhana ने रचा इतिहास; वनडे क्रिकेट की जड़ी नौवीं सेंचुरी
स्मृति मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में शतक जड़कर इतिहास रच दिया है। वह एक कैलेंडर ईयर में चार वनडे शतक जड़ने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनीं। वहीं मंधाना ने वनडे में अपना 9वां शतक पूरा किया। वह विमेंस वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में संयुक्त रूप से चौथी खिलाड़ी बना गई हैं। मंधाना ने 105 रन की पारी खेली।