Skip to main content

iOS 18.2 Release Date: एपल इंटेलिजेंस फीचर्स के साथ आ रहा नया अपडेट, iPhone यूजर्स का मजा होगा दोगुना

iOS 18.2 अपडेट दिसंबर के दूसरे हफ्ते में रिलीज किया जाएगा। इसमें एपल इंटेलिजेंस के तमाम फीचर्स मिलेंगे। अपडेट में राइटिंग टूल्स सिरी के लिए चैट जीपीटी इंटीग्रेशन और नया प्लेग्राउंड ऐप शामिल है। एक रिपोर्ट में तो इसके जल्दी रोलआउट किए जाने की भी बात कही गई है। बता दें एपल ने iOS 18.1 अपडेट कुछ दिन पहले ही रोलआउट किया है।

CM योगी की सुरक्षा में होने से बची बड़ी चूक, लग्जरी कारों से जमकर मचाया उत्पात; मौके से दबोचे 5 युवक

मुख्यमंत्री का काफिला गुजरने से पहले गाजियाबाद में एलिवेटेड रोड पर युवकों ने कार से जमकर स्टंटबाजी की। इतना ही नहीं युवकों ने इस दौरान आतिशबाजी भी की। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पांच युवकों को दबोच लिया। पुलिस ने युवकों के पास से दो मॉडिफाइड जीप दो एसयूवी और एक स्विफ्ट कार जब्त कर ली।

साहिबाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र के वसुंधरा में एलिवेटेड रोड पर रविवार रात को सीएम योगी का काफिला गुजरने से पहले बरात में जा रहे युवकों ने कार रोक कर स्टंट किया। कार के ऊपर रखकर आतिशबाजी भी की।

क्या Shanaya Kapoor बेस्ट फ्रेंड्स सुहाना खान-अनन्या पांडे से हैं इनसिक्योर? महीप कपूर ने कहा- 'जिंदगी कठिन है'

अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर एक्ट्रेसेस सुहाना खान और अनन्या पांडे की बचपन की दोस्त हैं। सुहाना और अनन्या ने बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया है लेकिन शनाया का डेब्यू लंबे समय से अटका हुआ है। जल्द ही वह साउथ से अभिनय शुरू कर रही हैं। इस बीच महीप ने बेटी की इनसिक्योरिटीज के बारे में बात की है।

Maharashtra Election: MVA को चुनाव से पहले बड़ा झटका, कांग्रेस उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन

सोमवार को कांग्रेस पार्टी की आधिकारिक उम्मीदवार मधुरिमा राजे छत्रपति ने कोल्हापुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। इससे पहले केएमसी के पूर्व पार्षद राजेश लाटकर को कांग्रेस पार्टी ने उम्मीदवार बनाया था लेकिन 24 घंटे के भीतर ही पार्टी ने उनके नाम की जगह कोल्हापुर के शाही परिवार की सदस्य मधुरिमा राजे छत्रपति का नाम रख दिया।

महाराष्ट्र चुनाव को लेकर सियासी पारा तेजी से चढ़ने लगा है। सोमवार को कोल्हापुर में कांग्रेस की उम्मीदवार मधुरिमा राजे छत्रपति ने बागी बने पार्टी कार्यकर्ताओं से सहयोग न मिलने के कारण अपना नामांकन वापस ले लिया।

MUDA Case: सीएम सिद्धारमैया को नोटिस, लोकायुक्त पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया

MUDA Case मैसूरु भूमि घोटाला मामले में लोकायुक्त पुलिस ने सोमवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को नोटिस जारी किया। लोकायुक्त पुलिस ने सीएम सिद्धारमैया को MUDA भूमि आवंटन मामले में पूछताछ के लिए 6 नवंबर को तलब किया है। उन्होंने 25 अक्टूबर को मुख्यमंत्री की पत्नी पार्वती बी एम से पूछताछ की थी जो इस मामले में आरोपी भी हैं।

Jharkhand Election: शाइना एनसी के अपमान पर आगबबूला हुए PM MODI, झारखंड में विपक्षी दलों को दे दिया कड़ा संदेश

PM Modi Jharkhand Visit शिवसेना (यूबीटी) नेता अरविंद सावंत द्वारा शिंदे गुट में शामिल होने वाली शाइना एनसी को इंपोर्टेड माल बताने के बाद सियासी तूफान खड़ा हो गया है। झारखंड चुनाव में प्रचार करने पहुंचे पीएम मोदी ने शाइना एनसी का मामला उठाते हुए आईएनडीआईए के दलों पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने विपक्षी नेताओं पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया।

CM योगी को धमकी भरा मैसेज भेजने वाली युवती रिहा, पुलिस ने कहा- मानसिक स्थिति ठीक नहीं

शनिवार को मुंबई पुलिस को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिली है। मुंबई पुलिस ट्रैफिक कंट्रोल सेल को भेजे गए इस संदेश में चेतावनी दी गई है कि अगर सीएम योगी 10 दिनों के भीतर इस्तीफा नहीं देते हैं तो उन्हें बाबा सिद्दीकी की तरह मार दिया जाएगा। यह संदेश एक अज्ञात नंबर से आया था जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया।