असम में गोमांस पर बैन लगाने को लेकर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा असम में गोमांस पर प्रतिबंध लगाने के लिए तैयार हैं अगर राज्य कांग्रेस प्रमुख बुपेन कुमार बोरा उन्हें पत्र लिखकर ऐसी मांग करें। पार्टी की एक बैठक के बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा सामागुरी 25 साल तक कांग्रेस के साथ थी।
गुवाहाटी। असम में गोमांस पर बैन लगाने को लेकर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, असम में गोमांस पर प्रतिबंध लगाने के लिए तैयार हैं, अगर राज्य कांग्रेस प्रमुख बुपेन कुमार बोरा उन्हें पत्र लिखकर ऐसी मांग करें। उनका ये बयान कांग्रेस के आरोप के बाद आया है
दरअसल कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि बीजेपी ने लगातार पांच बार कांग्रेस के नियंत्रण में रहे मुस्लिम बहुल समागुरी को जीतने के लिए गोमांस बांटा, सरमा ने कहा कि उन्हें खुशी है कि विपक्षी दल ने इस मामले को उठाया।
शनिवार को यहां पार्टी की एक बैठक के बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "सामागुरी 25 साल तक कांग्रेस के साथ थी। सामागुरीजैसी सीट पर कांग्रेस का 27,000 वोटों से हारना उसके इतिहास की सबसे बड़ी शर्म की बात है। यह भाजपा की जीत से ज्यादा कांग्रेस की हार है।"
वहीं सीएम ने सांसद के बारे में पूछे जाने पर कहा, 'पिछले महीने हुए उपचुनाव में भाजपा के डिप्लू रंजन सरमा ने पार्टी सांसद रकीबुल हुसैन के बेटे और कांग्रेस के तंजील को 24,501 वोटों से हराया था। लेकिन दुख के बीच, रकीबुल हुसैन ने एक अच्छी बात कही कि गोमांस खाना गलत है, है ना? उन्होंने कहा कि मतदाताओं को गोमांस की पेशकश करके कांग्रेस-भाजपा द्वारा चुनाव जीतना गलत था।'
"मैं जानना चाहता हूं कि क्या कांग्रेस मतदाताओं को गोमांस की पेशकश करके सामागुरी को जीत रही थी। वह सामागुरी को बहुत अच्छी तरह से जानते हैं। क्या इसका मतलब यह है कि गोमांस की पेशकश करके सामागुरी को जीता जा सकता है?''
- Log in to post comments