Skip to main content

चीन पर 104 फीसदी टैरिफ लगाएगा अमेरिका, ड्रैगन की धमकी का जवाब डोनाल्ड ट्रंप ने दिया

वाशिंगटन

China vs US: टैरिफ के मुद्दे पर अमेरिका और चीन के बीच तनाव बढ़ गया है। डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को अमेरिका में आयातित सभी चीनी वस्तुओं पर अतिरिक्त 34% टैरिफ की घोषणा की थी। इसके जवाब में चीन ने भी अमेरिका पर 34 फीसदी टैरिफ लगाया। अमेरिका ने अब चीन पर 104 फीसदी टैरिफ लगाने का एलान किया है।

जवाबी टैरिफ को लेकर चीन की ओर से दी गई धमकी का डोनाल्ड ट्रंप ने जवाब दिया है। अमेरिका ने चीन पर 104 फीसदी टैरिफ लगाने का एलान किया है। व्हाइट हाउस ने कहा कि नई टैरिफ दरें आज रात 12.01 बजे (अमेरिकी समयानुसार) से लागू होंगी।

रामपुर डीएम कोर्ट ने सुनाया फैसला स्टांप चोरी में अब्दुल्ला आजम पर 3.70 करोड़ का जुर्माना

 

रामपुर समाचार

रामपुर के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम को स्टांप शुल्क चोरी के तीन मामलों में दोषी पाया गया है। डीएम कोर्ट ने उन पर कुल 3.70 करोड़ रुपये का जुर्माना और डेढ़ फीसदी ब्याज समेत धनराशि जमा करने का आदेश दिया है। यह मामला वर्ष 2021-22 में घाटमपुर-बेनजीर क्षेत्र में खरीदी गई जमीनों से जुड़ा है।

स्टांप चोरी के मामले में सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम खां फंस गए हैं। स्टांप चोरी के तीन मामलों में डीएम कोर्ट ने उन पर  3.70 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। डीएम कोर्ट ने मंगलवार को यह फैसला दिया। कोर्ट ने तीन मामलों में उन्हें दोषी माना है। 

जिलापूर्ति विभाग की टीम ने दुकान पर मारा छापा, 44 घरेलू गैस सिलिंडर जब्त

बरेली अवधेश शर्मा

सीबीगंज के चंद्रपुर काजियान गांव में एक दुकान से 44 घरेलू गैस सिलिंडर बरामद हुए। पूर्ति विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की। आशंका है कि दुकानदार गैस की कालाबाजारी कर रहा था। मामले की जांच की जा रही है। 

चंद्रपुर काजियान गांव में खाद की दुकान पर छापा मारकर अवैध रूप से बेचे जा रहे गैस सिलिंडर को बरामद किया। दुकानदार से टीम ने पूछताछ की है। विभाग की ओर से मामले में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। 

बरेली नगर निगम समाचार: दूसरी जगह निर्माण कराना पड़ा भारी, नगर आयुक्त ने भेजी जेई के निलंबन की संस्तुति

बरेली अवधेश शर्मा

नियमों के विपरीत दूसरी जगह निर्माण कराना अवर अभियंता को भारी पड़ गया। नगर आयुक्त ने शासन को पत्र भेजकर अवर अभियंता के निलंबन की संस्तुति की है। 

बरेली में स्वीकृत के बजाय दूसरी जगह काम कराने, नोटिस का अटपटा जवाब देने के मामले में नगर आयुक्त ने शासन को पत्र भेजकर अवर अभियंता (जेई) के निलंबन की संस्तुति की है। इस पत्र में अवर अभियंता के अटपटे जवाब को मार्क भी किया गया है। 

बरेली समाचार: पांच चौकी प्रभारी अव्वल... वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया पुरस्कृत, फिसड्डी रहने वालों के खिलाफ बैठाई जांच

बरेली अवधेश शर्मा

बरेली में एसएसपी अनुराग आर्य ने फरवरी के मूल्यांकन में फिसड्डी साबित हुए पांच चौकी प्रभारियों के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं, जबकि अव्वल रहने वाले पांच प्रभारियों को पुरस्कृत किया है।

बरेली में पुलिस कप्तान की कसौटी पर फिसड्डी साबित हुए पांच चौकी प्रभारियों के खिलाफ जांच बैठा दी गई है, वहीं पांच प्रभारियों को पुरस्कृत किया है। फतेहगंज पश्चिमी कस्बा चौकी प्रभारी और उनके साथी सिपाहियों पर मुकदमे और निलंबन की कार्रवाई के बाद अब एसएसपी अनुराग आर्य ने यह पहल की है।