Skip to main content

.तो हम मोदी के लिए जान दे देंगे', मुकेश सहनी के बयान से बिहार में बढ़ा सियासी पारा

मुकेश सहनी के दो बयानों से बिहार की राजनीति में खलबली मच गई है। उन्होंने महागठबंधन सरकार में उपमुख्यमंत्री बनने का दावा किया और प्रधानमंत्री मोदी द्वारा निषादों को आरक्षण देने पर जान देने की बात कही। कांग्रेस ने उनके बयानों पर आपत्ति जताई है और गठबंधन की बैठकों में ही ऐसे मुद्दों पर बात करने का आग्रह किया है।

एनडीए का साथ छोड़ा, अब किसके साथ 'पॉलिटिकल डील' करेंगे पारस? गठबंधन पर दिया बड़ा बयान

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने एनडीए पर चुनाव से पहले हार मानने का आरोप लगाया। उन्होंने भाजपा पर निर्वाचन आयोग का दुरुपयोग कर दलितों और गरीबों को मतदान से वंचित करने की साजिश रचने का भी आरोप लगाया। पारस ने मतदाता सूची सत्यापन का विरोध किया और गठबंधन पर जल्द फैसला लेने की बात कही।

पटना। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा कि एनडीए ने विधानसभा चुनाव के पहले ही अपनी हार स्वीकार कर ली है।

जिला पंचायत चुनाव के लिए कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, अल्मोड़ा में 21 प्रत्याशियों को समर्थन

उत्तराखंड देहरादून समाचार

देहरादून: कांग्रेस पार्टी ने आज उत्तराखंड जिला पंचायत चुनाव के लिए समर्थित उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. अल्मोड़ा जिला पंचायत के लिए कांग्रेस पार्टी ने 21 लोगों को समर्थित उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में उतारा है.

दिल्ली सरकार का बड़ा एलान, INA अग्निकांड शिल्पकारों को मिलेगी राहत; जलकर राख हो गई थी 24 दुकानें

दिल्ली सरकार ने आईएनए अग्निकांड से पीड़ित शिल्पकारों के लिए अतिरिक्त सहायता का एलान किया है। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक शिल्पकार को पांच लाख रुपये की राहत राशि देने की घोषणा की थी जिसे मंजूरी दे दी गई है। इसके अतिरिक्त प्रभावित शिल्पकारों को दिल्ली हॉट आईएनए में छह महीने के लिए मुफ्त स्टाल भी आवंटित किए जाएंगे। यह आवंटन लॉटरी के माध्यम से होगा।

नई दिल्ली। दिल्ली में आइएनए अग्निकांड में प्रभावित शिल्पकारों के लिए दिल्ली सरकार ने अतिरिक्त राहत की घोषणा की है। गत 30 अप्रैल को यहां आग लगने से 24 स्टाल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गए थे।

तेजस्वी दे रहे थे भाषण, अचानक मंच से टकराया ड्रोन; बाल-बाल बचे नेता प्रतिपक्ष

पटना में वक्फ बचाओ सम्मेलन में उस समय अफरातफरी मच गई जब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के करीब एक ड्रोन आ गया और मंच से टकरा गया। तेजस्वी यादव के संबोधन के समय ड्रोन ने संतुलन खो दिया था लेकिन सतर्कता से चोट लगने से बच गई। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत ड्रोन को हटाया।

पटना। पटना में आयोजित वक्फ बचाओ सम्मेलन के दौरान उस वक्त अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई जब पूर्व उप मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष के करीब एक ड्रोन आ गया और मंच से टकरा गया

महाराष्ट्र में तीन भाषा नीति का प्रस्ताव रद, विरोध के बाद सरकार ने लिया फैसला; जानिए इससे क्या बदलेगा

 महाराष्ट्र सरकार ने तीन भाषा नीति के प्रस्ताव को रद्द कर दिया है। विपक्ष ने सरकार पर हिंदी भाषा को थोपने का आरोप लगाया था और इस प्रस्ताव को मराठी अस्मिता के खिलाफ बताया था। माशेलकर समिति ने तीन भाषा नीति को लागू करने के लिए सुझाव दिए थे।

महाराष्ट्र सरकार ने तीन भाषा नीति के प्रस्ताव को रद कर दिया है। जब राज्य सरकार ने इस प्रस्ताव को पेश किया था, तो उसे विपक्ष के विरोध का सामना करना पड़ा था। विपक्ष ने सरकार पर हिंदी भाषा को थोपने का आरोप लगाया था और इस प्रस्ताव को मराठी अस्मिता के खिलाफ बताया था।

योगी आदित्यनाथ ने दोहराया ‘एक रहोगे तो नेक रहोगे’, बोले- माफिया के सामने नाक रगड़ते थे जाति के नाम पर बांटने वाले

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन की सरकार व्यापारियों के हितों को संरक्षण देने और उनकी सुरक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद को शिकागो धर्म सम्मेलन में भेजने के लिए मैसूर के राजा चामराजेन्द्र वाडियार और खेतड़ी के राजा अजीत सिंह के सहयोग की चर्चा की।

लखनऊ : इटावा में कथावाचक की पिटाई के बाद जाति को लेकर गरमाई सियासत के बीच समाजवादी पार्टी का नाम लिए बिना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पार्टी पर जमकर हमला बोला।

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राजद ने जारी किया गीत, तेजस्वी का नाम लेते हुए वादों की लंबी-चौड़ी फेहरिस्त

राजद ने एक चुनावी अभियान गीत जारी किया है। अभियान गीत किसानों और मजदूरों के जीवन को बेहतर बनाने पर केंद्रित है और इसके वीडियो में उन्हीं चेहरों को दिखाया जा रहा है। तेजस्वी के फेसबुक अकाउंट और एक्स हैंडल से जारी इस अभियान गीत द्वारा तेजस्वी की छवि जमीनी और जुझारू नेता के रूप में बनाने का प्रयास है।

पटना। तेजस्वी यादव को मजबूत, ईमानदार और दूरदर्शी नेता के साथ 'बिहार का बेटा' बताते हुए राजद ने एक चुनावी अभियान गीत जारी किया है। इसमें राजद के प्रमुख वादों का उल्लेख है। दावा यह कि राजद की सरकार बनने पर पढ़ाई, दवाई, कमाई की पर्याप्त व्यवस्था होगी