सिकंदर’ की कमाई में गिरावट, सलमान की फिल्म ने 9वें दिन किया कितना कलेक्शन
Bollywood samachar
Movie Sikandar Box Office Collection Day 9: ईद के मौके पर रिलीज हुई सलमान खान फिल्म ‘सिकंदर’ बॉक्स ऑफिस पर सफलता की कहानी नहीं लिख सकी। दिनों-दिन इस फिल्म की कमाई में गिरावट आ रही है। जानिए, 9वें दिन सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ ने कितना कलेक्शन किया है।
सलमान खान की एक्शन फिल्में दर्शकों को पसंद आती हैं लेकिन ‘सिकंदर’ इस लिस्ट में शामिल नहीं हो सकी। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन शुरुआत से ही उम्मीद से बहुत कम रहा है। जानिए, 9वें दिन में आकर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन कर लिया है।
UK की मंत्री के दो इनामी रिश्तेदारों की संपत्ति होगी कुर्क, जोगी नवादा गोलीकांड के हैं आरोपी
बरेली अवधेश शर्मा
जोगी नवादा फायरिंग कांड के दो आरोपी फरार हैं। इन दोनों की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया जा चुका है। इनकी संपर्ति कुर्क की जाएगी। बारादरी पुलिस की अर्जी पर कोर्ट ने आदेश दिया है।
बरेली के जोगी नवादा फायरिंग कांड के आरोपी 25-25 हजार के इनामी पिंटू राठौर और अभिषेक की संपत्ति कुर्क की जाएगी। बारादरी पुलिस की अर्जी पर कोर्ट ने इसका आदेश जारी कर दिया है। पुलिस आरोपियों के घरों पर पहले नोटिस चस्पा करेगी, फिर कोर्ट की अनुमति से संपत्ति सीज करेगी। दोनों आरोपी उत्तराखंड की एक मंत्री के रिश्तेदार हैं।
सीजन में पहली बार पारा 40 के पार, दिन भर चली लू; जानें क्या कहता मौसम विभाग
दिल्ली मौसम विभाग
दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस अधिक 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। तापमान में बढ़ोतरी होने के कारण यह इस सीजन का सबसे अधिक गर्म दिन रहा।
दिल्ली-एनसीआर में गर्मी ने अपने तेवर कड़े कर लिए हैं। इसका नतीजा यह रहा कि सोमवार को इस सीजन में अधिकतम तापमान पहली बार 40 के पार चला गया। वहीं मौसम विभाग के अनुसार दिन भर लू चली। चिलचिलाती गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। मौसम विभाग ने नौ अप्रैल तक लू चलने का अनुमान जताया है।
बीजेपी के स्थापना दिवस पर शक्ति केंद्र गणेश कॉलोनी में कार्यक्रम आयोजित किया
संभल समाचार
सीता रोड स्थित रघुनाथ संस्कृत महाविद्यालय में शक्ति केंद्र के संयोजक रतन वार्ष्णेय के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर मंडल प्रभारी साध्वी गीता प्रधान,निवर्तमान अध्यक्ष गिरीश रतन,मुख्य वक्ता डॉ टीएस पाल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवम डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया।
डीजे को लेकर रामभक्तों ने किया हंगामा, पुलिस वाहन को किया क्षतिग्रस्त; एनएच जाम
बिहार दरभंगा समाचार
Bihar : अचानक हंगामा होने लगा। लोग एनएच पर पहुँच कर सड़क को जाम कर दिया। लोगों का आरोप है कि पुलिस ने जबरदस्ती डीजे बंद करने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ है।
दरभंगा में रामनवमी जुलूस के दौरान तनाव की स्थिति हो गई। मामला से भड़के लोगों ने एनएच जाम कर दिया। इस दौरान भड़के लोगों ने पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
आज खास योग में घर-घर मनाई गई रामनवमी, सीएम धामी ने पूजा अर्चना कर किया कन्या पूजन
उत्तराखंड देहरादून संवाददाता
Chaitra Navratri 2025: रामनवमी पर पूजा के लिए सुबह 11:8 बजे से शुभ मुहूर्त शुरू हुआ, जो दोपहर 1:39 तक रहेगा। इस दौरान लोगों ने कन्या पूजन किया।
चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर आज रामनवमी धूमधाम से मनाई गई। इस बार नवमी पर रवि योग, रवि पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि और पुष्य नक्षत्र का संयोग बना है। शुभ योग में व्रतियों ने कन्या पूजन कर पुण्य अर्जित किया।