Skip to main content

एमपी के पन्ना में किसान के खेत से मिला में 7.44 कैरेट का हीरा, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक किसान को 7.44 कैरेट का हीरा मिला है जो केवल तीन महीनों में उसकी दूसरी ऐसी खोज है। किसान का नाम दिलीप मिस्त्री बताया जा रहा है किसान दिलीप मिस्त्री को उनकी सालों की मेहनत का फल मिला है। साथ ही उनको अपने ही खेत में 7 कैरेट 44 सेंट का हीरा मिला है।

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक किसान को 7.44 कैरेट का हीरा मिला है, जो केवल तीन महीनों में उसकी दूसरी ऐसी खोज है। किसान का नाम दिलीप मिस्त्री बताया जा रहा है, किसान दिलीप मिस्त्री को उनकी सालों की मेहनत का फल मिला है। उनको अपने ही खेत में 7 कैरेट 44 सेंट का हीरा मिला है।

शिमला के रामकृष्ण आश्रम में बवाल, दो पक्षों में जमकर हुई पत्थरबाजी; भारी संख्या में पुलिस तैनात

शिमला के स्वामी रामकृष्ण आश्रम में शनिवार देर रात दो समूहों के बीच झड़प हो गई जिसमें पांच लोग घायल हो गए। समूहों ने एक-दूसरे पर पत्थर फेंके। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भक्तों के एक समूह ने यह आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया कि उन्हें आश्रम में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई।

शिमला। शिमला में स्वामी रामकृष्ण आश्रम  शनिवार देर रात दो समूहों के बीच झगड़े में पांच लोग घायल हो गए। समूहों ने एक-दूसरे पर पत्थर फेंके। आश्रम में प्रार्थना और ध्यान के बाद झगड़ा शुरू हुआ

Nainital News; दिल्ली की खराब हवा से नैनीताल में पर्यटक उमड़े, दीपावली के बाद अधिकांश होटल हुए पैक

नैनीताल इन दिनों पर्यटकों से गुलजार नजर आ रहा है। होटल और रिसोर्ट सैलानियों से फुल हो चुके हैं। दीपावली के बाद पहला मौका है जब नैनीताल में पर्यटक उमड़े हैं। कैचीधाम में ऑफ सीजन में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। आने वाले दिनों में अच्छा पर्यटन व्यवसाय होने की उम्मीद एसोसिएशन जता रहा है।

यूपी के मंत्री मन्नू कोरी के काफिले पर भीड़ ने किया हमला, पीएसओ से छीनी पिस्टल; थाने पहुंचे मंत्री

उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री मनोहर लाल मन्नू कोरी के काफिले पर हमला हुआ है। जानकारी के मुताबिक ग्वालियर-झांसी हाइवे पर 10-15 लोगों की भीड़ ने उनके साथ बदसलूकी की उनके पीसओ की बंदूक छीनी। घटना में उनके पीएसओ घायल भी हुए हैं। राज्यमंत्री थाने पहुंच गए हैं और मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। पढ़ें क्या है पूरी घटना।

ग्वालियर। उप्र के श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल मन्नू कोरी के काफिले पर हमले की खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक उनके काफिले पर 10-15 लोगों की भीड़ ने हमला कर दिया और इस घटना में उनके पीएसओ को भी चोंट आई है।

UPPSC Protest: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने दी बड़ी राहत, वन डे वन शिफ्ट को मिली मंजूरी

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस-प्री और आरओ-एआरओ की परीक्षा में वन डे वन डे वन शिफ्ट का मंजूरी दे दी है। प्रतियोगी छात्रों के आंदोलन के चलते आयोग ने गुरुवार को एक बैठक में यह निर्णय लिया है। बता दें कि छात्रों ने पिछले चार दिनों से प्रयागराज में आयोग कार्यालय के सामने नॉर्मलाइजेशन और दो शिफ्ट में होने वाली परीक्षाओं का विरोध कर रहे थे।

पत्थरबाजी, सड़कों पर आगजनी और हाईवे जाम; नरेश मीणा की गिरफ्तारी से टोंक में मचा बवाल

नरेश मीणा की गिरफ्तारी को लेकर उसके समर्थकों में जबरदस्त आक्रोश है। नरेश के समर्थकों ने गांव से निकलने वाले हाईवे को ब्लॉक कर दिया है। लोग पत्थरों को तोड़-तोड़कर पत्थरबाजी कर रहे थे। उन्होंने रोड पर ट्रैक्टर और ट्रकों के पहियों को रोड पर रखकर उसमें आग लगा दी। लोगों ने ट्रैक्टर के हलों को रखकर रोड को जाम कर दिया गया है।

टोंक। राजस्थान के टोंक में एसडीएम को थप्पड़ मारने वाला नरेश मीणा आज गिरफ्तार हो गया। पुलिस ने उसे समरावता गांव से गिरफ्तार कर लिया है। गांव में पुलिस की जबरदस्त तैनाती की गई है।

प्रयागराज से लखनऊ पहुंची प्रदर्शन की चिंगारी, लखनऊ विश्वविद्यालय के बाहर हंगामा; पुलिस के साथ छात्रों की झड़प

प्रयागराज से प्रदर्शन की चिंगारी लखनऊ पहुंच गई है। लखनऊ विश्वविद्यालय में समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने यूपी लोक सेवा आयोग अध्यक्ष के खिलाफ प्रदर्शन किया। विरोध के दौरान छात्रों ने आयोग अध्यक्ष का पुतला दहन करने का प्रयास किया जिससे यातायात बाधित हुआ। पुलिस ने छात्रों को हिरासत में लेकर इको गार्डन भेज दिया जहां उन्हें अस्थायी रूप से रोका गया।

UPPSC Protest: लोकसेवा आयोग के पास प्रदर्शन कर रहे छात्रों को जबरन हटाने की कोशिश, पूर्व CM अखिलेश यादव के आने की संभावना

प्रतियोगी छात्रों ने निकाला कैंडल मार्च सड़क पर बनाई अध्यक्ष की तस्वीर बुधवार शाम को छात्रों ने कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताया। कहा- आयोग को छात्रों के हित से नहीं अपने हित से मतलब है। उनको आंदोलन वापस लेने के लिए दबाव दिया जा रहा है। प्रतियोगी छात्रों को धरना स्थल पर आने से रोकने के लिए पुलिस बल का प्रयोग किया जा रहा है।

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के बाहर पीसीएस और आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा एक दिन एक शिफ्ट में कराने की मांग और नॉर्मलाइजेशन का विरोध कर रहे प्रतियोगी छात्रों पुलिस ने बलपूर्वक हटाने का प्रयास किया

राजस्थान में निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा ने खोया आपा, वोटिंग के बीच SDM को जड़ा थप्पड़

देवली उनियारा सीट पर हो रहे उपचुनाव के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी और एसडीएम में ग्रामीणों की मांग को लेकर बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई की नरेश मीणा ने अपना आपा खो दिया और गुस्से में आकर एसडीएम को थप्पड़ दे मारा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। आइए पढते हैं कि पूरा मामला क्या है।

राजस्थान में टोंक जिले के देवली उनियारा सीट पर हो रहे उपचुनाव की काफी चर्चा हो रही है। दरअसल, इस सीट से चुनाव लड़ रहे निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा ने गुस्से में आकर मालपुरा एसडीएम अमित चौधरी को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद गांव का माहौल बिगड़ गया।

प्रयागराज में प्रदर्शन के ल‍िए UPPSC जाने वाले छात्रों से ID मांगने पर हंगामा, पुल‍िस से जमकर हुई नोकझोंक

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग पर प्रदर्शन के लिए जाने वाले छात्रों से आईडी मांगने पर हंगामा खड़ा हो गया। नाराज प्रतियोगी छात्रों ने पुलिस अधिकारियों को घेर लिया। आईडी मांगने पर आपत्ति जताई। इस दौरान पुलिस और प्रतियोगी छात्रों के बीच में जमकर नोकझोंक हुई। घटना गेट नंबर 2 के सामने टीबी सप्रू रोड पर स्थित चौराहे पर पर हुई।