Skip to main content

लुधियाना में कारोबारी को चेक देने के बहाने कार में बिठाकर पहले खूब पीटा, फिर लूटा

लुधियाना में एक कारोबारी को साइकिल स्पेयर पार्ट्स का ऑर्डर मिलने के बाद चेक के बहाने बुलाकर अगवा कर लिया गया। बदमाशों ने उसे मारा-पीटा नकदी आईफोन और एटीएम छीन लिया और 60 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज करने में देरी की। बाद में पुलिस कमिश्नर के हस्तक्षेप के बाद मामला दर्ज किया गया।

एनकाउंटर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शार्प शूटर ढेर, साथी फरार; बदमाश के खिलाफ दर्ज थे 20 आपराधिक मुकदमे

हापुड़ में नोएडा एसटीएफ और दिल्ली स्पेशल सेल के साथ मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शार्प शूटर नवीन कुमार ढेर हो गया। मुठभेड़ कोतवाली क्षेत्र के आनंद विहार में हुई। बदमाश के पास से बाइक पिस्टल और कारतूस बरामद हुए। नवीन कुमार गाजियाबाद के लोनी का रहने वाला था जिस पर दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 20 आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। एक साथी फरार बताया जा रहा है।

हापुड़। नोएडा एसटीएफ यूनिट व दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की टीम ने कोतवाली क्षेत्र के आनंद विहार में मुठभेड़ के दौरान लॉरेंस गैंग के शार्प शूटर को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। मारा गया बदमाश गाजियाबाद के लोनी का नवीन कुमार है।

नाबालिग महिला पहलवान से यौन शोषण के मामले में बृजभूषण सिंह बरी, पटियाला हाउस कोर्ट ने बंद किया केस

दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने नाबालिग महिला पहलवान के यौन शोषण मामले में बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज केस को बंद कर दिया है। अदालत ने दिल्ली पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट स्वीकार की जिसमें बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिलने की बात कही गई है।

पाकिस्तान के लिए जासूसी... तारीफ के घर से पाकिस्तानी मुद्रा बरामद; पूछताछ में उगले कई गहरे राज

पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार तारीफ से पुलिस ने पूछताछ की और उसके घर से पाकिस्तानी मुद्रा और मोबाइल फोन बरामद किए। आरोपी ने सिरसा एयरबेस की जानकारी पाकिस्तान के अधिकारियों को साझा करने की बात स्वीकार की है। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

तावड़ू (नूंह)। पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार कांगरका गांव के तारीफ से पुलिस ने सात दिन के रिमांड के दौरान पूछताछ की। रिमांड के दौरान ही उसके घर से दो हजार पाकिस्तानी मुद्रा, दो मोबाइल फोन व अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं।

पार्षद हरजिंदर सिंह हत्याकांड का आरोपी गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह पकड़ा गया, पैर में लगी गोली

अमृतसर में पार्षद हरजिंदर सिंह उर्फ बामन की हत्या के मामले में पुलिस ने गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह को मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस ने गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी और जोबन को गिरफ्तार किया। गुरप्रीत सिंह ने भागते हुए पुलिस पर फायरिंग की जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। जांच में पता चला कि हरजिंदर सिंह बामन की हत्या गुरप्रीत सिंह ने ही की थी।

खंडवा में निर्भया कांड जैसी हैवानियत, महिला की बच्चेदानी तक आई बाहर; पोस्टमार्टम करने वाली डॉक्टर ने किए कई खुलासे

खंडवा जिले में एक महिला के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की आंतें बाहर पाई गईं जो पेट पर चोट लगने से हो सकता है। महिला के बेटे के अनुसार उसकी मां उसे बेहोशी की हालत में मिली थी और उसने सुनील और हरि पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था।

लारेंस बिश्नोई की यूपी के संस्कृति विभाग में दखल, उसके नाम की धमकी देकर फर्जी बिल पास कराने वाला चढ़ा एसटीएफ के हत्थे

नील विजय सिंह ने 18 फरवरी को आवेदिका को बहराईच में होने वाले भारत नेपाल मैत्री महोत्सव 2024-25 में गायन के लिए आमंत्रित किया था। जिस पर आवेदिका कार्यक्रम में आई थी। आवेदिका को 35000 रुपये का भुगतान किया जाना था लेकिन नील विजय सिंह ने 30000 रुपये ही दिया।

लखनऊ : उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग में आयोजनों में हेराफेरी करने वाले इवेंट मैनेजर कानपुर के नील विजय सिंह को एसटीएफ ने विभूतिखंड से गिरफ्तार किया। विभाग से कलाकारों को मिलने वाली राशि में नील विजय सिंह हेराफेरी करता था।