Skip to main content

राजद ने एक चुनावी अभियान गीत जारी किया है। अभियान गीत किसानों और मजदूरों के जीवन को बेहतर बनाने पर केंद्रित है और इसके वीडियो में उन्हीं चेहरों को दिखाया जा रहा है। तेजस्वी के फेसबुक अकाउंट और एक्स हैंडल से जारी इस अभियान गीत द्वारा तेजस्वी की छवि जमीनी और जुझारू नेता के रूप में बनाने का प्रयास है।

पटना। तेजस्वी यादव को मजबूत, ईमानदार और दूरदर्शी नेता के साथ 'बिहार का बेटा' बताते हुए राजद ने एक चुनावी अभियान गीत जारी किया है। इसमें राजद के प्रमुख वादों का उल्लेख है। दावा यह कि राजद की सरकार बनने पर पढ़ाई, दवाई, कमाई की पर्याप्त व्यवस्था होगी

रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार पर नियंत्रण होगा और किसानों-मजदूरों के साथ संविधान को संरक्षण मिलेगा। अभियान गीत किसानों और मजदूरों के जीवन को बेहतर बनाने पर केंद्रित है और इसके वीडियो में उन्हीं चेहरों को दिखाया जा रहा है।

राजद व तेजस्वी के फेसबुक अकाउंट और एक्स हैंडल से जारी इस अभियान गीत द्वारा तेजस्वी की छवि जमीनी और जुझारू नेता के रूप में बनाने का प्रयास है। ऐसा नेता, जो बिहार में शासन के परिदृश्य में बदलाव लाने में सक्षम है।

News Category