मालामाल हुआ उत्तर प्रदेश का आबकारी विभाग, जुलाई में कर ली पिछले साल से 115 प्रतिशत अधिक कमाई
उत्तर प्रदेश आबकारी विभाग के राजस्व में काफी सकारात्मक बढ़ोतरी हुई है। माह जुलाई 2024 में 3952.53 करोड़ रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई है जो पिछले वर्ष इसी माह में प्राप्त राजस्व से 115 प्रतिशत अधिक है। यह जानकारी आबकारी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने दी। उन्होंने बताया कि जुलाई में 4700 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त करने का लक्ष्य रखा गया था।
ADG पत्नी के DIG पति को हाई कोर्ट से मिली राहत, आय से अधिक संपत्ति का है मामला
ADG पत्नी के DIG पति को हाई कोर्ट से मिली राहत, आय से अधिक संपत्ति का है मामला
झारखंड हाई कोर्ट ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में डीआईजी संतोष दुबे की समय से पहले सेवानिवृत्ति के आदेश को निरस्त कर दिया है। इससे डीआईजी को बड़ी राहत मिली है। दुबे के खिलाफ आरपीएफ ने विभागीय कार्रवाई शुरू करने का आदेश दिया था। बता दें कि संतोष दुबे की पत्नी प्रिया दुबे भी आईपीएस अधिकारी हैं।
रांची:-झारखंड हाई कोर्ट से एडीजी प्रिया दुबे के पति संतोष कुमार दुबे को बड़ी राहत मिली है। अदालत ने समय पूर्व सेवानिवृत्ति के आदेश को निरस्त कर दिया है।
बांग्लादेश में नहीं थम रही हिंसा, अवामी लीग के नेता के होटल में 24 लोगों को जिंदा जलाया
बांग्लादेश में नहीं थम रही हिंसा, अवामी लीग के नेता के होटल में 24 लोगों को जिंदा जलाया
सोमवार को प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफा देकर देश छोड़कर चले जाने के बाद बांग्लादेश में अराजकता फैल गई है। सोमवार देर रात भीड़ ने जोशोर जिले में जिला अवामी लीग के महासचिव शाहीन चक्कलदर के स्वामित्व वाले जाबिर इंटरनेशनल होटल में आग लगा दी जिसमें 24 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। इस घटना में मरने वाले ज्यादातर होटल में ठहरे लोग थे।
बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद सेना के शीर्ष पदों पर बड़ा फेरबदल, इन्हें मिली विदेश मंत्रालय की जिम्मेदारी
बांग्लादेश में जारी भीषण हिंसा के बीच सेना के शीर्ष पदों पर बड़ा फेरबदल हुआ है। मेजर जनरल जियाउल अहसन को सेवा से मुक्त कर दिया गया है जबकि लेफ्टिनेंट जनरल मोहम्मद सैफुल आलम को विदेश मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं लेफ्टिनेंट जनरल मिजानुर शमीम को सेना का चीफ ऑफ जनरल स्टाफ नियुक्त किया गया है
शेख हसीना को देश छोड़ने के लिए किसने किया मजबूर? निर्वासित बांग्लादेशी लेखिका ने खोले कई राज
शेख हसीना को देश छोड़ने के लिए किसने किया मजबूर? निर्वासित बांग्लादेशी लेखिका ने खोले कई राज
बांग्लादेश से निष्कासित लेखिका तस्लीमा नसरीन ने शेख हसीना पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जिन इस्लामी कट्टरपंथियों के कारण मुझे अपने देश से निकाला गया था आज उन्हीं इस्लामी कट्टरपंथियों के कारण शेख हसीना को भी देश छोड़ना पड़ा है। तस्लीमा नसरीन ने कहा कि शेख हसीना सोमवार को आनन-फानन में अपने पद से इस्तीफा देकर भारत आ गई हैं
राहुल गांधी ने सुलतानपुर के मोची को किया फोन, जूतों की तारीफ के बाद कही ऐसी बात... भावुक हो गए रामचेत
राहुल गांधी ने सुलतानपुर के मोची को किया फोन, जूतों की तारीफ के बाद कही ऐसी बात... भावुक हो गए रामचेत
सुलतानपुर के मोची रामचेत को सोमवार की सुबह 11 बजे अचानक एक फोन आया। फोन करने वाला कोई और नहीं बल्कि राहुल गांधी थे। राहुल की आवाज सुनते ही रामचेत की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने कहा- बोलिए मालिक। इस पर राहुल ने कहा मुझे मालिक मत कहिए। राहुल ने भेजे गए जूते की सराहना की। साथ ही सिलाई मशीन कैसी है इसके बारे में पूछा।
बांग्लादेश में पहले भी हुआ है तख्तापलट, कई नेताओं को छोड़ना पड़ा था देश; जानिए पूरा घटनाक्रम
बांग्लादेश में पहले भी हुआ है तख्तापलट, कई नेताओं को छोड़ना पड़ा था देश; जानिए पूरा घटनाक्रम
आरक्षण को लेकर बांग्लादेश में आंदोलन के बीच शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया और अपना देश छोड़ दिया। उनके बाद बांग्लादेश की सेना ने सत्ता अपने हाथ में ली है। आज बांग्लादेशी संसद भंग हो जाएगी और अंतरिम सरकार का गठन किया जाएगा। इस खबर में आज हम आपको बताएंगे कि शेख हसीना से पहले भी कई जन प्रतिनिधियों को देश छोड़कर भागना पड़ा है।
Uttarakhand Electricity: पिथौरागढ़ पहुंचे ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता, अधिकारियों के अवकाश पर लगाई रोक
अधिकारी मानसून काल में अपरिहार्य स्थितियों को छोड़कर अवकाश नहीं लेंगे। यह बातें ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता (वितरण) नवीन सिंह टोलिया ने सोमवार को पिथौरागढ़ और धारचूला डिवीजन के अधिकारियों की बैठक में कही। उन्होंने कहा- बकाया वसूली के लिए पूरे वर्ष भर प्रयास जारी रखे जाएं। बकायेदारों को नोटिस प्रेषित करने और बकायेदारों के संयोजन विच्छेद करने के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
मायूसी और परेशानी से अब बाहर निकलना चाहते हैं ओल्ड राजेंद्र नगर के लोग, रास्ता खुलवाने के लिए पुलिस को लिखा पत्र
मायूसी और परेशानी से अब बाहर निकलना चाहते हैं ओल्ड राजेंद्र नगर के लोग, रास्ता खुलवाने के लिए पुलिस को लिखा पत्र
दिल्ली के राव कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से आईएएस की तैयारी कर रहे तीन अभ्यर्थियों की मौत के बाद से ओल्ड राजेंद्र नगर चर्चा में है। ओल्ड राजेंद्र नगर के निवासी अब मायूसी और परेशानी से अब बाहर निकलना चाहते हैं। बाजार संगठन ने दिल्ली पुलिस को रास्ता खुलवाने की मांग को लेकर पत्र लिखा है। रास्ता बंद होने से दुकानों की बिक्री घट गई है।
केदारनाथ रेस्क्यू: पांचवें दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, सेना ने संभाला मोर्चा; चिनूक से यात्रियों को किया जा रहा एयरलिफ्ट
केदारनाथ रेस्क्यू: पांचवें दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, सेना ने संभाला मोर्चा; चिनूक से यात्रियों को किया जा रहा एयरलिफ्ट
केदारनाथ धाम से यात्रियों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। ऑपरेशन के पांचवे दिन मौसम साफ होने से हेलिकॉप्टर की मदद से यात्रियों को रेस्क्यू किया जा रहा है। रविवार को लगभग 1100 लोगों का सफलता पूर्वक रेस्क्यू किया गया। वहीं सेना ने भी अब कमान संभाल ली है। पैदल मार्ग पर आम लोगों को खोजने के लिए स्निफर डाँग भेजे गए हैं।