Skip to main content

Vivo V50 सीरीज की कब होगी एंट्री, लॉन्च से पहले सामने आई बैटरी और कैमरा की डिटेल

Vivo इन दिनों अपनी नई सीरीज पर काम कर रहा है। जो कि वीवो वी50 है। इसमें वी50 और वीवो वी50ई लॉन्च हो सकते हैं। इसे हाल ही में सर्टिफिकेशन पर देखा गया है। जहां कैमरा और बैटरी जैसी कई खूबियों की डिटेल मिली है। इसे यहां वीवो वी20 के नाम से देखा गया है। इसे भारत में V ब्रांडिंग के तहत लॉन्च किया जा सकता है।

Delhi Crime: दीवाली की रात गोलियों से थर्राई दिल्ली, पांच बदमाशों ने अंधाधुंध की फायरिंग, दो की मौत

दिल्ली में दीवाली की रात खूनी संघर्ष ने शहर को दहला दिया। फर्श बाजार इलाके में पांच बदमाशों ने तीन लोगों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं जिसमें दो की मौत हो गई और एक घायल है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपितों की तलाश में छापेमारी कर रही है। इस घटना से शहर में दहशत का माहौल है।

पूर्वी दिल्ली: दिल्ली के फर्श बाजार इलाके में रंजिश में तीन लोगों पर पांच बदमाशों ने गोलियां बरसाई। दो नाबालिग को भी गोली लगी। गोली लगने से आकाश उर्फ छोटू, ऋषभ शर्मा, कृष शर्मा घायल हो गए। तीनों को डॉक्टर हेडगेवार अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

Sahibabad Fire: जूते की दुकान में लगी भीषण आग, फ्लैट में फंसे लोगों का किया रेस्क्यू

साहिबाबाद में दिवाली के दिन भीषण आग ने तबाही मचा दी। इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र के ज्ञान खंड 1 में एक जूते की दुकान में आग लग गई जो ऊपर बने दो फ्लैट तक पहुंच गई। अग्निशमन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। आग से जूते का शोरूम पूरी तरह से जलकर राख हो गया लेकिन किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

साहिबाबाद। दीपावली के दिन बृहस्पतिवार को इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र के ज्ञान खंड 1 में जूते की दुकान में आग लग गई। आज दुकान के ऊपर बने दो फ्लैटों तक पहुंच गई। अग्निशमन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला

Bhool Bhulaiyaa 3 X Review: 'फुल पैसा वसूल', हॉरर कॉमेडी का चला जादू, फैंस ने पास की भूल भुलैया 3

Bhool Bhulaiya 3 Review अभिनेता कार्तिक आर्यन की मोस्ट अवेटेड फिल्म भूल भुलैया 3 को आज से सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है। मूवीज के मॉर्निंग शो हाउसफुल जा रहे हैं जिसका अंदाजा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर आ रहे फैंस के रिएक्शंस से आसानी से लगा सकते हैं। आइए जानते हैं कि लोगों को ये हॉरर कॉमेडी कैसी लगी।

Bhool Bhulaiyaa 3 Twitter Review: 2 साल के इंतजार के बाद आखिरकार निर्देशक अनीस बज्मी की फिल्म को आज से सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है। कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी जैसे कई कलाकारों से सजी इस हॉरर कॉमेडी को लेकर दर्शकों में काफी बज था। 

पीएम के आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष अर्थशास्त्री बिबेक देबरॉय का निधन, 69 वर्ष की आयु में ली आखिरी सांस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष और अर्थशास्त्री बिबेक देबरॉय का 69 वर्ष की आयु में निधन हो गया। बिबेक देबरॉय पुणे के गोखले इंस्टीट्यूट ऑफ पॉलिटिक्स एंड इकोनॉमिक्स के कुलपति भी रह चुके हैं। दिल्ली एम्स ने कहा कि आंतों में दिक्कत की वजह से बिबेक देबरॉय का निधन हुआ है। भारत सरकार दिग्गज अर्थशास्त्री बिबेक देबरॉय को पद्म श्री सम्मानित कर चुकी है।

उत्‍तराखंड सीएम धामी ने सैनिकों संग मनाई Diwali 2024, शहीदों के परिवारों के लिए की बड़ी घोषणा

Diwali 2024 उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लैंसडौन में सैनिकों संग दीपावली मनाई। उन्‍होंने कहा पौड़ी में सैनिकों के साथ दीपावली मिलन कार्यक्रम में देश की रक्षा में समर्पित वीरता त्याग और पराक्रम के पर्याय आप सभी जवानों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करता हूं। आज देश भर में लोग सुरक्षित होकर दिवाली मना रहे हैं तो वह केवल और केवल हमारे वीर जवानों की वजह से।

सरदार पटेल जयंती पर गुरुग्राम में रन फॉर यूनिटी, 10 हजार से अधिक धावक दौड़े; केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भी रहे मौजूद

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर गुरुग्राम के लेजर वैली ग्राउंड में आयोजित रन फॉर यूनिटी में 10 हजार से अधिक धावकों ने भाग लिया। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार पटेल ने भारत के राजनीतिक एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद जम्मू-कश्मीर में लागू धारा 370 को हटाकर देश को पुनः एकता की डोर में पिरोया गया।