Skip to main content

ITR की लास्ट डेट को लेकर हो रहा कन्फ्यूजन, 31 जुलाई या 31 अगस्त? आयकर विभाग ने लगाई अपनी मुहर

RGA न्यूज़:-ITR की लास्ट डेट को लेकर हो रहा कन्फ्यूजन, 31 जुलाई या 31 अगस्त? आयकर विभाग ने लगाई अपनी मुहर

कुछ लोगों के पास आईटीआर को लेकर मैसेज भी आ रहे हैं। इन मैसेज के साथ टैक्सपेयर्स को जानकारी दी जा रही है कि उनके डॉक्यूमेंट्स में किसी तरह की कमी है साथ ही इस गलती को सुधारने के लिए एक लिंक भी भेजा जा रहा है। अगर आपको भी ऐसा कोई मैसेज आया है तो ध्यान दें। ऐसे मैसेज पर आए लिंक पर भूलकर भी क्लिक न करें।

आतंक की कमर तोड़ने का जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस ने बनाया नया प्‍लान

RGA न्यूज़:-कुछ संदिग्ध हरकत दिखे तो तुरंत बताएं', आतंक की कमर तोड़ने का जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस ने बनाया नया प्‍लान

 जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस ने आतंक को खत्‍म करने का नया प्‍लान बनाया है। पुलिस ने स्‍थानीय लोगों से खास अपील की है। उन्‍होंने कहा कि कोई भी संदिग्‍ध दिखे तो तुरंत नोट कर लें और बाद में पुलिस को जानकारी जरूर दें। जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस हर मोर्चे पर हमेशा सतर्क है। बीते दिनों हुए आतंकी हमलों से लोगों में दहशत है।

केदारनाथ धाम और पैदल मार्ग व पड़ावों पर फंसे तीर्थयात्रियों, भारतीय सेना ने संंभाला मोर्चा, 1000 लोग अब भी केदारघाटी में फंसे

⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠RGA न्यूज़:- भारतीय सेना ने संंभाला मोर्चा, 1000 लोग अब भी केदारघाटी में फंसे

केदारनाथ धाम और पैदल मार्ग व पड़ावों पर फंसे तीर्थयात्रियों को हेली में रेस्क्यू करने में मौसम बाधा बन रहा है। एनडीआरएफ एसडीआरएफ और मंदिर समिति की टीमों ने 600 लोगों को केदारनाथ गधाम के दुरुह वैकल्पिक मार्गों से सुरिक्षत निकाला 400 अन्य को हेलीकाप्टरों से निकाला गया। अभी तक 9099 लोगों को निकाला जा चुका है लगभग 1000 तीर्थयात्री जगह-जगह अब भी फंसे हुए हैं।

अमिताभ बच्चन ने शेयर किया भावुक पोस्ट, कहा- 'यह ऐसा पल है, जब आपकी मदद करने वाला कोई नहीं

RGA news :-अमिताभ बच्चन ने शेयर किया भावुक पोस्ट, कहा- 'यह ऐसा पल है, जब आपकी मदद करने वाला कोई नहीं'

सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन  अक्सर अपने मन की बात ब्लॉग के जरिये फैंस के साथ शेयर करते हैं। कभी फिल्म के सेट से तो कभी किसी किरदार को निभाने को लेकर अमिताभ बच्चन अक्सर फैंस के साथ कुछ न कुछ शेयर करते रहते हैं। केबीसी 16 शुरू होने वाला है। ऐसे में अमिताभ बच्चन ने इस शो से जुड़ी एक बात शेयर की है।

अब ईरान का पलटवार, हिजबुल्लाह ने इजरायल पर दागे कई रॉकेट; हमले को हमास लीडर की मौत का प्रतिशोध बताया

RGA न्यूज़:-अब ईरान का पलटवार, हिजबुल्लाह ने इजरायल पर दागे कई रॉकेट; हमले को हमास लीडर की मौत का प्रतिशोध बताया

ईरान समर्थित आतंकी समूह हिजबुल्लाह ने हमास चीफ इस्माइल हानिया की हत्या के बाद इजरायल पर हमला किया है। ईरान ने हानिया की हत्या में इजरायल को दोषी ठहराया है जिससे मध्य पूर्व में युद्ध की आशंकाएं बढ़ गई हैं। हिजबुल्लाह के इस अटैक का इजरायल पर खासा असर नहीं हुआ क्योंकि इजरायल के एयर डिफेंस सिस्टम आयरन डोम ने एक बार फिर कमाल किया।

हांफते हुए तये किया 21 किमी का खौफनाक सफर, ऊपर लैंडस्‍लाइड का डर-नीचे 400 फीट गहरी खाई;

RGA न्यूज़:-हांफते हुए तय किया 21 किमी का खौफनाक सफर, ऊपर लैंडस्‍लाइड का डर-नीचे 400 फीट गहरी खाई;

केदारनाथ धाम समेत पैदल मार्ग पर फंसे यात्रियों को हेली से रेस्क्यू किया जा रहा है लेकिन मौसम अभियान में बार-बार बाधक बन रहा है और वायु सेना के चिनूक व एमआइ-17 हेलीकाप्टर लगातार उड़ान नहीं भर पा रहे। केदारनाथ पैदल मार्ग पर जगह-जगह फंसे सैकड़ों यात्री प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद कठिन रास्तों को पारकर चौमासी पहुंचने में सफल रहे।

ताज महल में दो युवकों ने चढ़ाया गंगाजल, सीआईएसएफ ने पकड़ा; अखिल भारत हिन्दू महासभा ने ली जिम्मेदारी

Rga न्यूज़:-ताजमहल में दो युवकों ने चढ़ाया गंगाजल, सीआईएसएफ ने पकड़ा; अखिल भारत हिन्दू महासभा ने ली जिम्मेदारी

ताज महल  हिंदी न्यूज़:- ताजमहल के तेजोमहालय होने का दावा हिन्दू संगठन करते आ रहे हैं। इसके लिए अदालत में भी केस विचाराधीन है। कभी हनुमान चालीसा का पाठ तो कभी नमाज पढ़ने की कोशिश ताजमहल में होती रही हैं। शनिवार को हिन्दू संगठन के दो युवक पानी की बोतल में गंगाजल लेकर पहुंचे और मुख्य मकबरे के दरवाजे पर गंगाजल चढ़ाया।

Rain Updates दिल्ली-एनसीआर में बारिश शुरू हो गई है। बारिश होने से लोगों को उमस और भीषण गर्मी से राहत मिली है।


दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश शुरू, मौसम हुआ सुहाना, लोगों को गर्मी से मिली राहत 

दिल्ली-एनसीआर में बारिश शुरू हो गई है। बारिश होने से लोगों को उमस और भीषण गर्मी से राहत मिली है। वहीं मौसम भी सुहाना हो गया है। इससे बुधवार को दिल्ली में तेज बारिश हुई थी। वहीं दो घंटे की बारिश से एनसीआर में कई जगहों पर भारी जलभराव हो गया था जिससे कई लोगों की डूबकर मौत भी हो गई थी।

दिल्ली:-एनसीआर में बारिश शुरू हो गई है। बारिश होने से लोगों को उमस और भीषण गर्मी से राहत मिली है। वहीं, मौसम भी सुहाना हो गया है।

राजेंद्र नगर हादसा: जान गंवाने वाले UPSC अभ्यर्थियों के परिवारों को 10 लाख की मदद, विकास दिव्यकीर्ति का एलान

 

ओल्ड राजेंद्र नगर हादसा: जान गंवाने वाले UPSC अभ्यर्थियों के परिवारों को 10 लाख की मदद, विकास दिव्यकीर्ति का एलान

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में बारिश का पानी बेसमेंट में भरने के कारण राव कोचिंग सेंटर के तीन यूपीएससी अभ्यर्थियों की जान चली गई थी। जिसके बाद शासन और प्रशासन पर गंभीर सवाल उठे। इसके साथ ही कई प्रसिद्ध आईएएस अकेडमी पर भी सवाल उठे। इन सबके बीच दृष्टि आईएएस के संस्थापक विकास दिव्यकीर्ति ने कहा है कि हादसे में मारे गए छात्रों के परिजन को आर्थिक मदद देंगे

पंजाब के उद्योगपतियों के साथ वित्त आयोग की बैठक, अलग-अलग उद्योगों से बुलाए गए इंडस्ट्रलिस्ट

पंजाब के उद्योगपतियों के साथ वित्त आयोग की बैठक, अलग-अलग उद्योगों से बुलाए गए इंडस्ट्रलिस्ट

पंजाब (Punjab News) के अमृतसर में मंगलवार को वित्त आयोग की टीम और पंजाब के अलग-अलग उद्योगों के उद्योगपतियों के बीच बैठक होगी। बैठक में शामिल होने के लिए वित्त आयोग की टीम होटल में पहुंच गई है। बैठक के बाद वित्त आयोग की टीम श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकेगी और उसके बाद अटारी वाघा सरहद पर रिट्रीट सेरेमनी देखेगी।

बैठक के लिए वित्त आयोग की टीम पहुंची होटल