Skip to main content

तौबा-तौबा 15 लाख की टिकट! पंजाबी सिंगर Karan Aujla के दिल्ली कॉन्सर्ट ने तोड़े सभी रिकॉर्ड्स

करण औजला का दिल्ली में होने वाला कॉन्सर्ट इट वाज ऑल ए ड्रीम टूर चर्चा में है। इस कॉन्सर्ट के टिकट 5 लाख से 15 लाख रुपये तक में बिक रहे हैं। कॉन्सर्ट का वेन्यू भी तय नहीं हुआ है। इट वाज ऑल ए ड्रीम टूर 7 दिसंबर 2024 को चंडीगढ़ से शुरू होगा। इसके बाद 13 दिसंबर को बेंगलुरु और 15 दिसंबर को नई दिल्ली में होना है।

चंडीगढ़। फिल्म 'बैड न्यूज' के गाने 'तौब तौबा' से सुर्खियों में आए करण औजला इन दिनों लोकप्रियता के चरम पर हैं। पंजाबी पॉपस्टार सिंगर करण औजला का नई दिल्ली में होने वाले कॉन्सर्ट 'इट वाज ऑल ए ड्रीम टूर' के टिकट 5 लाख से 15 लाख रुपये तक में बिक रहे हैं।

'राम मंदिर में 16-17 नवंबर को होगी हिंसा', पन्नू की धमकी के बाद अयोध्‍या में अलर्ट, बढ़ाई गई सतर्कता

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने वीडियो जारी कर धमकी दी है कि राम मंदिर में 16 व 17 नवंबर को हिंसा होगी। आतंकी पन्नू ने कनाडा में भारतीय मूल के हिंदू सांसद चंद्र आर्य को भी धमकी दी है। पन्नू की धमकी के बाद रामनगरी में निगरानी बढ़ा दी गई है। राम मंदिर जाने वाले मार्ग पर भी चेकिंग बढ़ा दी गई है।

Train Tickets: दलाल से तत्काल, आम आदमी 'अनरीचेबल'; छठ के बाद ट्रेनों में सीटों के लिए मारामारी

छठ पूजा के बाद ट्रेनों में कंफर्म टिकट के लिए मारामारी चल रही है। 24 घंटे लाइन में लगने के बाद भी टिकट नहीं मिलने पर लोगों को दलाल से ही टिकट लेना पड़ रहा है। तत्काल टिकट के लिए दलाल लेटेस्ट सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करते हैं। वहीं आम लोगों को तत्काल टिकट मिलने की बात तो दूर IRCTC की साइट ही अनरीचबल हो जा रही है।

Kerala: 'हिंदू व्हाट्सएप ग्रुप' बनाकर बुरे फंसे IAS अधिकारी, सरकार ने की सख्त कार्रवाई

केरल के एक आईएएस अधिकारी पर आरोप लगाया गया कि उन्होंने मल्लू हिंदू ऑफिसर्स नामक एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया था। आदेश में आगे कहा गया कि अधिकारी का कृत्य प्रथम दृष्टया अखिल भारतीय सेवाओं के संवर्गों के भीतर सांप्रदायिक संरचना और गुटबाजी पैदा करने वाला पाया गया। इस ग्रुप में केवल हिंदू अधिकारी ही थे। कई अधिकारियों ने इस ग्रुप को धर्मनिरपेक्ष मूल्यों का उल्लंघन माना।

रुद्रपुर में 10 साल से फरार 50 हजार का इनामी हत्यारोपित बिहार से गिरफ्तार, पुलिस से बचने को नाम बदला, कई राज्यों में रहा

रुद्रपुर में 2014 में हुई एक महिला की हत्या के मामले में फरार चल रहे 50 हजार के इनामी हत्यारोपित को पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपना नाम बदलकर कई राज्यों में छिपकर रह रहा था। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस को उसकी लोकेशन बिहार में मिली थी जिसके बाद टीम ने गिरफ्तार किया।

रुद्रपुर। महिला की हत्या कर शव को प्लास्टिक की टंकी में छिपाने वाले 50 हजार के इनामी हत्यारोपित को पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। बाद में पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

'...तो आप IAS-IPS न होते', प्रयागराज में प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने डीएम-कमिश्नर को दे दी नसीहत

प्रयागराज में यूपीपीएससी परीक्षा को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने डीएम और कमिश्नर को नसीहत दी है। उनका कहना है कि अगर उनके समय में नॉर्मलाइजेशन होता तो वे आज डीएम या कमिश्नर नहीं होते। छात्रों का आरोप है कि आयोग परीक्षा कराने में अक्षमता छुपाने के लिए दो दिवसीय परीक्षा और नॉर्मलाइजेशन के नाम पर अभ्यर्थियों के भविष्य से खेल रहा है।

श्रीनगर में सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़ जारी, निशात बाग में जवानों ने तीन दहशतगर्दों को घेरा

Encounter in Srinagar श्रीनगर के निशात बाग इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। बता दें कि 3 आतंकी एक मकान में छिपे हुए हैं। दहशतगर्दों को पकड़ने के लिए शनिवार की रात को अभियान चलाया गया था। इससे पहले सोपोर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में जवानों ने एक आतंकी को मार गिराया था।

Himachal Samosa Controversy: सीएम सुक्खू की प्लेट से कैसे गायब हुआ समोसा, कौन कर गया चट; इंक्वायरी बैठी तो हुआ खुलासा

हिमाचल प्रदेश में शिमला के एक बड़े होटल से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए मंगाई गई रिफ्रेशमेंट को राज्य गुप्तचर विभाग (CID) के अधिकारियों ने खुद के लिए परोस लिया। जांच में खुलासा हुआ कि सीआईडी अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के लिए परोसे जाने वाले जलपान के मैन्यू में शामिल नहीं होने के कारण इन चीज़ों को खुद के लिए परोस लिया।

किसी महल से कम नहीं है रिंकू का नया आशियाना, 6 छक्कों वाले बल्ले को दी स्पेशल जगह; देखें घर के अंदर की PHOTOS

क्रिकेटर रिंकू सिंह ने आगरा रोड स्थित ओजोन सिटी में एक शानदार विला खरीदा है। इस विला की खासियत यह है कि इसमें रिंकू सिंह के क्रिकेट प्रेम की झलक देखने को मिलती है। विला की गैलरी में उन्हें मिली ट्राफियां उनकी खेल की उत्कृष्टता का प्रमाण देती हैं। रिंकू सिंह ने इस बंगले का नाम अपनी मां के नाम पर वीना पैलेस रखा है।

Bulldozer Action: 35 भवनों पर जमकर गरजा बुलडोजर, चंद घंटों में उजड़ गए आशियाने; वजह भी आई सामने

गांव में पंचायत की भूमि पर बने 35 अवैध भवनों पर शुक्रवार को जमकर बुलडोजर गरजा। इस कार्रवाई से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। बताया गया कि यह मामला कोर्ट में चल रहा है और अदालत ने ही भवनों को तोड़ने का फैसला सुनाया था। आगे विस्तार से जानिए आखिर इन भवनों के खिलाफ कार्रवाई कैसे हुई।

तिगांव। फरीदाबाद के तिगांव में पंचायत भूमि में अवैध रूप से बने हुए 35 भवनों को खंड कार्यालय के दस्ते ने अर्थमूवर से तोड़ दिया। इस दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट तिगांव उपतहसील के नायब तहसीलदार पंकज कुमार थे और तिगांव थाना पुलिस मौजूद थी।