Skip to main content

गिरिराज सिंह का काफिला देख नारेबाजी करने लगे NHM कर्मी, वाहन रोक करने लगे नारेबाजी; बाइक से लेना पड़ा यूटर्न

गिरिराज सिंह का काफिला देख नारेबाजी करने लगे NHM कर्मी, वाहन रोक करने लगे नारेबाजी; बाइक से लेना पड़ा यूटर्न

गिरिराज सिंह बेगूसराय में आंदोलनरत एनएचएम कर्मियों ने रविवार को गिरिराज सिंह के काफिले को रोकने की कोशिश की। काफिला नहीं रुकने पर लाल झंडा लेकर कर्मी जुलूस की शक्ल में उस कार्यक्रम में पहुंच गए जहां कंद्रीय मंत्री शामिल होने आए थे। प्रदर्शनकारियों के गुस्से को देखते हुए गिरिराज सिंह बाइक पर बैठकर पार्टी के कार्यक्रम में पहुंच गए।

सोन नदी में छोड़ा गया 5 लाख 22 हजार क्यूसेक पानी, औरंगाबाद के बारुण में फंसे दर्जनों ग्रामीण

सोन नदी में छोड़ा गया 5 लाख 22 हजार क्यूसेक पानी, औरंगाबाद के बारुण में फंसे दर्जनों ग्रामीण

इंद्रपुरी डैम से सोन नदी में सोमवार सुबह 5 लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया है। इंद्रपुरी डैम के सभी गेट खोल दिए गए हैं। सोन नदी खतरे के निशान से ऊपर बहने लगी है। ऐसे में औरंगाबाद सहित कई जिलों में नदी के तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। औरंगाबाद के बारुण में दर्जनों ग्रामीण फंसे हुए हैं प्रशासन रेस्क्यू में जुटा है।

महिला के सिर में जूं और विमान की आपात लैंडिंग, एयरलाइंस ने बताया क्या है पूरा मामला

महिला के सिर में जूं और विमान की आपात लैंडिंग, एयरलाइंस ने बताया क्या है पूरा मामला

लॉस एंजिल्स से न्यूयॉर्क जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। दरअसल जब फ्लाइट में एक महिला के सिर में जूं देखी गई तो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। ये फ्लाइट लांस एंजिल्स से न्यूयॉर्क जा रही थी लेकिन इस घटना के बाद फ्लाइट की फीनिक्स में आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। हालांकि यात्रियों को इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई।

सावन में नाग-नागिन के जोड़े को 'रोमांस' करते देख थमे लोगों के कदम, नजारा कैमरे में कैद करने की मची होड़

सावन में नाग-नागिन के जोड़े को 'रोमांस' करते देख थमे लोगों के कदम, नजारा कैमरे में कैद करने की मची होड़

यूपी के बहराइच ज‍िले में नाग-नागिन के जोड़े को एक साथ देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। मान्यता के अनुसार सावन माह में ऐसा दुर्लभ दृश्य देखा जाना काफी शुभ माना जाता है। माना जाता है कि जब कहीं नाग और नागिन आलिंगनबद्ध होते नजर आ जाएं तो यह खुशहाली का सूचक होता है। यह प्रेम लीला क्षेत्र में अच्छी बारिश का भी संकेत देती है।

Rau Coaching Centre Incident: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और दिल्ली सरकार को दिया नोटिस, कहा- कोचिंग सेंटर बन गए डेथ चेंबर

Rau Coaching Centre Incident: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और दिल्ली सरकार को दिया नोटिस, कहा- कोचिंग सेंटर बन गए डेथ चेंबर

Rau Coaching Centre Incident सुप्रीम कोर्ट ने राव कोचिंग सेंटर हादसे की सुनवाई करते हुए केंद्र और दिल्ली सरकार को नोटिस दिया है। कोर्ट ने कहा कि कोचिंग सेंटर डेथ चेंबर बन हैं। दरअसल राजेंद्र नगर स्थित राव कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में बारिश का पानी भरने से तीन IAS अभ्यर्थियों की डूबने से मौत हो गई थी। उधर छात्र भी मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं।

राजस्थान में 1014 असिस्टेंट इंजीनियर और 43 सहायक सांख्यिकी अधिकारी की भर्ती अधिसूचनाएं जारी

RPSC AEN ASO Notification: राजस्थान में 1014 असिस्टेंट इंजीनियर और 43 सहायक सांख्यिकी अधिकारी की भर्ती अधिसूचनाएं जारी

RPSC ने सिविल और मेकेनिकल/इलेक्ट्रिकल में कुल 1014 असिस्टेंट इंजीनियर की भर्ती (RPSC AEN Notification 2024) तथा आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में 43 सहायक सांख्यिकी अधिकारी (RPSC ASO Notification 2024) की भर्ती के लिए अधिसूचनाएं आज यानी सोमवार 5 अगस्त को जारी की हैं। असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती के लिए आवेदन 14 अगस्त से तथा सहायक सांख्यिकी अधिकारी के लिए 12 अगस्त से शुरू होंगे। 

क्या अब बारिश में नहीं डूबेगी दिल्ली? लोक निर्माण विभाग कराएगा समीक्षा; फिर तैयार किया जाएगा प्लान

क्या अब बारिश में नहीं डूबेगी दिल्ली? लोक निर्माण विभाग कराएगा समीक्षा; फिर तैयार किया जाएगा प्लान

Delhi न्यूज़ अब राजधानी दिल्ली में हर वर्षा की समीक्षा कराई जाएगी। लोक निर्माण विभाग समीझा कराकर जलभराव को रोकने के लिए प्लान तैयार करेगा। लोक निर्माण विभाग पहले उन स्थानों की समीक्षा कराएगा जहां अधिकतर जलभराव होता है। वहीं लोक निर्माण विभाद के पूर्व प्रमुख अभियंता दिनेश का कहना है कि राजधानी में जलभराव न हो ऐसा कहा नहीं जा सकता है।

जम्मू कश्मीर न्यूज़: LoC पर संदिग्‍ध घुसपैठियों की हलचल, सेना के जवानों ने की ओपन फायरिंग; तलाशी अभियान जारी

जम्मू कश्मीर न्यूज़: LoC पर संदिग्‍ध घुसपैठियों की हलचल, सेना के जवानों ने की ओपन फायरिंग; तलाशी अभियान जारी

जम्मू कश्मीर न्यूज़ जम्‍मू कश्‍मीर में एलओसी पर संदिग्‍ध घुसपैटियों की हलचल देखी गई है। सेना के जवानों ने ओपन फायरिंग कर संदिग्‍धों के नापाक इरादों को विफल कर दिया है। वहीं इलाके में बड़े स्‍तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। साथ ही अतिरिक्त बलों को तैनात कर ड्रोन के माध्यम से निगरानी में रखा गया। रेखा से लगे इलाके की तलाशी भी चल रही है।

अरविंद केजरीवाल की याचिका पर आज हाईकोर्ट का फैसला, CBI की गिरफ्तारी को दी है चुनौती

अरविंद केजरीवाल की याचिका पर आज हाईकोर्ट का फैसला, CBI की गिरफ्तारी को दी है चुनौती

आबकारी नीति घोटाला मामले में सीबीआई द्वारा की गई गिरफ्तारी और इसी मामले में नियमित जमानत की मांग वाली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल  की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज सोमवार को अपना फैसला सुनाएगा। केजरीवाल ने सीबीआई द्वारा की गई गिरफ्तारी को चुनौती दी है। मामले में सीबीआई की टीम ने दिल्ली सीएम को 26 जून को गिरफ्तार किया था।

आज है डाक विभाग में 44 हजार ग्रामीण डाक सेवकों की भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख

 आज है डाक विभाग में 44 हजार ग्रामीण डाक सेवकों की भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख

देश भर के डाकघरों में कुल 44 हजार से अधिक ग्रामीण डाक सेवकों की भर्ती (India Post GDS Recruitment 2024) के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई से चल रही है। यह आवेदन प्रक्रिया आज यानी सोमवार 5 अगस्त को समाप्त हो जाएगी। ऐसे में जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक अप्लाई नहीं किया है वे अंतिम क्षणों का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द अपना अप्लीकेशन सबमिट कर लें।