EC के फैसले को SC में चुनौती, मतदान केंद्रों पर वोटर्स की संख्या बढ़ाने का मामला; सोमवार को सुनवाई
चुनाव आयोग द्वारा अगस्त 2024 में दो नोटिफिकेशन जारी किया गया था। आदेश के अनुसार देश के प्रत्येक मतदान केंद्र पर वोटरों की संख्या 1200 से बढ़ाकर 1500 करने का आदेश दिया था। चुनाव आयोग के इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। याचिकाकर्ता ने कहा है कि मतदाताओं की संख्या बढ़ाने से वंचित समुदाय की मतदान में भागीदारी कर होने की संभावना है।
'...तो असम में गोमांस पर प्रतिबंध लगाने को मैं तैयार हूं', ऐसा क्यों बोले असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ?
असम में गोमांस पर बैन लगाने को लेकर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा असम में गोमांस पर प्रतिबंध लगाने के लिए तैयार हैं अगर राज्य कांग्रेस प्रमुख बुपेन कुमार बोरा उन्हें पत्र लिखकर ऐसी मांग करें। पार्टी की एक बैठक के बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा सामागुरी 25 साल तक कांग्रेस के साथ थी।
Cyclone Fengal: तमिलनाडु-पुडुचेरी में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, एयरपोर्ट में पानी भरने से कई उड़ानें रद, तीन की मौत
चक्रवात फेंगल ने तमिलनाडु और पुडुचेरी के करीब दस्तक दे दी है। चक्रवात के कारण तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश हुई। चक्रवात से हो रही भारी बारिश के कारण चेन्नई एयरपोर्ट का एक हिस्सा पूरी तरह जलमग्न हो गया। इस कारण कई उड़ानें रद हो गई हैं। साथ ही बड़ी संख्या में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है और तीन लोगों के मौत की सूचना है।
अजमेर दरगाह बनी राजनीति का अखाड़ा! कोर्ट के फैसले पर छिड़ी बहस; ओवैसी से कपिल सिब्बल तक किसने ने क्या कहा?
Ajmer Dargah को लेकर निचली अदालत उस याचिका पर सुनवाई के लिए राजी हो गई जिसमें कहा गया था कि मस्जिद के नीचे शिव मंदिर है। कोर्ट के इस फैसले के बाद से राजनीतिक बहस छिड़ गई है क्योंकि मथुरा वाराणसी और धार में मस्जिदों और दरगाहों पर इसी तरह के दावे किए गए हैं। भाजपा ने कोर्ट के फैसले का समर्थन किया है।
कौन है लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी सलमान खान, जिसे रवांडा से लाया गया भारत; इंटरपोल ने जारी किया था नोटिस
सीबीआई को आतंक के खिलाफ प्रयास में बड़ी सफलता हाथ लगी है जहां दोनों एजेंसियों ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक वांछित आतंकी सलमान आर.खान को सफलतापूर्वक रवांडा से भारत प्रत्यर्पित कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए एनआईए और सीबीआई की मांग पर
आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक वांछित आतंकी सलमान आर.खान को रवांडा से भारत प्रत्यर्पित किया गया है। बेंगलुरु जेल में आतंकी साजिश के आरोपित इस आतंकी की धरपकड़ के लिए एनआईए और सीबीआई की मांग पर इंटरपोल ने सलमान के खिलाफ रेडकॉर्नर नोटिस जारी किया था।
शेख हसीना ने बांग्लादेश में हिंदू पुजारी की गिरफ्तारी का किया विरोध, तत्काल रिहाई की मांग
Bangladesh बांग्लादेश में हिंदू पुजारी चिन्मय दास की गिरफ्तारी का लगातार विरोध हो रहा है। देश में पहले से ही कई जगहों पर इसे लेकर प्रदर्शन चल रहे हैं। अब वहां की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भी चिन्मय दास की गिरफ्तारी की निंदा की है और वहां कि अंतरिम सरकार से उन्हें तत्काल रिहा करने की मांग की है।

'2 दिसंबर तक दिल्ली-NCR में लागू रहेंगे ग्रेप-4 के प्रतिबंध', सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली और एनसीआर में वायु प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए ग्रेप-4 के प्रतिबंधों को 2 दिसंबर तक बढ़ा दिया है। कोर्ट ने कहा कि ग्रेप-4 को लागू करने में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई तेज की जाए। राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है और इस कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कतें आ रही है।
राष्ट्रपति ने संविधान दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर जारी किया खास सिक्का, शुरू किया संबोधन
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ‘संविधान दिवस’ के अवसर पर संसद के दोनों सदनों के सदस्यों को संबोधित करेंगी। इसके अलावा भारत के संविधान के संस्कृत और मैथिली संस्करण का सेंट्रल हॉल में विमोचन किया जाएगा। संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी मौजूद हैं।