Delhi News नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान के विरोध में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला भी फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय में घुसने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें पहले ही रोक लिया। इसके बाद पुलिस ने भाजपा के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है।
नई दिल्ली।आरक्षण समाप्त करने को लेकर अमेरिका में राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान के विरोध में दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने राहुल गांधी का पुतला दहन कर उनसे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा देने व देशवासियों से क्षमा मांगने की मांग की
कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के विकास व उन्हें उचित प्रतिनिधित्व देने के लिए काम कर रही हैं
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कांग्रेस मुख्यालय की ओर बढ़ रहे भाजपा के ओबीसी मोर्चा, एससी मोर्चा व एसटी मोर्चा के कार्यकर्ता पुलिस बैरिकेड तोड़ने का प्रयास किया। पुलिस ने उन्हें कांग्रेस मुख्याल जाने से पहले ही रोक लिया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया
इससे पहले दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, विदेश में जाने पर राहुल गांधी का असली चेहरा सामने आ जाता है। विदेश में अलगाववादी शक्तियों के साथ खड़े होते हैं। वह देश की छवि खराब करते हैं। वह एससी, एसटी और ओबीसी का आरक्षण समाप्त करने की बात करते हैं। देश की रक्षा के लिए बलिदान देने वाले सिखों को असुरक्षित बातते हैं। राहुल गांधी के देश से क्षमा मांगने तक भाजपा का आंदोलन जारी रहेगा।
दक्षिणी दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा, कांग्रेस का इतिहास आरक्षण विरोधी का रहा है। बाबा साहब आंबेडकर द्वारा दिए गए आरक्षण का जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी व राजीव गांधी ने विरोध किया था। अब राहुल गांधी कर रहे हैं। वह प्रधानमंत्री के लिए अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हैं।
पश्चिमी दिल्ली की सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा, भाजपा वंचितों के आरक्षण की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील यादव व अन्य नेता प्रदर्शन में शामिल थे।
- Log in to post comments