Maharashtra: अदालत परिसर में हाईवोल्टेज ड्रामा, महिला ने सरकारी वकील की क्यों कर दी पिटाई?
Maharashtra: अदालत परिसर में हाईवोल्टेज ड्रामा, महिला ने सरकारी वकील की क्यों कर दी पिटाई?
महाराष्ट्र के ठाणे में एक महिला ने अदालत परिसर में ही हाईवोल्टेज ड्रामा कर दिया। इस दौरान उसने एक सरकारी वकील के साथ दुर्व्यवहार किया और मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक यह घटना नवी मुंबई के सीबीडी बेलापुर इलाके में हुई। इस मामल में महिला के खिलाफ आगे की जांच की जा रही है।
बदलापुर के बाद अकोला में हैवानियत! स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ करता था टीचर; आरोपी गिरफ्तार
बदलापुर के बाद अकोला में हैवानियत! स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ करता था टीचर; आरोपी गिरफ्तार
महाराष्ट्र के अकोला में छह स्कूली छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने काजीखेड़ के जिला परिषद स्कूल के शिक्षक प्रमोद मनोहर सरदार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तुरंत आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया और पीड़ित लड़कियों के बयान दर्ज किए। अकोला एसपी ने जानकारी दी कि भारतीय न्याय संहिता और POCSO अधिनियम की धारा 74 और 75 के तहत मामले दर्ज किए गए।
बीच सड़क बैठकर कीचड़ से क्यों नहाने लगे सीपीआई नेता? सामने आई वजह
बीच सड़क बैठकर कीचड़ से क्यों नहाने लगे सीपीआई नेता? सामने आई वजह
महाराष्ट्र के अहमदनगर में कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPI) नेता संजय नांगरे ने सड़क पर हुए जलभराव को लेकर कुछ अलग अंदाज में अपना विरोध जताया। CPI नेता ने शेवगांव में प्रशासन के खिलाफ बीच सड़क पर जमे हुए पानी में बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान वे सड़क पर गड्ढे में भरे पानी के बीच गंदे पानी से नहाते हुए नजर आए।
ठाणे के अंबरनाथ में भाई ने ही अपने परिवार को सफारी से कुचला, पांच लोग घायल
ठाणे के अंबरनाथ में भाई ने ही अपने परिवार को सफारी से कुचला, पांच लोग घायल
वीडियो में देखा जा सकता है कि सफारी चला रहे शख्स ने अपनी कार को फॉर्च्यूनर के पीछे खड़ा कर दिया इसके बाद उसने फॉर्च्यूनर के बाहर खड़े तीन लोगों को अचानक से रौंद दिया। इसमें से दो लोग तो बच गए लेकिन एक फॉर्च्यूनर का ड्राइवर सफारी के सामने आ गया जिसे आरोपी घसीटते हुए दूर तक ले गया।
Badlapur Violence: 300 लोगों पर FIR, 40 गिरफ्तार; प्रदर्शनकारियों के खिलाफ शिंदे सरकार का सख्त एक्शन
Badlapur Violence: 300 लोगों पर FIR, 40 गिरफ्तार; प्रदर्शनकारियों के खिलाफ शिंदे सरकार का सख्त एक्शन
महाराष्ट्र के ठाणे जिला स्थित बदलापुर के एक स्कूल में दो बच्चियों के यौन शोषण का मामला सामने आने के बाद लोगों ने जमकर बवाल मचाया। बच्चियों के अभिभावकों ने स्कूल के सामने एकत्र होकर वहां तोड़फोड़ और पथराव किया। विरोध प्रदर्शन के खिलाफ एकनाथ शिंदे सरकार ने सख्त कदम उठाया है। पुलिस ने 300 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वहीं 40 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
स्कूल में तोड़फोड़, पटरियों पर प्रदर्शनकारी; महाराष्ट्र के बदलापुर में अचानक क्या हुआ? पढ़ें पूरा मामला
स्कूल में तोड़फोड़, पटरियों पर प्रदर्शनकारी; महाराष्ट्र के बदलापुर में अचानक क्या हुआ? पढ़ें पूरा मामला
पीड़ित बच्चियों के माता-पिता ने अपराधी के लिए मृत्युदंड की मांग करते हुए बदलापुर शहर को बंद करने का आह्वान किया है। मंगलवार को लोगों की भीड़ ने रेलवे की पटरियों पर विरोध-प्रदर्शन करते हुए लोकल ट्रेनों को रोक दिया जिससे कल्याण और कराजात के बीच लोकल ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया। सेंट्रल रेलवे ने बयान जारी करके असुविधा के लिए खेद जताया है।
ठाणे में दो बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न, रेलवे स्टेशन पर परिजनों का धरना; ट्रेन सेवाएं प्रभावित
ठाणे के बदलापुर शहर स्थित एक माने-जाने स्कूल में दो छोटी बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न करने का जघन्य मामला सामने आया है। इसके विरोध में बदलापुर स्टेशन पर अभिभावक भारी संख्या में लोग के साथ विरोध-प्रदर्शन किया। मामले में आरोपी सफाईकर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी सफाईकर्मी को निलंबित कर दिया गया है और स्कूल को पांच दिनों के लिए बंद किया गया है।
सावधान: बाजार में बिक रहा सीमेंट से बना लहसुन, महाराष्ट्र में सब्जीवाले ने महिला को लगाया चूना
सावधान: बाजार में बिक रहा सीमेंट से बना लहसुन, महाराष्ट्र में सब्जीवाले ने महिला को लगाया चूना
महिला ने घर के सामने आए सब्जीवाले से लहसुन खरीदा। वह घर में लाने के बाद जब वह लहसुन छिलने लगीं तो उसकी कली निकल ही नहीं रही थी। यही नहीं चाकू से काटने के बाद भी लहसुन की कली नहीं निकली। इसके बाद उन्हें धोखाधड़ी का अहसास हुआ। महिला ने जब बारीकी से जांच की तो उन्हें पता चला कि लहसुन सीमेंट से बना है।
संजय राउत ने बताया चंपई सोरेन को लेकर क्या है BJP की रणनीति? महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में देरी पर भी किया कटाक्ष
संजय राउत ने बताया चंपई सोरेन को लेकर क्या है BJP की रणनीति? महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में देरी पर भी किया कटाक्ष
झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने बागी तेवर अपना लिया है। अटकलें लगाई जा रही है कि वो भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इस मामले पर शिवसेना यूबीटी सांसद संंजय राउत ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव स्थगित कर दिए गए हैं क्योंकि वे (भाजपा) हेमंत सोरेन को सीएम पद से हटाना चाहते हैं।
Ganesh Chaturthi 2024: इंजीनियर ने बनाई हवा में तैरते मोदक के साथ गणपति की जादुई मूर्ति, लगा 3.5 साल का समय
Ganesh Chaturthi 2024: इंजीनियर ने बनाई हवा में तैरते मोदक के साथ गणपति की जादुई मूर्ति, लगा 3.5 साल का समय
Ganesh Festival 2024 पूरे देश में 7 सितंबर से 17 सितंबर तक गणेश चतुर्थी का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। भगवान गणेश को समर्पित यह हिंदू त्यौहार खासतौर से महाराष्ट्र में बड़े स्तर पर मनाया जाता है। गणपति बप्पा के आने से पहले पेशे से इलेक्ट्रिकल इंजीनियर एक मूर्तिकार रमाकांत देवरिया ने भगवान गणेश की एक जादुई मूर्ति का निर्माण किया है।