बरेली मीरगंज: बिना परमिट काटे पेड़ वन विभाग ने पकड़े, कराया मुकदमा, पिकअप सीज
मीरगंज, बरेली। जनपद के थाना मीरगंज क्षेत्र मे सोमवार सुबह करीब नौ बजे क्षेत्र के गांव हल्दी खुर्द मे बिना परमिट शीशम के पेड़ काटे जाने की सूचना ग्रामीणों ने डीएफओ को दी। डी एफ ओ स्तर से क्षेत्राधिकारी को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वन रेजर संतोष कुमार मठपाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम मे डिप्टी रेंजर मुकेश कुमार, वन दरोगा फराज नदीम, छत्रपाल सिंह, वनरक्षक जतिन और वनरक्षक छेदालाल शामिल रहे। टीम के मौके पर पहुंचने से पहले एक पिकअप लकड़ी भरकर जा चुकी थी जबकि दूसरी पिकअप मे लकड़ी भरी जा रही थी। वन विभाग की टीम ने मौके से लकड़ी से भरी पिकअप को कब्जे मे ले लिया। टीम की जांच मे सामने आया कि खेत मालिक राजवीर सिंह निवासी हल्दी खुर्द के खेत से बिना परमिट शीशम के पेड़ काटे जा रहे थे। 22 कुंतल शीशम लठ्ठा जब्त किया गया है। इस मामले मे ठेकेदार शादाब अली निवासी परौरा और पिकअप चालक महावीर सिंह निवासी ग्राम मसीहाबाद समेत वृक्ष स्वामी राजवीर सिंह निवासी ग्राम हल्दी खुर्द के खिलाफ धारा 4/10 और अधिनियम नियमावली 3/28 में मुकदमा दर्ज कराया गया है। वही पिकअप को सीज कराया गया है। रेजर संतोष कुमार मठपाल ने बताया कि क्षेत्र मे बिना परमिट लकड़ी का कटान नही होने दिया जाएगा। परमिट के बाद ही लकड़ी कटान करने को कहा गया है।।
- Log in to post comments
- 1 view