Bihar Politics: 'धैर्य रखें तेजस्वी यादव; नीतीश कुमार और 15 साल करेंगे काम', डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने दिया जवाब
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज जन्मदिन है। इस मौके पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार को लेकर टिप्पणी की। तेजस्वी यादव ने कहा कि 15 साल पुरानी गाड़ी सड़क पर नहीं चल पाती है। इसलिए सरकार को भी बदल देना चाहिए। उनके इस बयान पर अब उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पलटवार किया है।
पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले पार्टियों के बीच जमकर वाक युद्द चल रहा है। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के बयान पर पलटवार किया है।
SA vs ENG: जोस बटलर की कप्तानी विदाई रही फीकी, आखिरी मैच में भी इंग्लैंड ने कराई फजीहत
रासी वैन डेर डुसेन और हेनरिक क्लासेन के शानदार अर्धशतक की बदौलत साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को 7 विकेट से मात दी। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का यह 11वां मुकाबला कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला गया। जोस बटलर का बतौर कप्तान यह आखिरी मैच था। हालांकि वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। टूर्नामेंट में इंग्लैंड की यह तीसरी हार है।
AMU में 11वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या: दो गुटों में विवाद के बाद हुई फायरिंग, कैंपस में हड़कंप
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के एबीके यूनियन हाईस्कूल के पास शनिवार को छात्रों के दो गुटों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि फायरिंग होने लगी। इसमें एक छात्र ने दूसरे छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक छात्र के स्वजन का रो-रो कर बुरा हाल है।
अलीगढ़। एएमयू के एबीके यूनियन हाईस्कूल के पास शनिवार को छात्रों के दो गुटों में झगड़ा हो गया। इसमें एक छात्र ने दूसरे छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी।
छात्र संघ चुनाव को लेकर जादवपुर विश्वविद्यालय में बवाल, शिक्षा मंत्री पर हमला; गाड़ियों में तोड़फोड़
कोलकाता के जादवपुर विश्वविद्यालय में शनिवार को जमकर बवाल हुआ। छात्रों ने छात्र संघ के चुनाव की मांग की। बवाल बढ़ता देख शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु पहुंचे। शिक्षा मंत्री पर भी छात्रों ने हमला बोल दिया। इसके साथ ही उनके काफिले की गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। इस हमले में ब्रात्य बसु को चोटें आईं हैं। उन्होंने एसएसकेएम अस्पताल के ट्रामा केयर सेंटर में जांच कराई।
भारी बर्फबारी और बारिश से उत्तराखंड में आपदा जैसे हालात, अलग-थलग पड़े गांव; दर्जनों गाड़ियां फंसी
उत्तराखंड में भारी बर्फबारी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सीमावर्ती इलाकों में हालात बेहद खराब हैं। थल-मुनस्यारी मार्ग दूसरे दिन भी बंद रहा जबकि तवाघाट-लिपुलेख सड़क खुली है। कई गांव बर्फबारी के कारण अलग-थलग पड़ गए हैं। बिजली आपूर्ति भी बाधित है। प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है। लोगों से उच्च हिमालयी मार्ग पर अनावश्यक आवाजाही न करने की अपील की जा रही है।
मंडल अध्यक्ष सुधा गंगवार ने पूजा अर्चना कर किसानों के साथ की समीक्षा बैठक
बरेली मुदित प्रताप सिंह
VID vs KER: विदर्भ ने तीसरी बार रणजी ट्रॉफी खिताब जीतने की तरफ बढ़ाए कदम, केरल को समेटकर हासिल की अहम बढ़त
VID Vs KER Ranji Trophy 2025 Final रणजी ट्रॉफी 2024-25 के फाइनल में केरल की टीम का सामना विदर्भ से हो रहा है। मुकाबले के तीसरे दिन का खेल अब समाप्त हो चुका है। आदित्य सरवटे की 79 रन की पारी और सचिन बेबी के बल्ले से 98 रन निकले। तीसरे दिन स्टंप्स तक केरल की टीम 342 रन पर ऑलआउट हो गई।
रणजी ट्रॉफी 2024-25 के फाइनल में केरल की टीम का सामना विदर्भ से हो रहा है। मुकाबले के तीसरे दिन का खेल अब समाप्त हो चुका है। आदित्य सरवटे की 79 रन की पारी और सचिन बेबी के 98 रन के दम पर केरल की टीम ने विदर्भ की टीम का डटकर सामना किया।