इनोवा कार की रफ्तार इतनी तेज थी, कि ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराकर उसके परखच्चे उड़ गए। टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी। दुर्घटना से सड़क जाम हो गई। पुलिस ने हादसे के बाद लगे जाम को खुलवाकर रास्ता चालू कराया।
रामपुर। मसवासी में काशीपुर रुद्रपुर हाइवे पर शुक्रवार की रात सवा दस बजे तेज रफ्तार इनोवा सामने से आ रही धान के बोरों से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि इनोवा के परखच्चे उड़ गए।
कार सवार दिलबाग सिंह व उनके साथी जसविंदर सिंह निवासी ग्राम चैती काशीपुर, जिला उधम सिंह नगर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को काशीपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई है।
ट्रैक्टर चालक मौके से फरार
ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के दौरान मौके पर जाम लग गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर जाम खुलवाया।
- Log in to post comments
- 2 views