Uttarakhand Avalanche: चमोली में आए एवलांच के बाद 42 लोग लापता, भारी बर्फबारी के कारण रुका राहत-बचाव कार्य
उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूटने से भारी हिमस्खलन हुआ है। जिससे बीआरओ के कैंप को नुकसान पहुंचा है। घटना के वक्त करीब 57 मजदूर मौजूद थे। जिनमें से 15 को सुरक्षित निकाल लिया गया है । सेना व आईटीबीपी द्वारा रेस्क्यू कार्य जारी है। पल-पल के अपडेट के लिए जागरण डॉट कॉम से साथ जुड़े रहें।
चमोली। उत्तराखंड के माणा में ग्लेशियर टूटने से भारी हिमस्खलन हो गया है। जिससे बीआरओ के कैंप को नुकसान पहुंचा है। बीआरओ कैंप में करीब 57 मजदूरों मौजूद थे। जिनमें से 15 को सुरक्षित निकाल लिया गया है। सेना व आईटीबीपी द्वारा रेस्क्यू कार्य जारी है।
पांच साल में 100 अरब डॉलर का होगा रिटेल कारोबार, 7.3 लाख करोड़ डॉलर की होगी इकोनॉमी, रिपोर्ट में और क्या है दावा?
पांच साल में रिटेल कारोबार में 100 अरब डॉलर की बढ़ोतरी का अनुमान जताया गया है। वहीं डेलॉयट और आरएआई की रिपोर्ट के अनुसार ऑनलाइन कारोबार 103 अरब डॉलर से बढ़कर 325 अरब डॉलर का होगा। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि आगामी पांच साल में यानी 2030 तक हमारे देश की अर्थव्यवस्था 7.3 लाख करोड़ डॉलर की हो जाएगी।
पाकिस्तान की संसद में भी गूंजेगी Champions Trophy 2025 में हार की गूंज, PM शहबाज शरीफ उठाएंगे मामला
29 साल बाद आईसीसी इवेंट की मेजबानी करने वाले पाकिस्तान ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान को सौंपी गई और टीम 5 दिन की भीतर ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई। टीम को अपने पहले ही दोनों मैच में हार का सामना करना पड़ा। पहले ही मैच में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 60 रन से रौंदा।
29 साल बाद आईसीसी इवेंट की मेजबानी करने वाले पाकिस्तान ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान को सौंपी गई और टीम 5 दिन की भीतर ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई।
दिल्ली विधानसभा के बाहर AAP विधायकों का प्रदर्शन, राष्ट्रपति से मिलने का मांगा समय; कहा- देश में पहली बार...
Delhi Vidhan Sabha दिल्ली में नई सरकार बनने के बाद विधानसभा की कार्यवाही चल रही है लेकिन आम आदमी पार्टी के 22 में से 21 विधायक हिस्सा नहीं ले पा रहे हैं। इसको लेकर गुरुवार को दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी समेत निलंबित विधायकों ने विधानसभा के बाहर 7 घंटे तक धरना प्रदर्शन किया। आतिशी ने राष्ट्रपति से तत्काल मिलने का समय मांगा है।
कहां छिपा है पुणे रेप केस का आरोपी? पुलिस की 13 टीमें कर रहीं तलाश, गन्ने के खेतों पर उड़ाए जा रहे ड्रोन
पुलिस स्टेशन से 100 मीटर दूर शहर के स्वारगेट बस स्टैंड के अंदर खड़ी बस में एक युवती के साथ बलात्कार करने वाला आरोपी अब तक फरार है। पुलिस को शक है कि वह अपने गृहनगर के पास गन्ने के पौधों से भरे एक खेत में छिपा हो सकता है। उसकी तलाश में ड्रोन और डॉग स्क्वायड की भी मदद ली जा रही है।
नई दिल्ली। पुणे के स्वारगेट बस स्टैंड पर हुए रेप मामले के आरोपी दत्तात्रेय रामदास गाडे की तलाश में पुलिस की 13 टीमें लगी हुई हैं। इसमें से 8 टीमें क्राइम ब्रांच की हैं। पुलिस को शक है कि आरोपी अपने गांव के पास मौजूद गन्ने के खेत में छिपा हो सकता है।
नीतीश के पास 2 नहीं 3 डिप्टी CM की चर्चा, विभागों के बंटवारे में 'खेला', विजय सिन्हा का 'डिमोशन'!
नीतीश कैबिनेट में फेरबदल के बाद भाजपा कोटे के मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया है। उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा प्रेम कुमार नीतीश मिश्रा और नितिन नवीन को झटका लगा है। विजय सिन्हा का सबसे अहम विभाग छीन लिया गया है। संतोष सुमन से आपदा प्रबंधन एवं आईटी विभाग छीन लिया गया है। विजय सिन्हा का पथ निर्माण विभाग वापस ले लिया गया है।
पटना। नीतीश कैबिनेट में भाजपा कोटे के नए मंत्रियों के बीच गुरुवार को विभागों का बंटवारा हो गया। इसके साथ ही चार मंत्रियों को झटका लगा। ऐसे मंत्रियों में उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा, प्रेम कुमार, नीतीश मिश्रा के अतिरिक्त नितिन नवीन हैं।
महाशिवरात्रि पर शिवालयों पर शिव भक्तों ने किया जल अभिषेक
फतेहगंज पश्चिमी संवाददाता मुदित प्रताप सिंह