Skip to main content

चुनाव आयोग पर फिर भड़के राहुल गांधी, बोले- जिसे जबाव देना है, वही सबूत मिटा रहा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को चुनाव आयोग पर आरोप लगाया कि जब आयोग को जवाब देने की जरूरत थी, तो वह सबूत मिटा रहा है। दरअसल आयोग ने अपने अधिकारियों को निर्देश दिया था कि वे 45 दिन बाद चुनाव के सीसीटीवी, वेबकास्टिंग और वीडियो फुटेज नष्ट कर दें।

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर एक बार फिर आरोप लगाए है। राहुल ने कहा कि आयोग को जवाब देने जरूरत है, तो वह सबूत मिटा रहा है। दरअसल चुनाव आयोग ने अपने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि चुनाव के 45 दिन बाद सीसीटीवी , वेबकास्टिंग और वीडियो फुटेज नष्ट कर दिए जाएं।

पुलिस के साथ हुए मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

एएसपी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि कुछ दिन पूर्व एक आठ वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में कोतवाली खलीलाबाद में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। फरार चल रहे इस बदमाश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने पुरस्कार घोषित किया था।

संतकबीर नगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने शुक्रवार-शनिवार की देर रात अजगैबा घाट पर दबिश दी। पुलिस को देखकर 25 हजार का इनामी बदमाश भागने लगा। उसने पुलिस पर गोली चलाई।

ट्रैक्टर ट्रॉली से भीषण भिड़ंत में इनोवा के परखच्चे उड़े, दो की मौत

 

इनोवा कार की रफ्तार इतनी तेज थी, कि ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराकर उसके परखच्चे उड़ गए। टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी। दुर्घटना से सड़क जाम हो गई। पुलिस ने हादसे के बाद लगे जाम को खुलवाकर रास्ता चालू कराया।

मेरठ के बाद मुजफ्फरनगर की मुस्‍कान बनी 'कात‍िल', प्रेमी के ल‍िए अपने ही दो बच्‍चों को दी खौफनाक मौत

मुजफ्फरनगर में एक महिला ने अपने प्रेमी के लिए अपने दो मासूम बच्चों को जहर देकर मार डाला। महिला का नाम मुस्कान है और उसका अपनी बुआ के बेटे जुनैद के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जुनैद मुस्कान से शादी करना चाहता था लेकिन बच्चों को साथ रखने को तैयार नहीं था। इसलिए दोनों ने मिलकर बच्चों को मारने का षड्यंत्र रचा।

यूपी में 900 किसानों की जमीन का होगा अधिग्रहण, नया इंडस्ट्रियल हब बनाने की है तैयारी

संडीला औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार के लिए चार गांवों की भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। 75% किसानों ने सहमति पत्र दे दिया है। किसानों और अधिकारियों के बीच मुआवजे की दर को लेकर पहले असहमति थी पर अब 900 किसानों ने भूमि अधिग्रहण के लिए सहमति दी है। इससे 750 एकड़ भूमि का अधिग्रहण आसान हो गया है। प्रशासन आगे की कार्यवाही करेगा।

'भैय्या... बचा लो प्लीज, ये लोग मुझे मार डालेंगे', फिर चंद घंटों बाद ही मिली ऐसी खबर; परिजनों के उड़ गए होश

हापुड़ के काठीखेड़ा गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता राखी की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को फांसी पर लटका दिया। मृतका के भाई जितेश ने ससुराल पक्ष पर 11 लाख रुपये और दो कार की मांग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हापुड़। अतिरिक्त दहेज में 11 लाख रुपये व दो कार की मांग पूरी न होने पर थाना देहात क्षेत्र के गांव काठीखेड़ा में ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी। जिसके बाद उसके शव को फंदे से लटका दिया।

एक्सप्रेसवे पर बस में घुसी कार, अमेठी में तैनात दारोगा की मौत; पांच घायल

उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक हादसे में दारोगा की मौत हो गई। पुलिस टीम एक युवती को बरामद करके लौट रही थी तभी उनकी कार एक स्लीपर बस से टकरा गई। इस दुर्घटना में हेड कांस्टेबल समेत पांच लोग घायल हो गए। मृतक दारोगा मंजीत सिंह 2015 बैच के थे और अमेठी में तैनात थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कुएं की जहरीली गैस से गई मासूम समेत तीन की जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया घेराव

वाराणसी के गुड़िया गांव में एक दुखद घटना घटी। चार साल की बच्ची के कुएं में गिरने पर उसे बचाने उतरे दो युवकों की जहरीली गैस से मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों और एनडीआरएफ टीम पर देरी से पहुंचने का आरोप लगाते हुए घेराव किया। मृतकों में ऋषिकेश बिंद रामकेश बिंद और मासूम माही शामिल हैं जिससे पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।

मिर्जामुराद। कुएं मेंं गिरी बच्ची को निकालने उतरे दो युवकों की जहरीली गैस से मौत हो गई। मासूम को भी नहीं बचाया जा सका। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के गुड़िया गांव में गुरुवार शाम हुई घटना से कोहराम मच गया।

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी पति की हत्या, हसबेंड की इस आदत से परेशान थी वाइफ; एक कार के दौड़ने से हुआ खुलासा

कोटद्वार में पुलिस ने एक अंधे कत्ल का पर्दाफाश किया है। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और शव को सड़क किनारे फेंक दिया था। पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेम संबंध और संपत्ति विवाद के चलते हत्या की साजिश रची गई थी। आरोपियों ने शराब पिलाकर फावड़े से वार कर हत्या की थी।

रेलवे में इस पद पर अब होगी सीधी भर्ती, प्रक्रिया में क‍िया गया बदलाव; बोर्ड ने जारी क‍िए द‍िशा-न‍िर्देश

गोरखपुर में रेलवे बोर्ड ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया में बदलाव किया है। अब जोनल स्तर पर चयनित उम्मीदवारों के शामिल न होने या इस्तीफा देने पर कोई पैनल जारी नहीं होगा। रिक्त पद सीधी भर्ती से ही भरे जाएंगे। रेलवे बोर्ड के निदेशक यूके तिवारी ने सभी जोन को निर्देश जारी किए हैं।