Skip to main content

Faridabad News: एक बाइक पर पांच सवार, नहर में गिरने से दो मासूम की मौत

बल्लभगढ़ में रामपुर रजवाहे की तिगांव रोड पर निर्माणाधीन पुलिया के पास बड़ा हादसा हुआ। विभागीय लापरवाही के कारण बाइक सवार परिवार के पांच सदस्य रजवाहे में गिर गए। इस हादसे में दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। पुलिया में गिरने से बचाव के लिए मौके पर बेरिकेडिंग नहीं थी। पुलिस ने दोनों बच्चों का पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजन को सौंपा।

'मैं गलत हो सकता हूं' मोहम्मद शमी के रोजा विवाद में कूद पड़े भज्जी, हरभजन सिंह ने कह दी खरी-खरी

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के रोजा पर विवाद खड़ा हो गया है। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने मोहम्मद शमी की रमजान के दौरान रोजा न रखने के लिए आलोचना की। अब हरभजन सिंह ने आलोचना करने वालों को मुंह तोड़ जवाब दिया है। भज्जी ने कहा कि खेल और धर्म को एक साथ नहीं जोड़ा जाना चाहिए।

चुनाव के समय ही क्यों आती है Voter List में गड़बड़ी की शिकायत? EC की रिपोर्ट से उठे कई सवाल

चुनाव आयोग ने 2025 के लिए स्पेशल समरी रिवीजन रिपोर्ट जारी की है। इसके मुताबिक मतदाता सूची के सालाना पुनरीक्षण के दौरान केवल महाराष्ट्र से शिकायतें मिलीं। बाकी किसी राज्य से मतदाता सूची में गड़बड़ी के एक भी मामले सामने नहीं लाए गए। जबकि चुनाव के दौरान राजनीतिक पार्टियां मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोप लगाती रहती हैं। हाल में ऐसा कई बार हुआ।

मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर राजनीतिक दलों की ओर से जिस तरह चुनाव के समय हो-हल्ला खड़ा किया जाता है, लेकिन अगर वे हर साल मतदाता सूची में होने वाले पुनरीक्षण के समय तत्परता दिखाएं, तो शायद इनमें गड़बड़ी रह ही न पाए।

उत्‍तराखंड में फ‍िर टूटा ग्लेशियर, अचानक खिसक कर सड़क पर आने लगी बर्फ; टला बड़ा हादसा

 उत्तराखंड में एक बार फिर ग्लेशियर टूटने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तवाघाट-लिपुलेख मोटर मार्ग पर ग्लेशियर खिसकने से एक लोडर मशीन बर्फ में दब गई। चालक ने समय रहते मशीन छोड़ दी जिससे उसकी जान बच गई। मार्ग अभी भी कई स्थानों पर बंद पड़ा है और इसे खोलने में दो से तीन दिन का समय लग सकता है।

धारचूला। तवाघाट-लिपुलेख मोटर मार्ग पर ग्लेशियर खिसक जाने से एक लोडर मशीन बर्फ में दब गई। चालक के समय रहते मशीन छोड़ देने से बड़ा हादसा टल गया। मार्ग अभी भी कई स्थानों पर बंद पड़ा है। मार्ग खुलने में दो से तीन दिन का समय लगने की संभावना है।

शत्रु संपत्ति मामला: आजम खां की पत्नी तजीन फातमा, बेटे और बहन की अंतरिम जमानत 11 मार्च तक बढ़ी

सपा नेता आजम खां की पत्नी और पूर्व सांसद तजीन फातमा बेटे अदीब और बहन निगहत अखलाक को शत्रु संपत्ति से संबंधित अभिलेख खुर्द बुर्द मामले में अंतरिम जमानत मिली है। अधिवक्ताओं की हड़ताल के कारण स्थायी जमानत अर्जी प सुनवाई नहीं हो सकी। अब उनकी अंतरिम जमानत अवधि 11 मार्च तक बढ़ गई है। इस मामले में 2020 में मुकदमा दर्ज हुआ था।

रामपुर। शत्रु संपत्ति से संबंधित अभिलेख खुर्द बुर्द मामले में आरोपित बनाए गए सपा नेता आजम खां की पत्नी पूर्व सांसद तजीन फातमा, बड़े बेटे अदीब और बहन निगहत अखलाक की अंतरिम जमानत अवधि अब 11 मार्च तक बढ़ गई है।

सदन में बिना 'कप्तान' के कैसे खेलेगी टीम BJP? अब तो पार्टनर्स भी छोड़ रहे साथ

झारखंड में भाजपा विधायक दल का नेता तय नहीं होने से विधानसभा में विपक्षी दलों के विधायकों में समन्वय की कमी दिख रही है। पार्टी के विधायक इस मसले पर खुलकर बोलने से बच रहे हैं लेकिन उनका कहना है कि शीर्ष नेतृत्व किसी को भी नेता घोषित कर दे वह उन्हें मान्य होगा। नेता की अनुपस्थिति में समेकित निर्णय नहीं हो पा रहा है।