Skip to main content

मोइली ने कहा- शिवकुमार को CM बनने से कोई नहीं रोक सकता, भाजपा बोली- कांग्रेस में कुर्सी की लड़ाई चल रही

कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे ने डीके शिवकुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है। खरगे ने कहा कि उन्हें एक न एक दिन कड़ी मेहनत का इनाम मिलेगा। आज या कल वे सीएम पद की बागडोर संभालेंगे। वीरप्पा मोइली ने भी शिवकुमार के पक्ष में बयान दिया। उन्होंने कहा कि शिवकुमार को सीएम बनने से कोई रोक नहीं सकता है। भाजपा ने इस पर तंज कसा है।

Mauni Amavasya पर भगदड़ में कैसे कंट्रोल हुए हालात, भीड़ नियंत्रण को क्या की कार्रवाई? CM योगी ने बताया

महाकुंभ मेले में हुई भगदड़ की घटना को योगी सरकार ने संभाला कैसे संभाला सीएम योगी ने इसे विस्तार से बताया है। (CM Yogi) सीएम योगी ने कहा कि महाकुंभ में हुई भगदड़ की घटना को हाईलाइट करने से रोका गया था। भगदड़ की घटना को लेकर पैनिक (तनाव) को कम करने के लिए सरकार ने त्वरित कार्रवाई की थी।

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महाकुंभ में हुई भगदड़ की घटना को हाईलाइट करने से रोका गया था। भगदड़ की घटना को लेकर पैनिक (तनाव) को कम करने के लिए सरकार ने त्वरित कार्रवाई की थी।

Bihar Budget: अब महिलाओं को मालामाल बनाने की तैयारी, छठ पर शुरू होगी नई योजना; नीतीश सरकार ने किया बड़ा एलान

बिहार सरकार ने पर्यटन विभाग के बजट में 2.5 गुना की वृद्धि की है। वर्ष 2024-25 में पर्यटन विभाग का बजट 462.44 करोड़ था जिसे बढ़ाकर 2025-26 में 1103 करोड़ कर दिया गया है। इस राशि का उपयोग धार्मिक पर्यटन स्थलों के विकास इको-टूरिज्म और होटल निर्माण में किया जाएगा। छठ पूजा के दौरान धार्मिक पर्यटन योजना शुरू की जाएगी।

पटना। इस बार के बजट ने पर्यटन विभाग की झोली भर दी है। राज्य सरकार ने पर्यटन विभाग के बजट में करीब ढाई गुना की बंपर वृद्धि की है।

हरिती पब्लिक स्कूल में 'स्पेक्ट्रम' प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

बरेली संवाददाता मुदित प्रताप सिंह

बरेली: हरिती पब्लिक स्कूल में वार्षिक 'स्पेक्ट्रम' प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में छात्रों ने अपनी रचनात्मकता और नवाचार को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का उद्घाटन स्कूल के चेयरमैन श्री नरेंद्र कुमार एवं प्रिंसिपल सौभाग्य चौधरी द्वारा किया गया।

'अकेली न पड़ जाए प्रेमिका...इसलिए कर दी हत्या', केरल हत्याकांड को लेकर पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

केरल हत्याकांड में पुलिस ने नया खुलासा किया है। इस मामले में आरोपी ने अपने नाबालिग भाई और प्रेमिका समेत घर के 5 लोगों की हत्या कर दी थी। पुलिस ने कहा कि आरोपी के ऊपर 65 लाख रुपये का कर्ज था। आरोपी ने अपनी मां को भी मारने की कोशिश की लेकिन वह बच गईं और गंभीर तौर से जख्मी हैं।

केरल में 23 वर्षीय युवक ने 14 लोगों से 65 लाख रुपये कर्ज लिया हुआ था और इस वजह से ही उसने अपने परिवार के 5 लोगों को मौत की नींद सुला दी थी और सरेंडर कर दिया था। अब पुलिस ने इस मामले में नया खुलासा किया है कि आरोपी ने अपनी प्रेमिका इसलिए मार दिया था कि क्योंकि उसका मानना था कि वह उसके बगैर अकेली हो जाएगी।