Skip to main content

Shimla Masjid Dispute: अवैध मस्जिदों के विरोध में हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, वक्फ बोर्ड भंग करने की मांग

शिलाई में हिंदू संगठनों ने राजधानी शिमला में मस्जिद के अवैध निर्माण के विरोध में प्रदर्शन किया। देवभूमि संघर्ष समिति ने दूसरे राज्यों से आने वाले मुस्लिमों का सत्यापन करने की मांग की। लोगों ने अवैध रूप से बने मस्जिदों और मजारों पर कार्रवाई की मांग की। डीएसपी पांवटा साहिब ने भी अन्य राज्यों के लोगों के सत्यापन के निर्देश दिए हैं।

YEIDA Plot Scheme: नई प्लॉट स्कीम निकालेगी यमुना अथॉरिटी, किसानों से जमीन खरीदने का प्लान तैयार

यमुना प्राधिकरण (यीडा) के नए सेक्टरों के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। प्राधिकरण ने जिला प्रशासन को 1700 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण का प्रस्ताव भेजा है। शासन ने गौतमबुद्ध नगर के लिए जमीन अधिग्रहण की सीमा को बीस प्रतिशत तक बढ़ा दिया है। जमीन पर कब्जा मिलने पर विकास योजनाओं के अलावा आवंटन के लिए नई प्लॉट योजना निकाली जाएंगी।

गाजियाबाद में मीट की दुकानों पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, कई दुकानें बंद कराईं गईं; ढाबों से लिए नमूने

गाजियाबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को तीन मीट की दुकान और दो मांसाहारी ढाबों पर छापेमारी की। तीनों मीट की दुकान पर लाइसेंस नहीं मिलने पर उन्हें बंद करा दिया गया। वहीं दोनों ढाबों से जांच के लिए छह नमूने लिए गए हैं। इसके अलावा इंदिरापुरम में दुकानदारों का नाम पूछा गया और उनसे लाइसेंस दिखाने के लिए कहा गया।

नप गए साहब! सरकारी आवास में मसाज करा रहे थे सचिव, VIDEO वायरल हुआ तो हो गए Suspend

संतकबीरनगर में एक सचिव को सस्पेंड कर दिया गया। दरअसल साहब सरकारी आवास में मसाज कराते हुए पकड़े गए। इस कारनामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो गया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद डीपीआरओ ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सचिव को सस्पेंड कर दिया है। इस घटना से सरकारी कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।

Odisha News: मेजर की महिला मित्र का थाने में हुआ था उत्पीड़न, अब एक्शन में सीएम मांझी; 5 पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज

ओडिशा में भुवनेश्वर के भरतपुर थाने की पुलिस पर एक सैन्य अधिकारी (मेजर) और उनकी महिला मित्र ने पिटाई दुर्वयवहार और यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शुक्रवार को कोर्ट के आदेश पर रिहा होने के बाद महिला ने लोगों को आपबीती सुनाई। इससे पहले पीड़ित सैन्य अधिकारी ने भी महिला का उत्पीड़न किए जाने की बात कही थी।

Himachal Transfer News: हिमाचल प्रदेश सरकार ने 19 नायब तहसीलदारों और 4 तहसीलदारों के किए तबादले

 तहसीलदारों में नौराधार से रवीश चंदेल को निदेशालय ऊर्जा तहसीलदार जुन्गा नारायण सिंह वर्मा को अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त तहसीलदार बमसन हरीश कुमार को तहसीलदार मुल्थान कल्पा से कंचन देवी को बंदोबस्त अधिकारी कसौली इत्यादि अधिकारी शामिल है।

शिमला। प्रदेश सरकार ने चार तहसीलदारों सहित 19 नायब तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए हैं। बदले गए तहसीलदारों में नौराधार से रवीश चंदेल को निदेशालय ऊर्जा जो तहसीलदार जुन्गा नारायण सिंह वर्मा को अतिरिक्त कार्यभार से भारमुक्त करेंगे।

Bihar: एनआईटी बिहटा में छात्रा ने की आत्महत्या, छात्रों का हंगामा जारी; कैंपस को किया गया बंद

शुक्रवार की देर शाम बिहटा के सिकंदरपुर स्थित एनआईटी पटना में पढ़ रही दूसरे वर्ष की एक छात्रा के द्वारा आत्महत्या कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के सूचना के बाद एनआईटी के स्टूडेंट आक्रोशित हो गए। हाथ मे कैंडिल लेकर कॉलेज एडमिनिस्ट्रेशन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। मामले को शांत करवाने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

Mumbai: धारावी में मस्जिद पर बवाल, 'अवैध' हिस्सा तोड़ने पहुंची BMC टीम को भीड़ ने घेरा; तोड़फोड़ के बाद इलाके में तनाव

Dharavi Mosque Demolition धारावी में महबूब-ए-सुबानिया मस्जिद के अवैध पार्ट को तोड़ने के लिए बीएमसी की टीम पहुंची थी। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस की भारी संख्या बल घटनास्थल पर मौजूद है। पुलिस अधिकारी बीएमसी अधिकारियों और आंदोलन कर रहे लोगों के साथ बातचीत कर रहे हैं। मुस्लिम समुदाय का कहना है कि मस्जिद काफी पुरानी है।

मुंबई। मुंबई के धारावी में बनी 25 साल पुरानी मस्जिद को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, धारावी में महबूब-ए-सुबानिया मस्जिद के 'अवैध पार्ट' को तोतोड़नेड़न के लिए बीएमसी की टीम पहुंची थी।

Himachal News: जोगेंद्रनगर में आंगनबाड़ी वर्कर्स का धरना-प्रदर्शन, सरकार से मानदेय और रूम रेंट की मांग

जोगेंद्रनगर में आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स ने धरना प्रदर्शन किया जहां प्रदेश सरकार होश में आओ के नारों से गूंज उठा। प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना है कि सरकार ने नई शिक्षा नीति में आइसीडीएस के निजीकरण की बात कही है। मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने और मर्ज करने की भी बात कही गई है। वर्कर्स को 8 महीने से मानदेय और रूम रेंट नहीं मिला है।

जोगेंद्रनगर। आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स यूनियन की चौंतड़ा व द्रंग प्रोजेक्ट कमेटियों के बैनर तले शुक्रवार को मंडी के जोगेंद्रनगर में धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मिनी सचिवालय प्रदेश सरकार होश में आओ के नारों से गूंज उठा।

राहुल गांधी के बयान पर फूटा BJP कार्यकर्ताओं का गुस्सा, नेता प्रतिपक्ष का पुतला फूंका; कर रहे ये बड़ी मांग

Delhi News नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान के विरोध में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला भी फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय में घुसने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें पहले ही रोक लिया। इसके बाद पुलिस ने भाजपा के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है।