Skip to main content

2025: भक्तों के लिए खुशखबरी, इस तारीख से होंगे बाबा केदार के दर्शन

 

Kedarnath samachar

भारत के उत्तराखंड में स्थित केदारनाथ मंदिर बेहद चमत्कारी माना जाता है। यह भगवान शंकर को समर्पित है। धार्मिक मान्यता है कि इस धाम में एक बार दर्शन करने से भक्तों के सभी कष्टों का अंत हो जाता है। यही वजह है कि साधक इस धाम (Kedarnath Dham Opening Date 2025) के खुलने का बेसब्री से इंतजार है तो आइए यहां इसकी सही डेट जानते हैं।

गंगा एक्सप्रेस के निर्माण में तेजी, यूपी के इस जिले में रेलवे लाइन के ऊपर से गुजरेगा; रखे गए पांच गर्डर

 

गंगा एक्सप्रेस के निर्माण में तेजी, यूपी के इस जिले में रेलवे लाइन के ऊपर से गुजरेगा; रखे गए पांच गर्डर

उन्नाव में कानपुर-लखनऊ रेल मार्ग पर गंगा एक्सप्रेसवे के पुल निर्माण के लिए स्टील गर्डर रखने का काम जारी है। गुरुवार को रेलवे से मिले ढाई घंटे के ब्लाक में पांच गर्डर रखे गए जबकि बुधवार को चार गर्डर रखे गए थे। कुल 18 गर्डर में से नौ रखे जा चुके हैं। रेलवे से ब्लाक मिलने पर शेष गर्डर भी रखे जाएंगे।

यूपी में हैवानियत: कार खड़ी करने पर मारपीट, चालक जान बचाकर भागा तो उसकी बेटी को घर में खींचा; कपड़े फाड़े

 

यूपी में हैवानियत: कार खड़ी करने पर मारपीट, चालक जान बचाकर भागा तो उसकी बेटी को घर में खींचा; कपड़े फाड़े

UP Crime News उत्तर प्रदेश के पिसावा में कार खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। आरोप है कि आरोपियों ने पीड़ित की बेटी को घर में खींचकर उसके साथ अश्लीलता की और कपड़े फाड़ दिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला यूपी में हैवानियत का एक गंभीर उदाहरण है।

कोलकाता ठप कर देंगे, 50 जगहों पर 10000 लोग...' BJP का दावा- Waqf कानून के खिलाफ ममता के मंत्री ने दी धमकी

 

'कोलकाता ठप कर देंगे, 50 जगहों पर 10000 लोग...' BJP का दावा- Waqf कानून के खिलाफ ममता के मंत्री ने दी धमकी

वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ गुरुवार को कोलकाता में मुस्लिम संगठन जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने गुरुवार को एक विशाल रैली का आयोजन किया था। टीएमसी नेता और मंत्री सिद्दीकुल्ला चौधरी ने भी गुरुवार को इस रैली में हिस्सा लिया। वक्फ कानून के विरोध में ममता बनर्जी सरकार के मंत्री ने कोलकाता में बड़े पैमाने पर ट्रैफिक जाम करने की धमकी दी।

टीएमसी नेता और मंत्री सिद्दीकुल्ला चौधरी ने कोलकाता ठप करने की धमकी दी:

ट्रायल के बहाने एजेंसी से ट्रैक्टर ले उड़े बदमाश, पुलिस ने जांच की शुरू

Amroha samachar

हसनपुर में एजेंसी से तीन बदमाश ट्रायल के बहाने नया ट्रैक्टर चुराकर फरार हो गए। धोखाधड़ी का अहसास होने पर एजेंसी संचालक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

हसनपुर में एक ट्रैक्टर एजेंसी पर बदमाशों ने धोखाधड़ी कर दिनदहाड़े नया ट्रैक्टर चोरी कर लिया। बदमाश ट्रायल लेने के बहाने नाटकीय अंदाज में ट्रैक्टर को एजेंसी से बाहर ले गए और फिर भाग गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस रास्तों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

गाजीपुर: डीएम की बड़ी कार्रवाई: सात लेखपाल सस्पेंड, पांच संविदा कर्मी पर एफआईआर; सीडीओ के स्टेनो का तबादला

Ghazipur News 

गाजीपुर जिले में डीएम द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। सात लेखपाल सस्पेंड किए गए हैं, तो पांच संविदा कर्मी पर मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं सीडीओ के स्टेनो का तबादला करते हुए पांच तहसीलदार को नोटिस जारी किया गया। 

 

उधमपुर के जफर गांव में सुरक्षाबलों ने दो से तीन आतंकवादियों को घेरा

उधमपुर

उधमपुर के जफर गांव में सुरक्षाबलों ने दो से तीन आतंकवादियों को घेर लिया है, और मुठभेड़ जारी है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों द्वारा चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान उधमपुर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के जफर गांव में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई है। सुरक्षा बलों ने 2 से 3 आतंकवादियों को घेर लिया है और मुठभेड़ जारी है।