Skip to main content

एएसपी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि कुछ दिन पूर्व एक आठ वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में कोतवाली खलीलाबाद में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। फरार चल रहे इस बदमाश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने पुरस्कार घोषित किया था।

संतकबीर नगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने शुक्रवार-शनिवार की देर रात अजगैबा घाट पर दबिश दी। पुलिस को देखकर 25 हजार का इनामी बदमाश भागने लगा। उसने पुलिस पर गोली चलाई।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसे दाएं पैर में घुटने के नीच गोली लग गयी। इससे वह गिर गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में दाखिल कराया। इस बदमाश के पास पुलिस ने तमंचा,जीवित कारतूस,खाली खोखा बरामद किया है।

कोतवाली खलीलाबाद के प्रभारी पंकज कुमार पाण्डेय की टीम सूचना मिलने पर शुक्रवार-शनिवार की रात करीब एक बजे अजगैबा घाट के पास पहुंची। पुलिस को देखकर नगर पंचायत मगहर के इस्लामनगर(काजीपुर)निवासी 25 हजार का इनामी बदमाश अबरार अहमद भागने लगा।

बचने के प्रयास में उसने पुलिस पर गोली चलाई। इस पर पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके दाएं पैर के घुटने के नीचे गोली लगी। इससे वहीं गिर पड़ा। पुलिस ने उसके पास से पुलिस ने एक तमंचा, एक जीवित कारतूस व एक खाली खोखा बरामद किया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में दाखिल कराया।

News Category