दिल्ली के 'रवींद्र जडेजा' ने की घातक गेंदबाजी, केवल 21 रन देकर चटकाए 8 विकेट; टीम को दिलाई विशाल जीत
दिल्ली अंडर-23 टीम के बाएं हाथ के स्पिनर रौनक बाघेला ने केरल के आठ बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। रौनक बाघेला ने केरल के खिलाफ 7.4 ओवर के अपने गेंदबाजी स्पेल में 2 मेडन सहित 21 रन देकर 8 विकेट चटकाए। दिल्ली ने रौनक के दमदार प्रदर्शन की बदौलत केरल को 8 विकेट से मात दी। रौनक बाघेला को दिल्ली का रवींद्र जडेजा भी कहा जाता है।
नई दिल्ली। बीसीसीआई द्वारा आयोजित पुरुष अंडर-23 स्टेट ए ट्रॉफी में रांची के मेकान स्टेडियम में खेले गए 50 ओवर के वनडे मुकाबले में दिल्ली अंडर-23 ने केरल अंडर-23 को 8 विकेट से हराया।
IND vs AUS: टीम इंडिया की आखिरी उम्मीद भी टूटी! ऑस्ट्रेलिया नहीं जाएंगे Mohammad Shami; BCCI ने बता दी वजह
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज अभी 1-1 की बराबरी पर है। चौथा टेस्ट मेलबर्न में 26 दिसंबर से खेला जाना है। इस मैच से पहले बीसीसीआई ने मोहम्मद शमी की चोट पर बड़ अपडेट दिया है।
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज अभी 1-1 की बराबरी पर है। पहला टेस्ट भारत ने तो दूसरा ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम किया।
IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह मेलबर्न में भारत को दिलाएंगे 'हेडेक' से छुटकारा, एमएसीजी में फिर होगी ऑस्ट्रेलिया की फजीहत
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाना है। इस मैदान पर भारतीय टीम जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी। इस मैदान पर जसप्रीत बुमराह का सिक्का चलता है और टीम की जीत में उनका योगदान काफी अहम रहेगा। बुमराह इस सीरीज में वैसे भी शानदार फॉर्म में हैं।
IND vs AUS: 19 साल के सैम कोनस्टास ने दी जसप्रीत बुमराह को चुनौती, कहा- 'मैं तैयार हूं
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में चौथा टेस्ट मैच शुरू हो रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के 19 साल के युवा बल्लेबाज सैम कोनस्टास डेब्यू कर सकते हैं। कोनस्टास इसके लिए उत्साहित हैं। वह भारत के घातक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का सामना करने के लिए भी तैयार हैं। कोनस्टास ने कहा है कि उनके पास बुमराह के लिए प्लान है।
IND vs AUS: गेंदबाजों को मदद, बल्लेबाजों के लिए संकट! जानें मेलबर्न की पिच का कैसा रहने वाला है मिजाज
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज में भारतीय टीम का प्रदर्शन अब तक मिला-जुला रहा है। भारत ने पहला टेस्ट जीता और दूसरे में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। सीरीज का तीसरा टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हुआ।
IND vs AUS: रोहित शर्मा की चोट को लेकर आया बड़ा अपडेट, आकाशदीप ने बताया कप्तान का हाल, जानिए क्या कहा
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को मेलबर्न में प्रैक्टिस के दौरान चोट लग गई थी। बल्लेबाजी करते हुए गेंद उनको घुटने में लगी थी जिसके बाद रोहित दर्द से कराहते हुए कुर्सी पर जाकर बैठ गए थे। तब से रोहित को लेकर असमंजस की स्थिति है। टीम इंडिया के युवा तेज गेंदबाज आकाशदीप ने रोहित की स्थिति को लेकर अपडेट दिया है।
ZIM vs AFG: अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे पर किया क्लीन स्वीप, व्हाइट बॉल क्रिकेट में लगातार छठी सीरीज जीती
अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैच की वनडे सीरीज 2-0 से अपने नाम की। आखिरी वनडे मैच में अफगानिस्तान ने मेजबान टीम को 8 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे की पारी 127 रन बनाकर सिमट गई। अल्लाह गजनफर ने पांच और राशिद ने तीन विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान ने दो विकेट खोकर जीत दर्ज कर ली।
97 गेंद 201 रन, 13 चौके और 20 छक्के...तौबा-तौबा समीर रिजवी ये कर डाला, सबसे तेज दोहरा शतक जड़ दिया
यूपी के आक्रामक बल्लेबाज समीर रिजवी ने लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक जड़ने का कमाल कर दिखाया है। समीर ने अंडर-23 स्टेट ए ट्रॉफी में यूपी के लिए खेलते हुए त्रिपुरा के खिलाफ महज 97 गेंद पर नाबाद 201 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान समीर रिजवी ने 13 चौके और 20 गगनचुंबी छक्के लगाए। रिजवी ने न्यूजीलैंड के बोवेस का रिकॉर्ड तोड़ा।
शतक जड़कर श्रेयस अय्यर ने अगरकर को दी चेतावनी! चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ठोकी टीम में दावेदारी
शतक जड़कर श्रेयस अय्यर ने अगरकर को दी चेतावनी! चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ठोकी टीम में दावेदारी
श्रेयस अय्यर ने विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 के मैच में कर्नाटक के खिलाफ मुंबई की ओर से खेलते हुए 50 गेंद पर शानदार शतक जड़ा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम बी ग्राउंड पर अय्यर ने 55 गेंद पर पांच चौकों और 10 छक्कों की मदद से नाबाद 114 रन बनाए। उनकी पारी की बदौलत मुंबई ने चार विकेट के नुकसान पर 382 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
IND vs AUS: रवींद्र जडेजा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इंग्लिश में नहीं दिया जवाब, भड़का ऑस्ट्रेलियाई मीडिया, बढ़ा विवाद
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज हो और इसमें विवाद न हो इसकी उम्मीद नहीं की जाती। आमतौर पर ये उम्मीद खिलाड़ियों को लेकर ही होती है कि ये लोग आपस में प्रतिद्वंदिता दिखाएंगे लेकिन इस बार ऑस्ट्रेलियाई मीडिया भी विवाद खड़ा करने से पीछे नहीं हट रही है। इस बार ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने रवींद्र जडेजा की प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया है।