Skip to main content

बरेली समाचार

बरेली: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सम्मानित अध्यक्ष मा. अजय राय जी ने महानगर कांग्रेस कमेटी की 48 पदाधिकारियों की कमेटी का अनुमोदन कर संलग्न कमेटी प्रेषित की है। जिसमें 20% महिला, 60% ओबीसी, एससी एसटी व अल्पसंख्यक एवं 50% 50 वर्ष कम उम्र के पदाधिकारी शामिल किए गए । इसमें मुस्लिम, ईसाई व सिख समाज का प्रतिनिधित्व है ।    
        महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने बताया महानगर कमेटी में कुछ  नए चेहरों को स्थान दिया गया है। उन्होंने बताया इस बार कमेटी में तीनों सभासदों को स्थान दिया गया है। इसके अलावा आधा दर्जन से ज्यादा अधिवक्ताओं के साथ डॉक्टर ,इंजीनियरों एवं प्राइवेट शिक्षकों को भी शामिल किया गया है ।

        श्री दददा ने बताया कि रमेश चंद्र श्रीवास्तव, प्रवीन कुमार मिश्रा, तबरेज खान, उल्फत सिंह कठेरिया, महेंद्र गंगवार, सुश्री बीना जायसवाल, आशीष रुस्तम, श्रीमती नाजिया हुसैन को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है।

       आरबी सिंह प्रजापति, विनोद कुमार, अकरम खान, फैजर नवाब, धीरज दीक्षित, सतीश चंद्र, देवेंद्र प्रकाश श्रीवास्तव गुल्लू एड., मोवीन अंसारी एड., श्रीमती पूनम दीप सिंह एड., मोहम्मद रेहान बसीरी, प्रेम सिंह चौधरी एड., मोबिन कुरैशी, सादिक अंसारी पार्षद, जहीरूद्दीन मुन्ना पार्षद, महसर खान पार्षद, एवं योगेश जोहरी को कमेटी में महासचिव बनाया गया है ।
          सचिव पद की जिम्मेदारी कुं.नजमी जोया खान, आबिद हुसैन अंसारी एड., रवि मार्टिन, अखिलेश अग्रवाल, शाकिर सकलैनी, सैयद सफदर अली बुखारी, अभिजय थयोफिलीप्स सिंन्हा, श्रीमती अर्चना शर्मा एडवोकेट, राजकमल बेदी, योगेश जायसवाल, मनोज शर्मा, अमजद पठान, विकास रस्तोगी, डॉक्टर सरताज हुसैन, प्रमिला सिन्हा एड., निधि शर्मा, सुनीता सैमसंग, पूजा शर्मा, रौनक जोली, मोहम्मद अनीस एवं सुनैना चारलेट निकल्स को दी गई है।
             पंकज उपाध्याय एड. को प्रवक्ता ,तीरथ कुमार को कोषाध्यक्ष , प्रवीण उपाध्याय को मीडिया प्रभारी एवं कु. नजमी जोया खान को कार्यालय सचिव जिम्मेदारी मिली है।
          महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने बताया यदि आवश्यकता पड़ी तो टीम का और भी विस्तार किया जाएगा, जिससे कांग्रेस के संगठन का और बेहतर काम हो सके और लोगों की समस्याओं का समाधान भी हो सके। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस को मजबूत करने के लिए सभी को साथ लेकर चलेंगे कांग्रेस के पदाधिकारी को मीटिंग करके महानगर की विधिवत जिम्मेदारी सौंप दी जाएगी जिसमें समय पालन व अनुशासन पर जोर दिया जाएगा ।
        अंत में शहर अध्यक्ष दिनेश दददा ने राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो भी जिम्मेदारी मुझे सौपी गई है , उसे  मैं पुरी ईमानदारी, निष्ठा और लगन से इसे निभाऊंगा ।
                  दिनेश दददा एड.
                  महानगर अध्यक्ष
                कांग्रेस कमेटी, बरेली

News Category