Skip to main content

Delhi Weather: दिल्ली में कब तक जारी रहेगा बारिश का दौर? मौसम विभाग ने दिया ताजा अपडेट

दिल्ली में बारिश का दौर जारी है लेकिन अब बारिश हल्की होगी। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार सुबह 9 बजे राष्ट्रीय राजधानी का एक्यूआई 101 के साथ संतोषजनक श्रेणी में दर्ज किया गया।

नई दिल्ली। दिल्ली में बारिश का दौर आज रविवार को भी जारी रह सकता है। यह बात अलग है कि बीते कई दिनों की झमाझम बारिश की तुलना में यह बहुत ही हल्का रहेगा। अलबत्ता, बारिश के असर से आज भी दिन भर गर्मी के तेवर नरम 

Varanasi Floods: वाराणसी में गंगा का उफान जारी, कई घाट डूबे, छतों पर हो रहा शवदाह

महादेव के शहर वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। शनिवार शाम तक 8 घंटे में ही 80 सेमी पानी बढ़ गया। गंगा के किनारे सभी घाट और मंदिर डूब चुके हैं। हरिश्चंद्र घाट की गलियों और मणिकर्णिका घाट की छत पर शवदाह किया जा रहा है। प्रशासन ने बाढ़ को लेकर एडवाइजरी जारी की है। 

वाराणसी। पश्चिमी क्षेत्र व पहाड़ों पर हो रही लगातार वर्षा के चलते गंगा के जलस्तर में जारी उफान और तेज हो चला है। शनिवार की शाम चार बजे तक आठ घंटे में ही 80 सेमी पानी बढ़ गया था। सुबह आठ बजे 68.34 मीटर रहा गंगाजल, शाम चार बजे 69.14 मीटर पर पहुंच गया था।

रामगंगा का जलस्तर बढ़ा, कोसी नदी की बाढ़ बरकरार, रात भर जागते रहे चार गांव के लोग

चार गांवों में आबादी तक कोसी नदी का पानी पहुंचने से गांव में लोग परेशान हैं। 15 गांवाें की हजारों बीघा फसल जलमग्न हो चुकी है। वहीं गांव इलर में गोशाला टापू में तब्दील हो चुकी है ग्रामीण चिंतित हैं। भारी नुकसान का खतरा हो सकता है। मुरादाबाद में शहर से सट कर रामगंगा नदी बह रही है।

Shimla Weather News: शिमला और सिरमौर में आज भारी बारिश और बाढ़ की चेतावनी, 30 सड़कें, जानें मौसम का नया अपडेट

हिमाचल प्रदेश में इन दिनों बारिश और बाढ़ का प्रकोप चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश में 17 सितंबर तक मानसून सक्रिय रहेगा। हिमाचल में मौसम की मार से एक राष्ट्रीय राजमार्ग और 30 सड़कें बंद हैं। बारिश के कारण तापमान में तीन डिग्री तक गिरावट आई है। वहीं कई ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली की आपूर्ति बाधित है।

Delhi Weather: दिल्लीवासियों ने सितंबर महीने में नवंबर वाली ठंड की महसूस, आज भी बारिश का यलो अलर्ट

दिल्ली और इसके आसपास के एनसीआर इलाकों में बीते 2-3 दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इस वजह राजधानी के लोगों को सितंबर महीने में ही नवंबर महीने की ठंड का एहसास होने लगा है। लगातार वर्षा से मौसम सुहाना बना हुआ है। IMD की मानें तो आज भी वर्षा हो सकती है।

नई दिल्ली।लगातार वर्षा और तेज हवाओं के असर से आज भी सुबह से ही राजधानी का मौसम सुहाना बना हुआ है। सुबह भी विभिन्न क्षेत्रों में हल्की वर्षा देखने को मिली।इसी के चलते उमस भरी गर्मी से भी दिल्ली वासी राहत महसूस कर रहे हैं।

Chamoli Landslide: उत्तराखंड के चमोली में भारी बारिश से भूस्खलन, फिर बंद हो गया बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग

उत्तराखंड के चमोली में भारी बारिश के कारण बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई जगह भूस्खलन हुआ। लामबगड़ नंदप्रयाग सोनाला और बैराज कुंज में सड़क बंद हो गई है। साकोट-नंदप्रयाग वैकल्पिक मार्ग भी बंद है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मुख्यमंत्री ने एसडीआरएफ और जिलाधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है।

Agra Flood News: चंबल-पार्वती और यमुना उफान पर, दर्जनों गांव दहशत में; घरों में कैद होकर रह गए ग्रामीण

आगरा में दो दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण यमुना चंबल उटंगन और पार्वती नदियां उफान पर हैं। दर्जनों गांवों का संपर्क टूट गया है और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जिला प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया है और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं। तालाब गांव में होने से गौसिंली के घरों में पानी भर गया है।

जरूरी सूचना! नदी में तब्दील हो गया है यूपी को दिल्ली से जोड़ने वाला एक हाईवे, 12-12 घंटे का लग रहा जाम

आगरा-दिल्ली हाईवे पर गुरुवार को भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया जिससे करीब 12 घंटे तक जाम लगा रहा। अरतौनी फ्लाईओवर के पास हाईवे और सर्विस रोड पर छह फीट तक पानी भर गया जिससे 200 से अधिक दोपहिया तीन पहिया और चार पहिया वाहन बंद हो गए। डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने हाईवे का निरीक्षण किया और एनएचएआइ अधिकारियों पर नाराजगी जताई।

राजस्थान में आफत की बारिश: पुलिया टूटने से बस नाले में गिरी, 4 लोग बहे; धौलपुर में चंबल नदी में फंसे 13 लोग

उत्तर भारत में बारिश का दौर जारी है। राजस्थान में भारी बारिश ने लोगों की परेशानी में इजाफा कर दिया है। मौसम विभाग ने राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस बीच सवाई माधोपुर जिले में पुलिया टूटने से एक स्कूल बस नाले में जा गिरी। इसमें चार लोग बह गए। हालांकि स्थानीय लोगों ने एक को बचा लिया है।

जयपुर। राजस्थान में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। सवाई माधोपुर जिले में भी बारिश ने लोगों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। बारिश के बीच बड़ा राजबाग स्थित लटिया नाले पर बनी पुलिया अचानक टूट गई। इस वजह से एक बस नाले में जा गिरी।

Himachal Weather: 9 जिलों में तेज हवा के साथ भारी बारिश की चेतावनी, 37 सड़कें बाधित; 106 ट्रांसफार्मर खराब

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भारी बारिश का दौर जारी है। 9 जिलों में कल तक भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं हमीरपुर चंबा और लाहुल स्पीति में इसका खतरा नहीं है। शिमला के शहरी क्षेत्रों में दोपहर एक बजे से तीन बजे तक कई स्थानों पर बूंदाबांदी होती रही।

शिमला/सोलन/भावानगर। मौसम विभाग ने हमीरपुर, चंबा व लाहुल स्पीति को छोड़ शेष नौ जिलों में 13 सितंबर तक भारी वर्षा व तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है। बुधवार को कल्पा में चार, सोलन में 1.4, मनाली में पांच व डलहौजी में दो मिलीमीटर वर्षा हुई।