Skip to main content

हिमाचल के कई भागों में माैसम ने बदली करवट, लाहौल-स्पीति में बर्फबारी; तापमान गिरा

 शिमला/कुल्लू समाचार 

 प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति में बुधवार सुबह ऊंची चोटियों में हल्की बर्फबारी हुई है। 

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में माैसम ने करवट बदली है। प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति में बुधवार सुबह ऊंची चोटियों में हल्की बर्फबारी हुई है।  इससे घाटी के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, घाटी में वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से चल रही है। राजधानी शिमला में भी आज हल्के बादल छाए हुए हैं। 

रेलवे सूचना यात्रीगण ध्यान दें: नई दिल्ली स्टेशन आने वाली पांच ट्रेनों के स्टॉपेज बदले, अब इन स्टेशनों पर भी रुकेंगी ट्रेन

दिल्ली संवाददाता

दिल्ली में रेलवे ने यात्रियों को एक बड़ी सुविधा दी है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन आने वाली ट्रेनों के स्टॉपेज में बदलाव किया गया है। जिसकी वजह से नई दिल्ली के अलावा अन्य स्टेशनों पर भी यात्री उतर सकेंगे। 

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन आने वाली पांच प्रमुख ट्रेनों के स्टाॅपेज में बदलाव किया गया है। अब यह ट्रेनें तिलक ब्रिज, सब्जी मंडी और निजामुद्दीन में भी रुकेंगी। खासकर दोपहर 3 बजे से रात 9 बजे के बीच नई दिल्ली स्टेशन पहुंचने वाली ट्रेनों के स्टॉपेज बढ़ाए गए हैं।

पीलीभीत: एसडीएम रितु पुनिया दराती लेकर पहुंची खेत, किसानो संग कांटे गेहूं

पीलीभीत समाचार

एडीएम वित्त एवं राजस्व ऋतु पूनिया ने बुधवार को पूरनपुर क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उनका अलग अंदाज देखने को मिला। एडीएम ने खेतों में जाकर गेहूं काटे और किसानों को जागरूक किया। 

पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में बंडा मार्ग के किनारे खेतों में गेहूं काट रहे किसान बुधवार को उस समय हैरान रह गए, जब एडीएम वित्त एवं राजस्व ऋतु पूनिया खुद दरांती लेकर खेत में पहुंच गईं। तेज धूप के बीच उन्होंने किसानों के साथ गेहूं की फसल काटी। एडीएम ने किसानों को गेहूं खरीद को लेकर जागरूक भी किया। खेत में गेहूं काटतीं एडीएम का वीडियो भी वायरल हो रहा है। लोग उनकी प्रशंसा कर रहे हैं।

उत्तराखंड: दो किशोरियों की पिटाई का वीडियो वायरल होने को लेकर महिला आयोग ने लिया संज्ञान, कार्रवाई के दिए निर्देश

देहरादून संवाददाता गोस्वामी

बागेश्वर दो किशोरियों के साथ मारपीट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। जिस पर महिला आयोग ने तुरंत संज्ञान लिया। आयोग अध्यक्ष ने कहा कि यह प्रकरण अत्यंत गंभीर व चिंताजनक है कि पहाड़ के दूरस्थ व ग्रामीण क्षेत्रों में भी इस प्रकार के मामले सामने आ रहे हैं

 

बागेश्वर के कपकोट में दो किशोरियों के साथ मारपीट के वायरल वीडियो पर महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया है। आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने बागेश्वर के पुलिस अधीक्षक से फोन पर बातचीत करके आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

शासन को सौपनी थी रिपोर्ट, चार महा बाद भी सचिवों ने नहीं किया गांव का भ्रमण

देहरादून संवाददाता गोस्वामी

सीएम के निर्देश पर अपर सचिवों को प्रत्येक विकास खंड में दो-दो गांव का भ्रमण करना था। और इसकी रिपोर्ट शासन को सौंपनी थी, लेकिन अभी तक अधिकांश अपर सचिवों ने गांवों का भ्रमण नहीं किया।

चार महीने बीत जाने के बाद भी अधिकांश अपर सचिवों ने गांवों का भ्रमण नहीं किया है। अब तक 15 अपर सचिवों ने ही शासन को अपनी भ्रमण रिपोर्ट सौंपी है। उनकी इस हीलाहवाली पर शासन ने नाराजगी जाहिर की है और उन्हें इस महीने हर हाल में गांवों का भ्रमण करने के निर्देश दिए हैं।