Skip to main content

West Bengal: मिशन 2026 की तैयारी में जुटीं ममता बनर्जी, जल्द होगा मंत्रिमंडल में फेरबदल!

पश्चिम बंगाल में साल 2026 में विधानसभा चुनाव होंगे। इससे पहले राज्य की ममता सरकार कैबिनेट में बदलाव कर सकती है। कुछ सूत्रों का कहना है कि कैबिनेट में नए चेहरों को शामिल किए जाने की संभावना अधिक है। माना जा रहा है कि कुछ मौजूदा मंत्रियों के मंत्रालय छीने जा सकते हैं और उनकी जगह नए चेहरे आ सकते हैं।

Naresh Balyan: जमानत मिलते ही फिर गिरफ्तार हुए AAP विधायक नरेश बाल्यान, जानिए क्या है पूरा मामला

Naresh Balyan again arrested दिल्ली के उत्तम नगर से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक नरेश बाल्यान को कोर्ट ने बुधवार को जमानत दे दी। जमानत के कुछ देर बाद ही उन्हें दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने फिर से गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले 30 नवंबर को उन्हें गैंगस्टर कपिल सांगवान के साथ बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद अरेस्ट किया गया था।

नई दिल्ली। दिल्ली के उत्तम नगर से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक नरेश बाल्यान को कोर्ट ने बुधवार को जमानत दे दी, लेकिन कुछ देर बाद ही उन्हें फिर से गिरफ्तार कर लिया गया। 

जयशंकर का चीन को संदेश: 3 चीजें सुधार सकती हैं रिश्ते, मोदी-जिनफिंग की मुलाकात के मायनों की INSIDE STORY

विदेश मंत्री एस. जशंकर ने मंगलवार को लोकसभा के बाद बुधवार को राज्यसभा में चीन के साथ सीमा समझौते और इस पर हुई प्रगति की जानकारी सदन को दी। उन्होंने एलएसी के कुछ घटनाक्रमों का पूरे द्विपक्षीय संबंधों पर हुए प्रभाव के बारे में भी सदन को अवगत कराया। मोदी और जिनफिंग की मुलाकात से पहले चीन के मंत्रियों के साथ कई दौर की बातचीत भी हुई।

'CM और डिप्टी सीएम का पद तकनीकी', महायुति की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले फडणवीस; सरकार बनाने का दावा किया पेश

बुधवार को देवेंद्र फडणवीस को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद यह तस्वीर साफ हो गई है कि वह महाराष्ट्र के अलगे मुख्यमंत्री होंगे। इसके साथ ही वह गुरुवार को सीएम पद शपथ लेने वाले हैं। महायुति के तीनों नेता देवेंद्र फडणवीस एकनाथ शिंदे और अजित पवार एक साथ राजभवन पहुंचे और राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कीय।

भारत-चीन के रिश्तों में हुआ सुधार, अब LAC में स्थिति बिल्कुल सामान्य; लोकसभा में बोले जयशंकर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को लोकसभा में चीन के बारे में बोले। उन्होंने कहा कि मैं सदन को भारत-चीन सीमा क्षेत्र में हाल के कुछ घटनाक्रमों और हमारे पूरे द्विपक्षीय संबंधों पर उनके प्रभावों से अवगत कराना चाहता हूं। सदन को पता है कि 2020 से हमारे संबंध असामान्य रहे हैं। चीनी की गतिविधियों की वजह से सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और सौहार्द भंग हुआ।

बांग्लादेश के उप उच्चायोग भवन पर हमले के मामले में 4 पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई, 7 लोग गिरफ्तार

अगरतला स्थित बांग्लादेश के उप उच्चायोग भवन पर कुछ असमाजिक तत्वों की तरफ से हमला किया गया था। अब इस मामले में 4 पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लिया गया है और 7 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। हिंदू संत चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी के खिलाफ त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में सोमवार (2 दिसंबर) को विरोध प्रदर्शन किया गया।

पहली पोस्टिंग के लिए जा रहे IPS अधिकारी की सड़क दुर्घटना में मौत, ट्रेनिंग के बाद कार्यभार संभालने जा रहे थे हर्षबर्धन

कर्नाटक में एक युवा आईपीएस अधिकारी रविवार को अपनी पहली पोस्टिंग लेने के लिए हासन जा रहे थे। इस दौरान उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में IPS अधिकारी की मौत हो गई। बता दें कि 26 वर्षीय हर्षबर्धन मध्य प्रदेश के निवासी थे और कर्नाटक कैडर के 2023 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने उनकी मृत्यु पर दुख जताया है।

बेंगलुरु। कर्नाटक में एक युवा आईपीएस अधिकारी हर्षबर्धन हासन जिले में अपनी पहली पोस्टिंग लेने के लिए जा रहे थे। इस दौरान उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। हादसे में IPS अधिकारी की मौत हो गई। 

PM मोदी आज शाम 4 बजे देखेंगे फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट', संसद भवन में स्पेशल स्क्रीनिंग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को नई दिल्ली में संसद परिसर की लाइब्रेरी में हिंदी फिल्म द साबरमती रिपोर्ट देखेंगे। अभिनेता विक्रांत मैसी रिद्धि डोगरा और राशि खन्ना अभिनीत यह फिल्म 27 फरवरी 2002 को हुई गोधरा ट्रेन जलाने की घटना पर आधारित है। द साबरमती रिपोर्ट सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 4 बजे नई दिल्ली में संसद परिसर की लाइब्रेरी में हिंदी फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' देखेंगे। अभिनेता विक्रांत मैसी, रिद्धि डोगरा और राशि खन्ना अभिनीत यह फिल्म 27 फरवरी, 2002 को हुई गोधरा ट्रेन जलाने की घटना पर आधारित है।

Farmers Protest: संसद कूच के लिए अड़े किसान, महामाया फ्लाईओवर के नीचे सुरक्षाकर्मियों ने रोका; लगा लंबा जाम

उत्तर प्रदेश के किसान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर दिल्ली कूच कर चुके हैं। इस कारण दिल्ली बॉर्डर पर सुरक्षाबलों की भारी तैनाती की गई है। इन किसानों के कूच करने के कारण डीएनडी फ्लाईवे पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया है। इसके अलावा चिल्ला बॉर्डर पर भी यातायात बाधित हुई है। किसान 10 प्रतिशत आबादी भूखंड 64.7 प्रतिशत अधिक मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

Waqf Bill: 'वक्फ की कितनी संपत्तियों पर है कब्जा', संसदीय समिति ने राज्यों से मांगा ब्योरा; सच्चर कमेटी की रिपोर्ट में जिक्र

संसदीय समिति ने राज्यों से वक्फ संपत्तियों का ब्योरा मांगा है। यह भी कहा गया है कि उन संपत्तियों की जानकारी भी दें जिन पर राज्य सरकार या उनकी एजेंसियों का कब्जा है। समिति ने वक्फ बोर्ड के साथ चल रहे कानून विवाद वाली संपत्तियों का भी अपडेट मांगा है। सच्चर कमेटी की रिपोर्ट में वक्फ संपत्तियों पर कब्जे का जिक्र किया गया है।